CG Shighralekhan Mudralekhan Exam 2026 : ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें आवेदन की पूरी जानकारी

CG Typing Exam 2026: शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद, छत्तीसगढ़ ने वर्ष 2026-27 के लिए हिंदी/अंग्रेजी शीघ्रलेखन (100 शब्द/मिनट) और मुद्रलेखन (5000, 8000, 10000 की-डिप्रेशन) मुख्य कौशल परीक्षा का आधिकारिक विज्ञापन (Official Advertisement) जारी कर दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

CG Shighralekhan Mudralekhan Exam 2026: विभाग CTSP द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कक्षा 10वीं पास अभ्यर्थी इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। CG Computer Typing Online Exam 2026 इस कौशल परीक्षा के संबंध में सम्पूर्ण जानकारी निचे दी गई है।

CG Shighralekhan Mudralekhan Exam 2026 – Overview

  • आयोजक संस्था – छत्तीसगढ़ शीघ्रलेखन मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद
  • आवेदन प्रारंभ तिथि – 02/05/2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि – 19/05/2026
  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता – कक्षा 10वीं उत्तीर्ण
  • न्यूनतम आयु सीमा – 16 वर्ष
  • आधिकारिक वेबसाइट – https://ctsp.cg.nic.in/

Examination Fee: CG Shighralekhan Mudralekhan Exam 2026

परीक्षा: हिन्दी/अंग्रेजी शीघ्रलेखन 100 शब्द प्रति मिनट

General/OBC Fee: Rs. 400/-

SC/ST Fee: Rs. 400/-

परीक्षा: हिंदी/अंग्रेजी कम्प्यूटर मुद्रलेखन (5000,8000,10000 KDPH)

General/OBC Fee: Rs. 300/-

SC/ST Fee: Rs. 150/-

Eligibility Criteria: CG Shighralekhan Mudralekhan Exam 2026

इस परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है:

न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: आवेदक को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।

आयु सीमा: आवेदक की न्यूनतम आयु 16 वर्ष होनी चाहिए।

Exam Center Details: CG Shighralekhan Mudralekhan Exam 202

परिषद द्वारा परीक्षा केंद्रों का चयन तकनीकी कॉलेजों और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में किया जाएगा।

हिन्दी शीघ्रलेखन (Stenography): इसके लिए 05 संभागों (रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर, एवं अम्बिकापुर) में केंद्र बनाए जाएंगे।

अंग्रेजी शीघ्रलेखन: इसके लिए परीक्षा केंद्र केवल रायपुर संभाग में होगा।

मुद्रलेखन (Typing): कम्प्यूटर मुद्रलेखन (5000, 8000, 10000 Key Depressions) के लिए तकनीकी कॉलेजों और पॉलिटेक्निक संस्थानों को केंद्र बनाया जाएगा, जहाँ पर्याप्त कम्प्यूटर सुविधाएं मौजूद हों।

How to Apply for CG Typing Exam 2026?

Step 1: परिषद की आधिकारिक वेबसाइट ctsp.cg.nic.in पर जाएं।

Step 2: होमपेज पर “महत्वपूर्ण सूचना लिंक” में जाकर निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।

Step 3: ऑनलाइन आवेदन फॉर्म (Online Application Form) भरें और अपना लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फ्रंट फोटो अपलोड करें।

Step 4: प्रत्येक परीक्षा के लिए अलग-अलग आवेदन और निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।

Step 5: फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

CG Typing Exam 2026 का आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे।

CG Shighralekhan Mudralekhan Exam 2026 Official notification: Download Link

Was this article helpful?
YesNo

Leave a Comment