CG High Court JJA Skill Test Notice 2026: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर ने जूनियर जुडिशल असिस्टेंट (Junior Judicial Assistant – JJA) भर्ती 2026 की कौशल परीक्षा (Skill Test) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। प्रथम चरण की लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट अनुसार 1:15 के अनुपात में कुल 2,290 अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण की टाइपिंग कौशल परीक्षा हेतु शॉर्टलिस्ट किया गया है। यदि आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो यह विस्तृत ब्लॉग पोस्ट आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसमें ऑपरेटिंग सिस्टम, टाइपिंग सॉफ्टवेयर, फोंट लेआउट, लाइन स्पेसिंग, और माइनस मार्किंग के सभी 11 नियमों को आसान भाषा में समझाया गया है।
CG High Court JJA Skill Test Notice Release – Overview
- भर्ती संस्था – छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर (High Court of C.G., Bilaspur)
- विज्ञापन क्रमांक – 04/2025 (JJA)
- सूचना क्रमांक – 13086 / दो-14-1/2025
- जारी तिथि – 28/07/2026
- पद का नाम – जूनियर जुडिशल असिस्टेंट (Junior Judicial Assistant – JJA)
- कुल रिक्त पद – 124 पद
- कौशल परीक्षा हेतु चयनित – 2,290 अभ्यर्थी (1:15 के अनुपात में लिखित परीक्षा मेरिट से)
- द्वितीय चरण तिथि – 08 अगस्त 202026
- परीक्षा केंद्र – अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर
- प्रवेश पत्र – ऑनलाइन मोड
- आधिकारिक वेबसाइट – https://highcourt.cg.gov.in पर जल्द उपलब्ध)
CG High Court JJA Skill Test Notice Release 2026
सॉफ्टवेयर एनवायरनमेंट एवं टेक्निकल गाइडलाइंस (Ubuntu & LibreOffice)
सामान्यतः प्रतियोगी परीक्षाएं MS Word और Windows OS पर होती हैं, लेकिन उच्च न्यायालय की परीक्षा के लिए ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर का चयन किया गया है:
1.Operating System (ऑपरेटिंग सिस्टम): परीक्षा केवल Ubuntu (Open Source OS) पर ही आयोजित होगी।
2.Word Processor Application: टाइपिंग के लिए LibreOffice सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाएगा।
3.Hindi Font & Keyboard Layout: हिन्दी टाइपिंग के लिए UNICODE (Keyboard Layout – Vedmata/Remington) का उपयोग करना होगा।
4.Formatting Constraints: टाइप करते समय पूरे पैराग्राफ में 2.0 Line Space तथा Font Size ’14’ रखना अनिवार्य है।
परीक्षा पैटर्न एवं माइनस मार्किंग (Marking Scheme)
कुल अंक (Total Marks): 50 अंक (हिन्दी कंप्यूटर टाइपिंग: 25 अंक + अंग्रेजी कंप्यूटर टाइपिंग: 25 अंक)।
Negative Marking Rate: प्रत्येक गलती के लिए 1/4 अंक (0.25 Mark) काटा जाएगा (प्राप्तांक शून्य होने तक)।
टाइपिंग गलतियों के 11 कड़े नियम (11 Penalty Rules Rules):
1.वर्तनी (Spelling) की गलती: शब्द का कोई भी अक्षर गलत टाइप होना तो 1/4 अंक प्रति गलती काटा जाएगा।
2.पंक्चुएशन मार्क्स छूटना: Full Stop, Colon, Semi-Colon, Comma, Bracket, Apostrophe, Subscript, Superscript न लगाना। 1/4 अंक प्रति चिन्ह काटा जाएगा।
3.Capital/Small Letter Error: मूल मैटर के विपरीत Small को Capital या Capital को Small लिखना। 1/4 अंक प्रति गलती।
4.Paragraph Indention: पैराग्राफ की शुरुआत में निर्धारित Indent/Space न देना। 1/4 अंक प्रति पैराग्राफ।
5.शब्द छोड़ना (Omission of Words): मैटर का कोई शब्द या शब्दों का समूह टाइप न करना। जितने शब्द छूटेंगे, प्रति शब्द 1/4 अंक।
6.अतिरिक्त शब्द (Extra Words/Marks): बिना जरूरत अतिरिक्त शब्द या चिन्ह टाइप कर देना। जितने अतिरिक्त शब्द होंगे, प्रति 1/4 अंक।
7.दो शब्दों को जोड़ना: शब्दों के बीच बिना स्पेस दिए एक साथ लिख देना। 1/4 अंक प्रति गलती।
8.शब्द को तोड़ना: एक ही शब्द के बीच में अनचाहा स्पेस दे देना। 1/4 अंक काटा जाएगा (Hyphen ‘-‘ का प्रयोग होने पर छूट मिलेगी)।
9.Paragraph Alignment: टाइप किए गए पैराग्राफ को Justify न करना। प्रत्येक Un-justified पैराग्राफ का 1/4 अंक कटेगा।
10.Line Space & Font Size: पूरे मैटर में 2.0 Line Space न देना या Font Size ’14’ न रखना। सम्पूर्ण मैटर हेतु केवल 1/4 अंक (0.25) काटा जाएगा।
Formatting Error: प्रश्न पत्र के अनुसार Bold, Italics या Underline न करना या गलत स्थान पर करना। प्रति शब्द/शब्द समूह 1/4 अंक काटा जाएगा।
CG High Court JJA Recruitment 2026 का आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे।
CG High Court JJA Bharti 2026 Official notification: Download Link

