CSPDCL Apprentice Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ बिजली विभाग में 160 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई!

CSPDCL Apprentice Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) ने 160 ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना (Advertisement No. 385) जारी कर दी है। यह एक वर्षीय प्रशिक्षण कार्यक्रम है। इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें चयन के लिए आपको कोई भी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना है! उम्मीदवारों का चयन सीधे उनकी शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों के आधार पर किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

CSPDCL Apprentice Vacancy 2026: जिन उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रिकल/ईईई/मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक या बीएससी/बीबीए/बीकॉम (गैर-इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए) या संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में डिप्लोमा की योग्यता है, वे CSPDCL Apprentice Bharti 2026 के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं ।

CSPDCL Apprentice Recruitment 2026 – Overview

भर्ती संगठन का नाम – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL)

विज्ञापन क्रमांक – 02-06/TA-GA-27/SE-I/2026-27/385

पद का नाम – ग्रेजुएट एवं डिप्लोमा अप्रेंटिस प्रशिक्षु

कुल रिक्तियां – 160 पद

ट्रेनिंग की अवधि – 01 वर्ष (One Year)

चयन प्रक्रिया – मेरिट लिस्ट के आधार पर (नो एग्जाम)

मासिक स्टाइपेंड – ₹10,900/- से ₹12,300/- तक

आवेदन की विधा – ऑफलाइन (Offline via Post/By Hand)

आधिकारिक वेबसाइट – https://cspc.co.in

Important Dates: Chhattisgarh Bijli Vibhag Apprentice Bharti 2026

विज्ञापन जारी होने की तिथि: 22 जून 2026

आवेदन शुरू होने की तिथि: 22 जून 2026

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 24 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे तक)

Application Fee: Chhattisgarh Bijli Vibhag Apprentice Vacancy 2026

इस नौकरी में आवेदन करने वाले किसी भी श्रेणी के आवेदकों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Vacancy Details: CSPDCL Apprentice Vacancy 2026

CSPDCL ने अलग-अलग संकायों (Branches) के लिए कुल 160 सीटें निकाली हैं। संकाय के अनुसार सीटों और मिलने वाली शिक्षुवृत्ति (Stipend) का विवरण नीचे दिया गया है:

1. ग्रेजुएट अप्रेंटिस (Graduate Apprentice)

Electrical/EEE Engineering: 50 पद

Mechanical Engineering: 20 पद

General Stream Graduate (B.Sc/BBA/B.Com): 20 पद (B.Sc-05, BBA-05, B.Com-10)

2. डिप्लोमा अप्रेंटिस (Diploma Apprentice)

Electrical/EEE Engineering: 50 पद

Mechanical Engineering: 20 पद

Total No of Vacancies: 160 Post’s

Required Qualification: Chhattisgarh Bijli Vibhag Apprentice Bharti 2026

पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और अनुभव नीचे दिया गया है:

ग्रेजुएट अप्रेंटिस (इंजीनियरिंग): संबंधित ब्रांच (Electrical/EEE/Mechanical) में स्नातक (BE/B.Tech) डिग्री उत्तीर्ण।

ग्रेजुएट अप्रेंटिस (नॉन-इंजीनियरिंग): किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से B.Sc/BBA/B.Com उत्तीर्ण। डिप्लोमा अप्रेंटिस: संबंधित ब्रांच (Electrical/EEE/Mechanical) में 3 वर्षीय डिप्लोमा उत्तीर्ण।

नोट: रिजल्ट घोषित होने से लेकर प्रशिक्षण शुरू होने तक 5 वर्ष से अधिक का समय नहीं हुआ होना चाहिए।

Required Age Limit Criteria: CSPDCL Apprentice Recruitment 2026

आयु सीमा तथा छूट – न्यूनतम आयु : 18 वर्ष

अधिकतम आयु : अप्रेंटिसशिप एक्ट के नियमों के अनुसार (सामान्यतः 25-30 वर्ष), लेकिन इस भर्ती में समय (Years of Passing) की सीमा तय की गई है।

आयु की गणना : 01 जनवरी 2026 के अनुसार।

How To Apply: Chhattisgarh Bijli Vibhag Apprentice Vacancy 2026

अगर आप इन पदों के लिए पात्र हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

स्टेप 1 (रजिस्ट्रेशन): सबसे पहले NATS पोर्टल (www.nats.education.gov.in) पर अपना रजिस्ट्रेशन करें।

स्टेप 2 (फॉर्म भरें): आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकालें और अपनी पूरी डिटेल्स साफ-साफ भरें।

स्टेप 3 (डॉक्यूमेंट्स): फॉर्म के साथ अपनी 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन/डिप्लोमा की मार्कशीट, जाति और निवास प्रमाण-पत्र की Self-Attested फोटोकॉपी अटैच करें।

स्टेप 4 (लिफाफा): एक 36.5×25.5 CM का बंद लिफाफा लें और उसके ऊपर अपना NATS नंबर, कैटेगरी, पासिंग ईयर, पोस्ट और ब्रांच का नाम जरूर लिखें।

स्टेप 5 (जमा करें): इस लिफाफे को 24 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे) से पहले नीचे दिए गए पते पर डाक (Post) द्वारा या खुद जाकर जमा कर दें:

पता: “कार्यपालक निदेशक (प्रशिक्षण अनुसंधान एवं विकास), छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL), कोटा रोड, गुढ़ियारी, रायपुर – 492009 (छ.ग.)।”

Selection Process: CSPDCL Apprentice Vacancy 2026

नो एग्जाम, नो इंटरव्यू: इस भर्ती में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा।

मेरिट आधारित चयन: उम्मीदवारों का चयन केवल उनके स्नातक (Graduation) या डिप्लोमा परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट लिस्ट के आधार पर सीधा किया जाएगा।

ट्रेनिंग अवधि: यह ट्रेनिंग केवल 1 वर्ष के लिए होगी। इसके बाद किसी भी प्रकार के स्थाई या अस्थाई रोजगार का दावा नहीं किया जा सकेगा।

CSPDCL Apprentice Recruitment 2026 का आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे।

CSPDCL Apprentice Bharti 2026 Official notification: Download Link

Was this article helpful?
YesNo

Leave a Comment