CG Vyapam AG 3 Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल (CGSSB/CG Vyapam), रायपुर ने सहायक ग्रेड-3 (Assistant Grade-3) और प्रोसेस राइटर (Process Writer) के पदों पर भर्ती के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा (LAG26) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर (CGSLSA) और विधि और विधायी कार्य विभाग, मंत्रालय के अंतर्गत की जा रही है। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ (CG Vyapam) द्वारा किया जाएगा, जो इसकी लिखित परीक्षा आयोजित करेगा।
CG Vyapam AG-3 Vacancy 2026 के तहत सहायक ग्रेड-3 (Assistant Grade-3) और प्रोसेस राइटर (Process Writer) के कुल 64 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। CG Vyapam AG-3 Bharti के लिए योग्य उम्मीदवार 24.07.2026 (शुक्रवार) सायं 5:00 बजे तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
CG Vyapam AG 3 Vacancy 2026 – Overview
- भर्ती संगठन का नाम – छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल, रायपुर (CGSSB / पूर्व नाम व्यापम)
- पद का नाम – सहायक ग्रेड-तीन (AG-3) एवं प्रोसेस राइटर
- कुल पदों की संख्या – 64 पद (54 विधिक सेवा प्राधिकरण + 10 विधि विभाग)
- परीक्षा कोड – संयुक्त भर्ती परीक्षा (LAG26)
- नौकरी का स्थान – छत्तीसगढ़ (विभिन्न कार्यालय/स्थापनाएं)
- वेतनमान – पे मैट्रिक्स लेवल-4 (₹19,500 – ₹62,000)
- शैक्षणिक योग्यता – 12वीं पास + 1 वर्षीय कम्प्यूटर डिप्लोमा (DEO/Programming)
- तकनीकी योग्यता – कम्प्यूटर पर 5000 Key Depression प्रति घंटा की टायपिंग स्पीड
- आधिकारिक वेबसाइट – अथवा cgssb.cgstate.gov.in
Important Dates: CG Vyapam Assistant Grade 3 Vacancy 2026
CGSSB द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है:
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि: 01.07.2026 (बुधवार)
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 24.07.2026 (शुक्रवार) सायं 5:00 बजे तक
- त्रुटि सुधार: 25.07.2026 से 27.07.2026 (सायं 5:00 बजे तक)
- प्रवेश पत्र जारी होने की संभावित तिथि: 31 अगस्त 2026 (सोमवार)
- लिखित परीक्षा की संभावित तिथि: 06.09.2026 (रविवार)
परीक्षा का समय: पूर्वाह्न 10:00 से दोपहर 12:15 बजे तक
परीक्षा केंद्र: 1. रायपुर 2. बिलासपुर
Master In Typing : Book टाइपिंग सीखने के लिए एक बेहतरीन पुस्तक
Application Fee: CG Vyapam Assistant Grade 3 Bharti 2026
सामान्य (UR) – ₹350/-
OBC/EWS – ₹250/-
SC/ST/महिला/ PwBD/Ex-Servicemen – ₹200/-
शुल्क भुगतान मोड: BHIM UPI, नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड आदि।
Vacancy Details: CG Vyapam AG 3 Vacancy 2026
यह परीक्षा संयुक्त रूप से दो अलग-अलग विभागों के रिक्त पदों के लिए आयोजित की जा रही है:
1. छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर
कुल पदों की संख्या: 54 पद (सीधी भर्ती)
वर्गवार वर्गीकरण: (UR): 24 पद, (ST): 15 पद, (SC): 07 पद, (OBC): 08 पद
2. विधि और विधायी कार्य विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर
कुल पदों की संख्या: 10 पद (सीधी भर्ती)
वर्गवार वर्गीकरण: (UR): 04 पद, (ST): 03 पद, (SC): 01 पद, (OBC): 02 पद
Total No of Vacancies: 64 Posts
Required Qualification: CGSSB Assistant Grade 3 Recruitment 2026
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए:
अनिवार्य योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से हायर सेकेंडरी (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। (या पुरानी हायर सेकेंडरी के साथ स्नातक प्रथम वर्ष उत्तीर्ण)।
कंप्यूटर डिप्लोमा: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रोग्रामिंग/डाटा एंट्री ऑपरेटर में 1 वर्षीय डिप्लोमा/प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
टायपिंग स्पीड: कंप्यूटर पर हिंदी/अंग्रेजी टंकण में 5000 KEY डिप्रेशन प्रति घंटा की गति के सर्टिफिकेट होनी चाहिए (इसके लिए कौशल परीक्षा ली जाएगी)।
Required Age Limit Criteria: CG Vyapam LAG26 Vacancy 2026
