Family Court Korba Recruitment 2026: कुटुम्ब न्यायालय कोरबा में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया!

Family Court Korba Recruitment 2026 Notification Out!: कार्यालय – न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय कोरबा (जिला-कोरबा, छ.ग.) ने कैंप कोर्ट कटघोरा के अंतर्गत रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन (Notification No. 13/दो-11-01/2024) जारी कर दिया है। इसके लिए स्नातक (ग्रेजुएशन) के साथ कंप्यूटर डिप्लोमा या टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Family Court Korba Recruitment 20226: इस भर्ती अभियान के तहत शीघ्रलेखक (Hindi Stenographer), सहायक ग्रेड-3 (Assistant Grade-3), और आदेशिका वाहक (Process Server) के विभिन्न पदों को भरा जाएगा। अगर आप इस भर्ती के इच्छुक हैं और सभी योग्यताएं पूरी करते हैं, तो 12 अगस्त 2026 को शाम 05:00 बजे तक डाक (Registered/Speed Post) के माध्यम से अपना फॉर्म भेज सकते हैं।

Family Court Korba Recruitment 2026 – Overview

  • विभाग का नाम – कार्यालय – न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय कोरबा (छत्तीसगढ़)
  • भर्ती का प्रकार – सीधी भर्ती (Direct Recruitment / Regular Job)
  • पद नाम – शीघ्रलेखक (हिन्दी) और सहायक ग्रेड-3 (साक्ष्य लेखक, आदेशिका लेखक एवं सेल अमीन)/आदेशिका वाहक (Process Server)
  • कुल रिक्त पद – 05 पद (शीघ्रलेखक – 01, सहायक ग्रेड-3 – 03, आदेशिका वाहक – 01)
  • कार्य स्थल – कोरबा / कटघोरा, जिला – कोरबा (छत्तीसगढ़)
  • आवेदन का माध्यम – ऑफलाइन (पंजीकृत/स्पीड पोस्ट द्वारा)
  • वेतनमान – शीघ्रलेखक (हिन्दी): Level-7 (₹28,700 – ₹91,300)
  • सहायक ग्रेड-3: Level-4 (₹19,500 – ₹62,000) और आदेशिका वाहक: Level-3 (₹18,000 – ₹56,900)
  • आधिकारिक वेबसाइट – ecourts.gov.in/korba

Important Dates: Family Court Korba Vacancy 2026

विज्ञापन जारी होने की तिथि: 22 जुलाई 2026

ऑफलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि: 22 जुलाई 2026

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 12 अगस्त 2026 (शाम 05:00 बजे तक)

आयु सीमा की गणना हेतु संदर्भ तिथि: 01 जनवरी 2026

Application Fee: Family Court Korba Vacancy 2026

इस नौकरी में आवेदन करने वाले किसी भी श्रेणी के आवेदकों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

CG COURT WARRIORS – FOR CLASS IV RECRUITMENT

Vacancy Details: Family Court Korba Bharti 2026

कुटुम्ब न्यायालय स्थापना कोरबा एवं कैंप कोर्ट कटघोरा के अंतर्गत पदवार रिक्तियों की संख्या निम्नलिखित है:

  1. पद नाम – शीघ्रलेखक (हिन्दी/Stenographer Grade-III): 01 पद (अनारक्षित)
  2. पद नाम – सहायक ग्रेड-3 संवर्ग (साक्ष्य लेखक, आदेशिका लेखक एवं सेल अमीन): 03 पद (UR-1, OBC-1, ST-1)
  3. पद नाम – आदेशिका वाहक (Process Server): 01 पद (अनारक्षित) Note: पदों की संख्या में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेशानुसार परिवर्तन हो सकता है।

Total No of Vacancies: 05 Posts

Required Qualification: Family Court Korba Vacancy 2026

पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और अनुभव नीचे दिया गया है:

