CG High Court DEO Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर ने Data Entry Operator (DEO) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन
व्यापम की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा का आयोजन CG Vyapam (छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल) द्वारा किया जाएगा।
CG High Court DEO Recruitment 2026 के तहत Data Entry Operator (DEO) के रिक्त 38 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 12 मई 2026 तक चलेगी। योग्य उम्मीदवार CG Vyapam वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
CG High Court DEO Recruitment 2026 – Overview
- संगठन का नाम – छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर
- भर्ती का प्रकार – सरकारी नौकरी (Direct Recruitment)
- पद का नाम – डेटा एंट्री ऑपरेटर (Data Entry Operator – DEO)
- कुल पदों की संख्या – 38 पद
- आवेदन का माध्यम – ऑनलाइन (Online)
- वेतनमान – Level-6 (₹25,300 – ₹80,500)
- आधिकारिक वेबसाइट – https://vyapamcg.cgstate.gov.in
- नौकरी का स्थान – बिलासपुर, छत्तीसगढ़
Important Dates: CG Vyapam HC DEO Recruitment 2026?
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 20 अप्रैल 2026
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 12 मई 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
- आवेदन में सुधार – 13 मई से 15 मई 2026 तक
- परीक्षा की संभावित तिथि – 28 जून 2026 (रविवार)
Application Fee: CG High Court DEO Vacancy 2026?
- सामान्य वर्ग (General) -₹ 350/-
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) -₹ 250/-
- अनुसूचित जाति/जनजाति/दिव्यांग (SC/ST/PWD) -₹ 200/-
- शुल्क भुगतान मोड: Credit Card, Debit Card, Net Banking.
Vacancy Details: Chhattisgarh High Court DEO Recruitment 2026?
पद का नाम – डेटा एंट्री ऑपरेटर (Data Entry Operator – DEO)
अनारक्षित (UR)
कुल पद – 19
महिलाओं के लिए आरक्षित पद – 05
अनुसूचित जाति (SC)
कुल पद – 07
महिलाओं के लिए आरक्षित पद – 02
अनुसूचित जनजाति (ST)
कुल पद – 07
महिलाओं के लिए आरक्षित पद – 02
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
कुल पद – 05
महिलाओं के लिए आरक्षित पद – 01
कुल योग – 38
Required Qualification: Vacancy 2025?
पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और अनुभव नीचे दिया गया है:
- Educational Qualification: Chhattisgarh High Court DEO Vacancy 2026?
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Computer Science या संबंधित विषय में कम से कम द्वितीय श्रेणी (Second Class) स्नातक डिग्री।
अथवा
किसी भी विषय में स्नातक + PGDCA
अथवा
स्नातक + DOE से ‘O’ लेवल कोर्स।
टाइपिंग का ज्ञान: उम्मीदवारों को हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। जिन उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग परीक्षा पास करने का सर्टिफिकेट होगा, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
सॉफ्टवेयर का ज्ञान: Unix, Open Source Software या Windows NT का कार्यसाधक ज्ञान होना आवश्यक है।
Required Age Limit Criteria: Chhattisgarh High Court DEO Bharti 2026?
आयु सीमा तथा छूट – न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
अधिकतम आयु – 30 वर्ष
आयु की गणना : 01 जनवरी 2026 के अनुसार।
सीमा में छूट (Age Relaxation): अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 5 वर्ष और महिला अभ्यर्थियों के लिए 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
For CG domicile candidates
UR – 40 years | SC/ST – 45 years | OBC – 43 years | All women and pwd Candidate- 45 years|
How To Apply Online: Chhattisgarh High Court DEO Vacancy 2026?
अगर आप इन पदों के लिए पात्र हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
Step 1: सबसे पहले छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
Step 2: वहां ‘Online Applications’ वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
Step 3: “High Court of Chhattisgarh, Bilaspur – DEO Recruitment 2026” वाले लिंक को चुनें।
Step 4: अगर आपने पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो ‘New Registration’ पर जाकर अपनी प्रोफाइल बनाएं।
Step 5: इसके बाद लॉगिन करें और फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां ध्यान से भरें।
Step 6: अपना फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें (50kb से 100kb के बीच)।
Step 7: अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
Step 8: फॉर्म को सबमिट कर Print निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लें।

Selection Process: Chhattisgarh High Court DEO Vacancy 2026?
Chhattisgarh High Court Data Entry Operator Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया दो मुख्य चरणों में पूरी होगी:
Phase-I: Written Test (100 Marks)
इसमें कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) होंगे। समय 2 घंटे का मिलेगा। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कोई Negative Marking नहीं है ।
Section 1 (60 Marks): रीजनिंग (15), एप्टीट्यूड (15), इंग्लिश (15) और सामान्य ज्ञान (15)
Section 2 (40 Marks): कंप्यूटर का विस्तृत ज्ञान (Operating Systems, MS Office, Internet, LAN, आदि)
Phase-II: Skill Test (50 Marks)
लिखित परीक्षा के आधार पर 1:15 के अनुपात में उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा।
- Hindi Typing: 250 शब्द 10 मिनट में (25 अंक)।
- English Typing: 300 शब्द 10 मिनट में (25 अंक)
Qualifying Marks: प्रत्येक टाइपिंग टेस्ट में कम से कम 10 अंक लाना अनिवार्य है।
CG High Court DEO Recruitment 2026 का आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे।
CG High Court DEO Bharti 2026 Official notification: Download Link
