CG Shorthand & Typing Skill Test 2026: अगर आप छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं या पहले से ही CG Government Service (क्लर्क, स्टेनो, या डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पद) में हैं, तो आपके लिए एक बहुत ही important update आया है। शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद्, लोक शिक्षण संचालनालय (छत्तीसगढ़) ने अपनी परीक्षाओं, नियमों और अनिवार्य योग्यताओं को लेकर एक बड़ा Official Circular (परिपत्र) जारी किया है।
CG Typing & Steno Exam Complete Guide 2026: इस परिपत्र में Shorthand (शीघ्रलेखन) और Computer Typing Exams से जुड़े नए नियम, पात्रता (Eligibility), और परीक्षा पद्धति (Exam Pattern) को विस्तार से समझाया गया है। आइए इस ब्लॉग में आसान भाषा (Hinglish) में समझते हैं कि इस नए सर्कुलर में आपके लिए क्या खास है और यह आपकी नौकरी या प्रमोशन को कैसे प्रभावित करेगा।
CG शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन परीक्षा परिषद् क्या है?
यह परिषद छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत काम करने वाली राज्य की एकमात्र मान्यता प्राप्त संस्था है. यह संस्था कंप्यूटर और सॉफ्टवेयर के माध्यम से Shorthand और Typing Skill Tests आयोजित करती है और उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को Certificate जारी करती है। राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में क्लर्क, स्टेनो, और डेटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती के लिए इसका सर्टिफिकेट अनिवार्य अर्हता (Mandatory Qualification) माना जाता है।

Eligibility Criteria: कौन दे सकता है यह परीक्षा?
अगर आप इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, तो परिषद् द्वारा तय किए गए निम्नलिखित नियमों को पूरा करना होगा:
Educational Qualification: भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से High School (10th) परीक्षा या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
Age Limit (आयु सीमा): ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि तक उम्मीदवार की आयु कम से कम 16 वर्ष (16 Years) होनी अनिवार्य है।
Application Process: परीक्षा के लिए आवेदन केवल Online Mode में ही स्वीकार किए जाएंगे, जिसके साथ निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा।
Post-Wise Typing Speed & Requirements (गतिमान और नियम)
अलग-अलग पदों के लिए परिषद और सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने अलग-अलग Speed Standards तय किए हैं:
पद नाम – शीघ्रलेखक हिन्दी/अंग्रेजी/द्विभाषी
- शीघ्रलेखन गति – 100 Words Per Minute (WPM)
- Additional Qualification: मान्यता प्राप्त संस्था से कंप्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा (DCA/PGDCA) होना जरूरी है।
- मुद्रलेखन गति (Typing Speed Requirement) – 10,000 Key Depressions प्रति घंटा (कंप्यूटर/सॉफ्टवेयर के माध्यम से)
पद नाम – डाटा एंट्री ऑपरेटर/कम्प्यूटर ऑपरेटर
- Educational Qualification: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण अथवा हायर सेकेण्डरी (10+2) के साथ पॉलिटेक्निक संस्था से Modern Office Management (MOM) डिप्लोमा।
- Computer Diploma: मान्यता प्राप्त संस्था से कंप्यूटर में 1 वर्षीय डिप्लोमा।
- मुद्रलेखन गति (Typing Speed Requirement) – 8,000 Key Depressions प्रति घंटा
पद नाम – स्टेनो टायपिस्ट
- Educational Qualification: स्नातक (Graduation) अथवा 10+2 के साथ पॉलिटेक्निक से Modern Office Management (MOM) डिप्लोमा।
- शीघ्रलेखन गति – 60 Words Per Minute (GAD के अनुसार)
