CG Mahtari Vandan Yojna 2026: क्या फिर से खुलेगा पोर्टल? जानें ताज़ा अपडेट

Mahtari Vandan Yojana Portal Reopening News: अगर आप छत्तीसगढ़ की रहने वाली महिला हैं और किसी वजह से Mahtari Vandan Yojana Form नहीं भर पाई थीं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है! छत्तीसगढ़ राज्य सरकार इस योजना का ऑनलाइन पोर्टल एक बार फिर से खोलने जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Mahtari Vandan Yojana Registration 2026: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े (Laxmi Rajwade) ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि अगले एक हफ्ते के भीतर Mahtari Vandan Yojana Portal को दोबारा एक्टिव कर दिया जाएगा। योजना के शुरू होने के समय बहुत सी पात्र महिलाएं तकनीकी कारणों (Technical Issues) या दस्तावेज़ों की कमी (Lack of Documents) की वजह से आवेदन नहीं कर पाई थीं। ऐसी महिलाओं की लगातार आ रही मांग को देखते हुए सरकार ने पोर्टल को फिर से खोलने का फैसला किया है।

Mahtari Vandan Yojana 2026: Quick Overview

योजना का नाम – महतारी वंदन योजना

योजना चरण – दुसरा चरण

कुल मिलने वाली राशि -₹ 1000/- प्रतिमाह

आवेदन प्रक्रिया – ऑफलाइन/ऑनलाइन

पोर्टल की स्थिति – अगले 1-2 सप्ताह के भीतर फिर से खुलेगा

पहली प्राथमिकता – बस्तर संभाग (Bastar Division)

विशेष पात्रता – आत्मसमर्पित महिला नक्सली भी आवेदन कर सकेंगी

आवेदन माध्यम – ऑनलाइन पोर्टल या नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र

आवश्यक दस्तावेज़ – आधार कार्ड (अपडेटेड), बैंक खाता (आधार से लिंक), निवास प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र/राशन कार्ड।

CG Mahtari Vandan Yojana 2026: Step-by-Step खोला जाएगा पोर्टल

इस बार सरकार पोर्टल को एक साथ पूरे राज्य में न खोलकर चरणबद्ध (Step-by-Step) तरीके से लागू करेगी, ताकि सर्वर पर लोड न पड़े:

First Phase (बस्तर संभाग): सरकार की पहली प्राथमिकता बस्तर संभाग है। सबसे पहले बस्तर संभाग के जिलों में आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Second Phase (अन्य संभाग): बस्तर में पोर्टल सुचारू रूप से चलने के बाद, धीरे-धीरे रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा जैसे बाकी सभी संभागों में भी पोर्टल को एक्टिव कर दिया जाएगा।

Mahtari Vandan Yojana Eligibility & Documents Required

नया फॉर्म भरने से पहले आपको कुछ ज़रूरी Documents & Eligibility Criteria का ध्यान रखना होगा, ताकि आपका आवेदन रिजेक्ट न हो। महत्वपूर्ण दस्तावेज़ (Important Checklist)आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए डाक्यूमेंट्स को तैयार रखें:

Updated Aadhaar Card: आवेदिका का आधार कार्ड पूरी तरह से अपडेटेड होना चाहिए।

Bank Account (आधार लिंक्ड): आपका बैंक खाता डीबीटी (DBT) इनेबल्ड होना चाहिए और आधार से लिंक होना अनिवार्य है।

Marriage Certificate)Ration Card: शादी का प्रमाण पत्र या राशन कार्ड जिसमें नाम दर्ज हो।

Domicile Certificate (निवास प्रमाण पत्र): छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होने का प्रमाण।

पति का आधार और पैन कार्ड और विधवा या तलाकशुदा होने की स्थिति में संबंधित प्रमाण पत्र।

नोट! महिला का स्वयं का बैंक खाता होना अनिवार्य है। संयुक्त खाता मान्य नहीं होगा। बैंक में DBT हो (बैंक में जाकर पूछ सकते है)।

Mahtari Vandan Yojana Online Form 2026: कैसे भरें? (Application Process)

सरकार जल्द ही नए दिशा-निर्देश (Guidelines) जारी करने वाली है। पोर्टल लाइव होते ही आप दो तरीकों से आवेदन कर सकेंगी:

Online Method: आप सीधे Mahtari Vandan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर खुद या किसी चॉइस सेंटर के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकती हैं।

Offline Method: आप अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र (Anganwadi Kendra) में जाकर भी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन जमा कर सकती हैं।

FAQs (Frequently Asked Questions)

Q1. महतारी वंदन योजना का पोर्टल दोबारा कब खुलेगा?

Ans: महिला एवं बाल विकास मंत्री के अनुसार पोर्टल अगले एक से दो सप्ताह के भीतर चरणबद्ध तरीके से खुल जाएगा।

Q2. क्या बस्तर संभाग के अलावा बाकी जिलों की महिलाएं भी आवेदन कर पाएंगी?

Ans: हाँ, सबसे पहले बस्तर संभाग के जिलों में पोर्टल खुलेगा और उसके बाद धीरे-धीरे बाकी सभी संभागों में इसे एक्टिव किया जाएगा।

Q3. महतारी वंदन योजना में हर महीने कितने पैसे मिलते हैं?

Ans: इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1,000 (सालाना ₹12,000) की राशि दी जाती है।

Was this article helpful?
YesNo

Leave a Comment