Kawardha District Court Recruitment 2026: यदि आप CG Govt Jobs 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है! कार्यालय-प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कबीरधाम (कवर्धा, छत्तीसगढ़) ने निष्पादन लिपिक (Execution Clerk), साक्ष्य लेखक (Evidence Writer), और आदेशिका लेखक (Process Writer) के विभिन्न सहायक ग्रेड-03 संवर्ग के पदों पर सीधी भर्ती का Official Notification जारी कर दिया है।
Kawardha District Court Vacancy 2026 के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती अभियान के तहत निष्पादन लिपिक, साक्ष्य लेखक और आदेशिका लेखक (Process Writer) के रिक्त 10 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। Kawardha District Court Bharti 2026 के लिए योग्य उम्मीदवार जो निर्धारित योग्यता एवं पात्रता रखते हैं। वह सभी अभ्यर्थी 23 जुलाई 2026 (सुबह 10:30 बजे से) 12 अगस्त 2026 (शाम 05:00 बजे तक) Kawardha District Court Offline Form सबमिट कर सकते हैं।
Kawardha Family Court Recruitment 2026 – Overview
भर्ती बोर्ड (Recruitment Board)
जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कबीरधाम (कवर्धा), छत्तीसगढ़
पद का नाम – निष्पादन लिपिक, साक्ष्य लेखक, आदेशिका लेखक (AG-3)
कुल पद – 10 पद
भर्ती का प्रकार – पूर्णतः स्थाई (सीधी भर्ती)
वेतनमान – Pay Level-04 (₹19,500 – ₹62,000)
वेदन की शुरुआत – 23 जुलाई 2026 (सुबह 10:30 बजे से)
आवेदन की अंतिम तिथि – 12 अगस्त 2026 (शाम 05:00 बजे तक)
आवेदन का तरीका – ऑफलाइन (Speed Post / Drop Box)
आधिकारिक वेबसाइट – kabirdham.dcourts.gov.in
Important Dates: Kawardha District Court Bharti 2026
आधिकारिक विज्ञापन जारी होने की तिथि: 22 जुलाई 2026
आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की प्रारंभिक तिथि: 23 जुलाई 2026 (प्रातः 10:30 बजे से) आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि: 12 अगस्त 2026 (संध्या 5:00 बजे तक) आयु सीमा की गणना हेतु निर्णायक तिथि: 01 जनवरी 2026
Application Fee: Kawardha Family Court Bharti 2026
इस नौकरी में आवेदन करने वाले किसी भी श्रेणी के आवेदकों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
Vacancy Details: Kawardha Family Court Recruitment 2026
कबीरधाम कोर्ट भर्ती 2026 के अंतर्गत कुल 10 पदों पर भर्ती की जा रही है:
निष्पादन लिपिक (Execution Clerk): 02 पद (अनारक्षित – 02)
साक्ष्य लेखक (Evidence Writer): 04 पद (UR – 02, ST – 01, OBC – 01) आदेशिका लेखक (Process Writer): 04 पद (UR – 02, ST – 02)
Note: यदि आप एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको अलग-अलग (पृथक) आवेदन पत्र जमा करना होगा।
Required Qualification: Kawardha Court Vacancy 2026
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास निम्नलिखित योग्यताएं होना अनिवार्य है: Graduation: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation Degree) परीक्षा उत्तीर्ण हो।
Computer Diploma: मान्यता प्राप्त संस्था से 1 वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा (DCA/PGDCA आदि)।
Typing Knowledge: हिंदी एवं अंग्रेजी कंप्यूटर टाइपिंग का व्यावहारिक ज्ञान होना चाहिए। Local Language: छत्तीसगढ़ी या स्थानीय बोली का ज्ञान होना अपेक्षित है।
Employment Registration: छत्तीसगढ़ के रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन (Live Registration) होना अनिवार्य है (शासकीय सेवकों को छूट)।
Required Age Limit Criteria: Kawardha Court Recruitment 2026
आयु सीमा तथा छूट – न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
छत्तीसगढ़ के स्थानीय/मूल निवासियों के लिए: 40 वर्ष (सामान्य/अनारक्षित वर्ग)
अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए: 30 वर्ष
सीमा में छूट (Age Relaxation): SC/ST को 5 साल और OBC को 3 साल की छूट (Age Relaxation) दी जाएगी और महिला अभ्यर्थियों के लिए 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
How To Apply: Chhattisgarh Kawardha Court Bharti 2026
अगर आप इन पदों के लिए पात्र हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
Application Format: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट kabirdham.dcourts.gov.in से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
Documents: अपनी मार्कशीट (10th, 12th, Graduation), अनुभव प्रमाण पत्र, निवास और जाति प्रमाण पत्र की स्व-प्रमाणित (Self-attested) कॉपियां संलग्न करें।
Envelope: लिफाफे के ऊपर पद का नाम और अपना पूरा पता (Email और Mobile No. सहित) साफ अक्षरों में लिखें।
Submission: आवेदन पत्र को स्पीड पोस्ट (Speed Post) के माध्यम से भेजें या कबीरधाम न्यायालय के कक्ष क्रमांक 50 में रखे ड्रॉप बॉक्स में जाकर 12/08/2026 शाम 5 बजे से पहले डालें।
Address: अपना आवेदन “कार्यालय, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कबीरधाम (कवर्धा), छत्तीसगढ़ पिन कोड – 491995” के पते पर भेजें।
Selection Process: CG Kawardha Court Vacancy 2026
चयन प्रक्रिया दो चरणों (Two Stages) में होगी:
1. प्रथम चरण: लिखित परीक्षा (Screening Test)पूर्णांक: 100 अंक (50 Objective Questions, 2 अंक प्रति प्रश्न)। समय: 1 घंटा।
Syllabus: सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर, इंटरनेट, छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स। नोट: लिखित परीक्षा केवल कौशल परीक्षा (Skill Test) के लिए अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट (15 गुना) करने के लिए आयोजित की जाएगी।
2. द्वितीय चरण: कौशल परीक्षा (Skill Test)पूर्णांक: 100 अंक। समय: 10 मिनट। टास्क: Ubuntu Linux कंप्यूटर सिस्टम में Unicode फोंट पर लगभग 250 शब्दों के हिंदी गद्यांश की टाइपिंग। Negative Marking: हेडिंग, स्पेलिंग, पैराग्राफ या फॉर्मेटिंग की प्रत्येक गलती पर 1/4 (0.25) अंक काटा जाएगा।
Kawardha District Court Recruitment 2026 का आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे।
Kawardha District Court Bharti 2026 Official notification: Download Link

