GPM District Guest Teacher Recruitment 2026: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही अतिथि शिक्षक भर्ती, ऐसे करें ऑफलाइन आवेदन

CG Teacher Bharti 2026: कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास), जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (GPM) ने विशेष पिछड़ी जनजाति (बैगा) आवासीय विद्यालय धनौली के लिए अतिथि शिक्षकों (Guest Teachers) और खेलकूद प्रशिक्षकों (Sports Coach) की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना (Notification) जारी की है। यह भर्ती शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए की जा रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस CG Atithi Shikshak Vacancy 2026 के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

GPM District Guest Teacher Recruitment 2026 – Overview

  • विभाग का नाम: आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, GPM (छ.ग.)
  • स्कूल का नाम: विशेष पिछड़ी जनजाति (बैगा) आवासीय विद्यालय धनौली
  • पदों के नाम: अतिथि सहायक शिक्षक, अतिथि शिक्षक, अतिथि खेलकूद प्रशिक्षक
  • कुल पदों की संख्या: 11 पद
  • नौकरी का प्रकार: पूर्णतः अस्थायी (शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए)
  • आवेदन का माध्यम: ऑफलाइन (स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक द्वारा)
  • आधिकारिक वेबसाइट: www.gaurella-pendra-marwahi.cg.gov.in

Important Dates: CG Atithi Shikshak Recruitment 2026

  • आधिकारिक अधिसूचना (Notification) जारी होने की तिथि: 08 जून 2026
  • ऑफलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि (Start Date): 09 जून 2026
  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि (Last Date to Apply): 30 जून 2026 (शाम 05:30 बजे तक)

Application Fee:

इस नौकरी में आवेदन करने वाले किसी भी श्रेणी के आवेदकों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Vacancy Details: Gaurela-Pendra-Marwahi Teacher Vacancy 2026

  • पद नाम: अतिथि सहायक शिक्षक (प्राथमिक स्तर) – कुल 5 पद

(गणित-1, सामाजिक विज्ञान-1, हिन्दी-1, अंग्रेजी-1, विज्ञान-1)

  • पद नाम: अतिथि शिक्षक (माध्यमिक स्तर – TGT) – कुल 5 पद

(गणित-1, विज्ञान-1, सामाजिक विज्ञान-1, हिन्दी-1, अंग्रेजी-1)

  • पद नाम: अतिथि खेलकूद प्रशिक्षक – कुल 1 पद

Total No of Vacancies: 11

Required Qualification: GPM District Teacher Recruitment 2026

पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और अनुभव नीचे दिया गया है:

  1. अतिथि सहायक शिक्षक: 12वीं पास (न्यूनतम 50% अंक) + D.El.Ed./D.Ed. + CG-TET / CTET (Paper 1)।
  2. अतिथि शिक्षक (TGT): संबंधित विषय में ग्रेजुएशन (न्यूनतम 50% अंक) + B.Ed. + CG-TET / CTET (Paper 2)।
  3. अतिथि खेलकूद प्रशिक्षक: 12वीं पास (न्यूनतम 50% अंक) + DPED / BPED डिग्री।

Required Age Limit Criteria: CG Atithi Shikshak Bharti 2026

आयु सीमा तथा छूट – न्यूनतम आयु : 21 वर्ष

अधिकतम आयु : 35 वर्ष

आयु की गणना : 01 अप्रैल 2026 के अनुसार।

contact us : 8889482417

How To Apply: Gaurela-Pendra-Marwahi Teacher Vacancy 2026

अगर आप इन पदों के लिए पात्र हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

Application Format: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।

Documents: अपनी मार्कशीट (10th, 12th, Graduation), अनुभव प्रमाण पत्र, निवास और जाति प्रमाण पत्र की स्व-प्रमाणित (Self-attested) कॉपियां संलग्न करें।

Envelope: लिफाफे के ऊपर पद का नाम और अपना पूरा पता (Email और Mobile No. सहित) साफ अक्षरों में लिखें।

Submission: आवेदन पत्र को केवल रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट/कूरियर के माध्यम से भेजें।

Address: अपना आवेदन “कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (छ.ग.)” के पते पर भेजें।

Selection Process: CG Atithi Shikshak Recruitment 2026

आवेदकों का चयन मेरिट सूची (प्रावीण्य सूची) के आधार पर किया जाएगा, जिसमें अंकों का भार इस प्रकार होगा:

  • सहायक शिक्षक/खेलकूद प्रशिक्षक हेतु: हाई स्कूल के अंकों का 35% + हायर सेकेण्डरी के अंकों का 60% भार दिया जाएगा।
  • अतिथि शिक्षक हेतु: हायर सेकेण्डरी के अंकों का 35% + स्नातक (Graduation) के अंकों का 60% भार मिलेगा।
  • अनुभव के अतिरिक्त अंक: शासकीय या अनुदान प्राप्त स्कूलों में कार्य अनुभव होने पर प्रति वर्ष 01 अंक (अधिकतम 05 अंक) दिए जाएंगे।

GPM Atithi Shikshak Recruitment 2026 का आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे।

GPM Atithi Shikshak Bharti 2026 Official notification: Download Link

Was this article helpful?
YesNo

Leave a Comment