आयु सीमा तथा छूट – न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 35 वर्ष
आयु की गणना : 01 जनवरी 2026 के अनुसार।
सीमा में छूट (Age Relaxation): अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 5 वर्ष और महिला अभ्यर्थियों के लिए 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
How To Apply Online: CGSSB Assistant Grade 3 Bharti 2026
वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in या cgssb.cgstate.gov.in ओपन करें।
लिंक चुनें: होमपेज पर जाकर “Online Applications” सेक्शन पर क्लिक करें। यहाँ आपको “संयुक्त भर्ती परीक्षा (LAG26)” का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें। अपना Registration पूरा करें और अपनी Profile लॉगिन करें।
डिटेल्स भरें: आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक और कंप्यूटर योग्यता की जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
डॉक्यूमेंट अपलोड: अपना लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।
फीस पेमेंट व सबमिट: परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें।
प्रिंट लें: भविष्य के संदर्भ के लिए एप्लीकेशन फॉर्म का Printout निकालना न भूलें।
Selection Process: CG Vyapam Assistant Grade 3 Recruitment 2026
CGSSB Assistant Grade-3 Recruitment की चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से दो चरणों में संपन्न होगी:
प्रथम चरण (लिखित परीक्षा): यह चरण 100 अंकों की बहुविकल्पीय (Objective MCQ) परीक्षा का होगा। इस परीक्षा के प्राप्तांकों की मेरिट के आधार पर रिक्त पदों के 05 गुना अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण (कौशल परीक्षा) के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
द्वितीय चरण (कौशल परीक्षा – केवल हिन्दी में): कंप्यूटर पर 15 मिनट की टायपिंग परीक्षा ली जाएगी, जिसमें 250 शब्द (1250 KEY DEPRESSION) टाइप करने होंगे। इसमें पास होने के लिए न्यूनतम 75% शब्द पूर्णतः सही होने चाहिए।
महत्वपूर्ण निर्देश: कौशल परीक्षा केवल क्वालीफाइंग (पास करना जरूरी) है, इसके नंबर फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ेंगे। अंतिम चयन केवल प्रथम चरण (लिखित परीक्षा) के प्राप्तांकों के आधार पर किया जाएगा।
Exam Pattern & Syllabus: CG Vyapam LAG26 Recruitment 2026
यह परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे:
1. सामान्य अध्ययन और छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान (30 अंक)
भारत का इतिहास, भूगोल, संविधान, अर्थव्यवस्था, विज्ञान-प्रौद्योगिकी, करंट अफेयर्स और पर्यावरण। छत्तीसगढ़ का इतिहास, भूगोल, संस्कृति, जनजातियां, अर्थव्यवस्था, प्रशासनिक ढांचा और समसामयिक घटनाएं।
2. कंप्यूटर की सामान्य जानकारी (20 अंक)
कंप्यूटर का उपयोग, CPU, इनपुट/आउटपुट डिवाइसेज, प्रिंटर के प्रकार, MS Office (Word, Excel, PowerPoint), इंटरनेट, एंटीवायरस, मल्टीमीडिया और सर्च इंजन (Google, YouTube)।
3. सामान्य मानसिक योग्यता / रीजनिंग (10 अंक)
तर्क करना, संबंध देखना, एनालॉजी, अंकिक योग्यता, कोडिंग-डिकोडिंग, नंबर और अक्षर सीरीज, छुपे हुए चित्र और पैटर्न।
4. सामान्य गणित (10 अंक)
संख्याएं, भिन्न, वर्गमूल, HCF & LCM, औसत, प्रतिशत, चाल-समय-दूरी, साधारण ब्याज, लाभ-हानि, अनुपात-समानुपात, रेखा-कोण और क्षेत्रफल।
5. सामान्य हिन्दी (20 अंक)
स्वर, व्यंजन, वर्तनी, लिंग, वचन, काल, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, समास, संधि, तत्सम-तद्भव, पर्यायवाची, विलोम शब्द, वाक्यांश के लिए एक शब्द, मुहावरे और लोकोक्तियाँ।
6. General English (10 Marks)
English Grammar (Number, Gender, Articles, Pronoun, Adjective, Verb, Conjunction, Preposition), Voice, Narration, Synonyms/Antonyms, One Word Substitution, Spellings.
CG Vyapam Assistant Grade 3 Recruitment 2026 का आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे।
CG Vyapam Assistant Grade 3 Bharti 2026 Official notification: Download Link
cg job vacancy telegram group : Link
