Kondagaon Mission Shakti Recruitment 2026: महिला एवं बाल विकास विभाग में विभिन्न पदों पर निकली सरकारी नौकरी, ऐसे करें अप्लाई!

Kondagaon Mission Shakti Recruitment 2026: अगर आप छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी (Government Jobs in Chhattisgarh) की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका आया है। कार्यालय, कलेक्टर (महिला एवं बाल विकास विभाग), जिला-कोण्डागांव (छ.ग.) ने “मिशन शक्ति” योजना के तहत जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र (HUB) में विभिन्न संविदा पदों (Contractual Posts) पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

WCD Kondagaon Recruitment 2026 के तहत Gender Specialist, Financial Literacy Specialist, और IT Assistant के पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। अगर आप Kondagaon Mission Shakti Bharti 2026 में शामिल होना चाहते हैं, तो 14 जुलाई 2026 (सायं 05:30 बजे तक) ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

WCD Kondagaon Recruitment 2026 – Overview

विभाग का नाम – कार्यालय, कलेक्टर (महिला एवं बाल विकास विभाग), जिला-कोण्डागांव (छ.ग.)

योजना का नाम – मिशन शक्ति (भारत सरकार का एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम

भर्ती का प्रकार – संविदा भर्ती (Contractual Basis)

कुल पदों की संख्या – 03 पद

मासिक वेतन -₹20,900/- से ₹25,780/- प्रति माह (पद के अनुसार)

आवेदन का माध्यम – ऑफलाइन – केवल रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट द्वारा

चयन प्रक्रिया – शैक्षणिक योग्यता के अंक (60%) + अनुभव (18%) + स्थानीय निवासी बोनस (2 अंक) + इंटरव्यू/कौशल परीक्षा (20 अंक)

Important Dates: Kondagaon Mission Shakti Vacancy 2026

भर्ती विज्ञापन जारी होने की तिथि: 23 जून 2026

ऑफलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 24 जून 2026

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 14 जुलाई 2026 (शाम 05:30 बजे तक)

Application Fee: WCD Kondagaon Samvida Bharti 2026

इस नौकरी में आवेदन करने वाले किसी भी श्रेणी के आवेदकों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Vacancy Details: Kondagaon Mission Shakti Recruitment 2026

पद नाम – जेण्डर विशेषज्ञ: 01 ST (मुक्त)

पद नाम – वित्तीय साक्षरता एवं समन्वय विशेषज्ञ 01 UR (मुक्त)

पद नाम – आई.टी. असिस्टेंट: 01 UR (मुक्त)

कुल पद (Total): 03

Required Qualification: Kondagaon Mission Shakti Bharti 2026

पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और अनुभव नीचे दिया गया है:

जेण्डर विशेषज्ञ: सोशल वर्क/सोशल एरिया में स्नातक (Graduation) + संबंधित क्षेत्र + महिला मुद्दों पर 03 वर्ष का अनुभव।

वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ: अर्थशास्त्र (Economics)/बैंकिंग/समान स्नातक + वित्तीय साक्षरता/समावेशन कार्यों में 03 वर्ष का अनुभव।

आई.टी. असिस्टेंट: कंप्यूटर/आई.टी. (IT) क्षेत्र में स्नातक (Graduation) + डाटा डॉक्यूमेंटेशन/वेब रिपोर्टिंग में 03 वर्ष का अनुभव।

Required Age Limit Criteria: Kondagaon Mission Shakti Vacancy 2026

आयु सीमा तथा छूट – न्यूनतम आयु : 21 वर्ष

अधिकतम आयु: 35 – 45 वर्ष

आयु की गणना : 01 जनवरी 2026 के अनुसार।

सीमा में छूट (Age Relaxation): अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 5 वर्ष और महिला अभ्यर्थियों के लिए 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु 45-55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

How To Apply: WCD Kondagaon Samvida Bharti 2026

अगर आप इन पदों के लिए पात्र हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

Application Format: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।

Documents: अपनी मार्कशीट (10th, 12th, Graduation), अनुभव प्रमाण पत्र, निवास और जाति प्रमाण पत्र की स्व-प्रमाणित (Self-attested) कॉपियां संलग्न करें।

Envelope: लिफाफे के ऊपर पद का नाम और अपना पूरा पता (Email और Mobile No. सहित) साफ अक्षरों में लिखें।

Submission: आवेदन पत्र को केवल रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट/कूरियर के माध्यम से भेजें।

Address: अपना आवेदन “कार्यालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, कक्ष क्रमांक 118, जिला कार्यालय, कोण्डागांव, पिन – 494226 (छ.ग.)” के पते पर भेजें।

PSSOU Pre Deled Examination previous year Question paper with ans key pdf

Selection Process: Kondagaon Mission Shakti Recruitment 2026

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा (Written Exam) नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन कुल 100 अंकों के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट से होगा:

शैक्षणिक योग्यता (Qualification): ग्रेजुएशन के मार्क्स के आधार पर अधिकतम 60 अंक।

अतिरिक्त अनुभव (Extra Experience): 3 साल के न्यूनतम अनुभव के बाद, हर एक्स्ट्रा साल के लिए 2 अंक (अधिकतम 18 अंक)।

बोनस अंक (Bonus Marks): छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को 02 बोनस अंक (जेण्डर और वित्तीय विशेषज्ञ पद के लिए)।

इंटरव्यू/कौशल परीक्षा (Interview/Skill Test): इसके लिए कुल 20 अंक निर्धारित हैं।

WCD Kondagaon Recruitment 2026 का आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे।

WCD Kondagaon Bharti 2026 Official notification: Download Link

Was this article helpful?
YesNo

Leave a Comment