WCD Shakti Recruitment 2026 : सक्ती जिला महिला एवं बाल विकास विभाग में IT Assistant की सीधी भर्ती

WCD Shakti Recruitment 2026: महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला-सक्ती (CG) ने मिशन शक्ति के तहत District Hub for Empowerment of Women (DHEW) में ‘आई.टी. असिस्टेंट’ के पदों पर भर्ती के लिए Notification जारी किया है। अगर आपके पास Computer Science में Degree है और आप सरकारी विभाग में काम करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक शानदार अवसर है। Shakti District IT Assistant Bharti 2026 के लिए योग्य उम्मीदवार जो निर्धारित योग्यता एवं पात्रता रखते हैं, वे सभी अभ्यर्थी 01 जून 2026 (शाम 05:30 बजे तक) ऑफलाइन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

WCD Shakti Recruitment 2026 – Overview

  • विभाग का नाम – महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला-सक्ती (छ.ग.)
  • योजना का नाम – मिशन शक्ति (Mission Shakti)
  • भर्ती का प्रकार – संविदा आधार (Contractual Basis)
  • पद का नाम – आई.टी. असिस्टेंट (IT Assistant)
  • कुल पद – 01 (अनारक्षित/General)
  • मासिक वेतन – ₹20,900 (एकमुश्त संविदा वेतन)
  • कार्य स्थल – जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र (DHEW), सक्ती
  • आवेदन का माध्यम – ऑफलाइन (रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट/कुरियर)
  • चयन प्रक्रिया – मेरिट सूची + कौशल परीक्षा / इंटरव्यू (कुल 100 अंक)
  • आधिकारिक वेबसाइट – sakti.cg.gov.in

Important Dates: Sakti IT Assistant Recruitment 2026?

  • विज्ञापन जारी होने की तिथि – 30 अप्रैल 2026
  • आवेदन शुरू होने की तिथि – 01 मई 2026
  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि – 01 जून 2026 (शाम 05:30 बजे तक)
  • आयु गणना की तिथि – 01 जनवरी 2026

Application Fee: WCD Shakti Vacancy 2026?

इस नौकरी में आवेदन करने वाले किसी भी श्रेणी के आवेदकों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Vacancy Details: WCD Shakti Recruitment 2026?

पद का नाम – आई.टी. असिस्टेंट (IT Assistant)

कुल पद – 01 (अनारक्षित/General)

Required Qualification: WCD Sakti IT Assistant Vacancy 2026?

पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और अनुभव नीचे दिया गया है:

  1. डिग्री: कम्प्यूटर या आई.टी. (IT) क्षेत्र में स्नातक (Graduate Degree) अनिवार्य।
  2. टेक्निकल स्किल्स: कम्प्यूटर का गहरा ज्ञान + MS Office में काम करने की दक्षता।
  3. टाइपिंग: हिन्दी और अंग्रेजी कम्प्यूटर टाइपिंग में कार्य करने की अच्छी क्षमता।
  4. अनुभव: डाटा मैनेजमेंट/वेब रिपोर्टिंग में शासकीय या अर्ध-शासकीय संस्था का कम से कम 03 वर्षों का अनुभव।

Required Age Limit Criteria: Chhattisgarh Mission Shakti Recruitment 2026?

  • आयु सीमा तथा छूट – न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 45 वर्ष
  • आयु की गणना : 01 जनवरी 2026 के अनुसार।
  • सीमा में छूट (Age Relaxation): छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को नियमानुसार छूट मिलेगी (अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष)।

How To Apply: Sakti District IT Assistant Recruitment 2026?

अगर आप इन पदों के लिए पात्र हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

Application Format: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sakti.cg.gov.in से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।

Documents: अपनी मार्कशीट (10th, 12th, Graduation), अनुभव प्रमाण पत्र, निवास और जाति प्रमाण पत्र की स्व-प्रमाणित (Self-attested) कॉपियां संलग्न करें।

Envelope: लिफाफे के ऊपर पद का नाम और अपना पूरा पता (Email और Mobile No. सहित) साफ अक्षरों में लिखें।

Submission: आवेदन पत्र को केवल रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट/कूरियर के माध्यम से भेजें।

Address: अपना आवेदन “कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, रीपा भवन लवसरा रोड जेठा, जिला-सक्ती (छ.ग.)” के पते पर भेजें।

Selection Process: WCD Sakti IT Assistant Vacancy 2026?

यह चयन कुल 100 अंकों की मेरिट प्रणाली पर आधारित होगा:

शैक्षणिक योग्यता (60 अंक): स्नातक (Graduation) के प्रतिशत के आधार पर।

अनुभव (18 अंक): 3 साल के बाद हर अतिरिक्त वर्ष के लिए 02 अंक।

बोनस (02 अंक): छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों के लिए।

कौशल परीक्षा/इंटरव्यू (20 अंक): प्रैक्टिकल टेस्ट या साक्षात्कार के माध्यम से।

फाइनल सिलेक्शन: उपरोक्त सभी अंकों को जोड़कर बनाई गई मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। समान अंक होने पर उम्र में वरिष्ठता (Seniority) को प्राथमिकता दी जाएगी।

Sakti District IT Assistant Recruitment 2026 का आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे।

WCD Sakti IT Assistant Bharti 2026 Official notification: Download Link

cg job vacancy telegram group : Link

vacancy notification whatsup group : Link

Was this article helpful?
YesNo

Leave a Comment