WCD Mahasamund Recruitment 2026: महासमुन्द में कंप्यूटर ऑपरेटर और परामर्शदाता पदों की सीधी भर्ती

Mission Vatsalya Mahasamund Recruitment 2026: कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला-महासमुन्द (छ.ग.) ने मिशन वात्सल्य योजना (Mission Vatsalya Yojana) के सुचारू क्रियान्वयन हेतु विभिन्न संविदा पदों (Contractual Posts) पर भर्ती के लिए एक बम्पर विज्ञापन (Official Notification) जारी किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

WCD Mahasamund Samvida Bharti के तहत परामर्शदाता (Counselor), सहायक सह कम्प्यूटर ऑपरेटर, और सहायक सह रात्रि चौकीदार के रिक्त पदों को भरा जाएगा. छत्तीसगढ़ के मूल निवासी इस CG Govt Job Vacancy 2026 के लिए 30 जून 2026 तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

WCD Mahasamund Recruitment 2026 – Overview

भर्ती विभाग: महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला महासमुन्द (छ.ग.)

योजना का नाम: भारत शासन, मिशन वात्सल्य योजना

विज्ञापन पत्र क्रमांक: पत्र क्रमांक 185/मबावि/सा.वि./2026

नौकरी का प्रकार: छत्तीसगढ़ संविदा भर्ती (CG Contract Job)

कुल पदों की संख्या: 04 पद (विभिन्न श्रेणियां)

अप्लाई करने का तरीका: ऑफलाइन (स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डाक)

आधिकारिक वेबसाइट: www.mahasamund.gov.in

Important Dates: Women and Child Development Mahasamund Recruitment 2026

विज्ञापन जारी होने की तिथि: 16 जून 2026

आवेदन शुरू होने की तिथि: 16 जून 2026

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 30 जून 2026 (शाम 5:00 बजे तक)

Application Fee: WCD Mahasamund Recruitment 2026

इस नौकरी में आवेदन करने वाले किसी भी श्रेणी के आवेदकों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Vacancy Details: WCD Mahasamund Samvida Bharti 2026

पद नाम – परामर्शदाता: 01 (अनारक्षित)

पद नाम – सहायक सह कम्प्यूटर ऑपरेटर: 01 (अनारक्षित)

पद नाम – परामर्शदाता: 01 (अनारक्षित)

पद नाम – सहायक सह रात्रि चौकीदार (पुरुष): 01 (ST वर्ग हेतु)

Total No of Vacancies: 04

Required Qualification: WCD Mahasamund Vacancy 2026

पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और अनुभव नीचे दिया गया है:

परामर्शदाता (Counselor): समाज कार्य / समाजशास्त्र / मनोविज्ञान में पीजी डिप्लोमा + 1 साल का अनुभव।

सहायक सह कम्प्यूटर ऑपरेटर: 12वीं पास + कंप्यूटर में 1 वर्षीय डिप्लोमा (हिंदी/अंग्रेजी टाइपिंग गति 8000 KDPH)।

सहायक सह रात्रि चौकीदार: न्यूनतम 5वीं पास + 2 साल का चौकीदार अनुभव।

Required Age Limit Criteria: Chhattisgarh Peon/Chowkidar Vacancy 2026

आयु सीमा तथा छूट – न्यूनतम आयु : 21 वर्ष

अधिकतम आयु: 35 वर्ष

आयु की गणना : 01 जनवरी 2026 के अनुसार।

सीमा में छूट (Age Relaxation): अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 5 वर्ष और महिला अभ्यर्थियों के लिए 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

How To Apply: Mission Vatsalya Mahasamund Recruitment 2026

अगर आप इन पदों के लिए पात्र हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

Application Format: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.mahasamund.gov.in से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।

Documents: अपनी मार्कशीट (10th, 12th, Graduation), अनुभव प्रमाण पत्र, निवास और जाति प्रमाण पत्र की स्व-प्रमाणित (Self-attested) कॉपियां संलग्न करें।

Envelope: लिफाफे के ऊपर पद का नाम और अपना पूरा पता (Email और Mobile No. सहित) साफ अक्षरों में लिखें।

Submission: आवेदन पत्र को केवल रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट/कूरियर के माध्यम से भेजें।

Address: अपना आवेदन “कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुन्द, जिला महासमुन्द (छ.ग.), पिन – 493445” के पते पर भेजें।

Selection Process: WCD Mahasamund Recruitment 2026

मैरिट सूची (70 अंक): आपकी अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों के प्रतिशत के आधार पर 70% वेटेज दिया जाएगा।

अनुभव के अंक (अधिकतम 10 अंक): न्यूनतम जरूरी अनुभव के बाद, हर अतिरिक्त 1 वर्ष के अनुभव पर 02 अंक मिलेंगे।

इंटरव्यू / कौशल परीक्षा (20 अंक): मैरिट के आधार पर चुने गए उम्मीदवारों को 1:5 के अनुपात में इंटरव्यू या स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. (चौकीदार पद के लिए सीधे 20 अंकों का इंटरव्यू होगा)।

फाइनल लिस्ट: कुल प्राप्त अंकों (मैरिट + अनुभव + इंटरव्यू/स्किल टेस्ट) के आधार पर अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

WCD Mahasamund Recruitment 2026 का आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे।

Mission Vatsalya Mahasamund Bharti 2026 Official notification: Download Link

Join our telegram group for job updates

 

Was this article helpful?
YesNo

Leave a Comment