  1. शीघ्रलेखक (हिन्दी): स्नातक (Graduation) पास + हिन्दी शीघ्रलेखन (Shorthand) उत्तीर्ण + कंप्यूटर ज्ञान (DCA/PGDCA)
  2. सहायक ग्रेड-3: स्नातक (Graduation) पास + 1-वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा (DCA / PGDCA) + हिन्दी व अंग्रेजी कंप्यूटर टाइपिंग का ज्ञान।
  3. आदेशिका वाहक (Process Server): कक्षा 10वीं पास + शारीरिक रूप से स्वस्थ।

(नोट: सभी पदों के लिए छत्तीसगढ़ी/स्थानीय भाषा बोली का ज्ञान होना अपेक्षित है।)

Required Age Limit Criteria: Family Court Korba Vacancy 2026

न्यूनतम आयु (Minimum Age): 18 वर्ष

अधिकतम आयु (Maximum Age – सामान्य/अन्य राज्य): 30 वर्ष

छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए अधिकतम आयु: 40 वर्ष

आयु की गणना : 01 जनवरी 2026 के अनुसार।

सीमा में छूट (Age Relaxation): SC/ST को 5 साल और OBC को 3 साल की छूट (Age Relaxation) दी जाएगी और महिला अभ्यर्थियों के लिए 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

How To Apply: Family Court Korba Recruitment 2026

अगर आप इन पदों के लिए पात्र हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

Download Application Form: ऑफिशियल वेबसाइट www.ecourts.gov.in/korba से फॉर्म डाउनलोड करें।

Fill Details: फॉर्म में पूछी गई जानकारी सही-सही भरें।

Attach Documents: अपनी सभी अंकसूचियों, जाति, निवास, अनुभव, DCA/PGDCA एवं Shorthand सर्टिफिकेट्स की स्वप्रमाणित (Self-Attested) फोटोकॉपी संलग्न करें।

Paste Photo: पासपोर्ट आकार की नवीनतम रंगीन फोटो चिपकाकर उस पर हस्ताक्षर (Self-Attest) करें।

Envelope Details: लिफाफे के ऊपर स्पष्ट रूप से लिखें – “वर्ग (UR/SC/ST/OBC) – आवेदित पद का नाम – कार्यालय का नाम”।

Send via Post: अपना आवेदन पत्र रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट द्वारा 12 अगस्त 2026 शाम 5:00 बजे से पहले इस पते पर भेजें:

“पता: कार्यालय – न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय कोरबा, जिला – कोरबा (छत्तीसगढ़)”

Selection Process: Family Court Korba Bharti 2026

आवेदनों की संख्या अधिक होने पर शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के मेरिट आधार पर 1 पद पर 10 अभ्यर्थियों (1:10) को Skill Test (कौशल परीक्षा) के लिए बुलाया जाएगा।

शीघ्रलेखक (हिन्दी) हेतु:

कौशल परीक्षा (500 अंक): 100 शब्द प्रति मिनट (WPM) की गति से 05 मिनट का हिन्दी श्रुतलेख (Dictation) दिया जाएगा। इसे 40 मिनट में कंप्यूटर पर Ubuntu Linux System के LibreOffice एवं Unicode Font (Mangal) में टाइप करना होगा। प्रत्येक अशुद्धि/छूटे शब्द के लिए 1 अंक काटा जाएगा।

सहायक ग्रेड-3 हेतु:

कौशल परीक्षा (250 अंक): 250 शब्दों के गद्यांश को 10 मिनट में Ubuntu Linux के LibreOffice (Unicode Font) में शुद्धता से टाइप करना होगा। प्रत्येक त्रुटि व फॉर्मेटिंग मिस्टेक पर 1 अंक काटा जाएगा।

देशिका वाहक हेतु:

कौशल परीक्षा (Skill Test) सह साक्षात्कार (Interview) में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची बनाई जाएगी।

Family Court Korba Recruitment 2026 का आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे।

Family Court Korba Bharti 2026 Official notification: Download Link

Was this article helpful?
YesNo

Leave a Comment