- मुद्रलेखन गति (Typing Speed Requirement) – 5,000 Key Depressions प्रति घंटा
पद नाम – सहायक ग्रेड-03/कनिष्ठ सहायक/लिपिक वर्गीय पद
- Skill Test Standard: कंप्यूटर एवं सॉफ्टवेयर के माध्यम से हिन्दी अथवा अंग्रेजी मुद्रलेखन में 5,000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा की गति का प्रमाण पत्र।
- Educational Qualification: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण अथवा हायर सेकेण्डरी (10+2) के साथ पॉलिटेक्निक संस्था से Modern Office Management (MOM) डिप्लोमा।
- Computer Diploma: मान्यता प्राप्त संस्था से कंप्यूटर में 1 वर्षीय डिप्लोमा।
Detailed Exam Pattern (परीक्षा पद्धति)
1. हिन्दी/अंग्रेजी शीघ्रलेखन (Shorthand Exam):
Dictation: परीक्षार्थी को 5 मिनट में 100 शब्द प्रति मिनट की गति से कुल 500 शब्दों का डिक्टेशन दिया जाएगा। डिक्टेशन से पहले 1 मिनट का ट्रायल पैसेज भी दिया जाएगा। Reading Time: डिक्टेशन लिखने के बाद कंप्यूटर पर टाइप करने से पहले 5 मिनट का समय आलेख पढ़ने और कंप्यूटर सिस्टम चेक करने के लिए मिलेगा।
Transcription Time: आलेख को कंप्यूटर सिस्टम पर टाइप करने के लिए 40 मिनट का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे, हाथ से लिखा हुआ (Handwritten) उत्तर मान्य नहीं होगा।
2. कम्प्यूटर टायपिंग कौशल परीक्षा (Computer Typing Exam):
टाइपिंग परीक्षा कुल 15 मिनट की होगी। इसमें उत्तीर्ण होने के लिए कम से कम 75% सही की-डिप्रेशन (Correct Keys) टाइप करना अनिवार्य है:
5,000 Key Depressions (प्रति घंटा की गति हेतु): 15 मिनट में कुल 1668 की-डिप्रेशन का प्रश्न पत्र होगा, जिसमें से कम से कम 1250 सही की-डिप्रेशन टाइप करना जरूरी है।
8,000 Key Depressions (प्रति घंटा की गति हेतु): 15 मिनट में कुल 2666 की-डिप्रेशन का प्रश्न पत्र होगा, जिसमें से कम से कम 2000 सही की-डिप्रेशन टाइप करना जरूरी है।
10,000 Key Depressions (प्रति घंटा की गति हेतु): 15 मिनट में कुल 3333 की-डिप्रेशन का प्रश्न पत्र होगा, जिसमें से कम से कम 2500 सही की-डिप्रेशन टाइप करना जरूरी है।
Font Info: परीक्षा के लिए हिन्दी टाइपिंग में Krutidev 010, Devlys 010, या Unicode Font (ले-आउट के अनुसार) का उपयोग किया जाएगा।
सरकारी कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण नियम (Crucial Rules for Govt Employees)
1.अनुकम्पा नियुक्ति (Compassionate Appointment): अनुकम्पा के आधार पर नियुक्त सहायक ग्रेड-03 कर्मचारियों को नियमित होने के बाद 4 वर्ष के भीतर (2 वर्ष नियमित अवधि + 2 वर्ष नियोक्ता से अतिरिक्त समय) 5,000 की-डिप्रेशन की टाइपिंग परीक्षा पास करना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर उनकी वेतनवृद्धि (Increment) और पदोन्नति (Promotion) रोक दी जाएगी।
2.छूट (Exemptions): अनुकम्पा नियुक्त विधवा/विधुर और 45 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके कर्मचारियों को इस टाइपिंग परीक्षा से छूट प्राप्त है।
3.कम्प्यूटर प्रोत्साहन भत्ता (Computer Incentive Allowance): जो लिपिक वर्गीय (Clerical) कर्मचारी हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में 8,000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा की गति से परिषद की परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं, उन्हें ₹500 प्रतिमाह का कंप्यूटर प्रोत्साहन भत्ता दिया जाता है। इसके लिए कर्मचारियों को अधिकतम 3 अवसर (3 Attempts) मिलते हैं।
CG Shorthand & Typing Board New Circular 2026 का आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे।
CG Shorthand & Typing Skill Test 2026 Official notification: Download Link
Join Our Telegram Gourp

