पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (PM SHRI Eklavya Model Residential School – EMRS) बंधवा, लोरमी, जिला – मुंगेली (छत्तीसगढ़) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों (Guest Teachers) का पैनल तैयार करने हेतु आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है । इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आपका चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के, सीधे Walk-in-Interview (चल-साक्षात्कार) के माध्यम से किया जाएगा!
EMRS Mungeli Recruitment 2026 – Overview
- विभाग का नाम – कार्यालय प्राचार्य, जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति, जिला मुंगेली (छत्तीसगढ़)
- भर्ती का प्रकार – अतिथि शिक्षक (Guest Teacher)
- पद का नाम – PGT/TGT शिक्षक
- कार्य स्थल – पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा, वि.खं. लोरमी, जिला – मुंगेली (छ०ग०)
- आवेदन का माध्यम – Walk-in-Interview (चल-साक्षात्कार)
- आधिकारिक वेबसाइट – emrslormi.in एवं mungeli.gov.in
Important Dates: EMRS Lormi Guest Teacher Vacancy 2026
विज्ञापन जारी होने की तिथि (Notification Date): 12 जून 2026
चल-साक्षात्कार (Walk-in-Interview) की तिथि: 22 जून 2026 रिपोर्टिंग का समय (Reporting Time): प्रातः 9:00 बजे से शैक्षणिक सत्र (Academic Session): 2026-27
Application Fee:
इस नौकरी में आवेदन करने वाले किसी भी श्रेणी के आवेदकों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
Vacancy Details: EMRS Lormi Guest Teacher Recruitment 2026
PGT (स्नातकोत्तर शिक्षक): अंग्रेजी, इतिहास, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, भौतिक विज्ञान
TGT (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक): गणित, शारीरिक शिक्षक (महिला), कला एवं शिल्प
A Book For Junior Secra. Asst & Secra. Asst Under NHM Vacancies
Required Qualification: PM SHRI Eklavya Model Residential School Mungeli Vacancy 2026
पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और अनुभव नीचे दिया गया है:
- PGT (सभी विषय): संबंधित विषय में Post Graduation (PG) + B.Ed.
- TGT (गणित): Graduation (Maths, Physics और Chemistry/Electronics/CS/Stats में से कोई एक विषय पढ़ा हो) + B.Ed. + CTET (Paper 2) उत्तीर्ण
- कला शिक्षक (Art): Fine Arts/Drawing/Painting/Sculpture/Visual Art में न्यूनतम 50% अंकों के साथ Graduation
- शारीरिक शिक्षक (PET महिला): न्यूनतम 50% अंकों के साथ 4 वर्षीय एकीकृत B.P.Ed. या शारीरिक शिक्षा में स्नातक के साथ 1 वर्ष का B.P.Ed. (नोट: 4 वर्षीय एकीकृत डिग्री कोर्स (Integrated Course) वालों के लिए B.Ed. की अनिवार्यता नहीं है)।
Required Age Limit Criteria: EMRS Lormi Teacher Bharti 2026
PGT पदों के लिए: अधिकतम आयु 40 वर्ष
TGT पदों के लिए: अधिकतम आयु 35 वर्ष
आयु गणना की तिथि: आयु की गणना 01.01.2026
आयु सीमा में छूट: अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अन्य आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को Chhattisgarh सरकार के नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
How To Apply Online: EMRS Lormi Recruitment 2026?
अगर आप इन पदों के लिए पात्र हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
स्टेप 1 (फॉर्म डाउनलोड करें): ऑफिशियल वेबसाइट emrslormi.in या mungeli.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म का फॉर्मेट डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल लें।
स्टेप 2 (फॉर्म भरें): आवेदन फॉर्म को सही-सही भरकर उस पर अपनी सेल्फ-अटैस्टेड (स्व-सत्यापित) पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएँ।
स्टेप 3 (दस्तावेज जोड़ें): अपने सभी जरूरी शैक्षणिक और अनुभव प्रमाण पत्रों की सेल्फ-अटैस्टेड फोटोकॉपी (छायाप्रति) फॉर्म के साथ अटैच करें।
स्टेप 4 (इंटरव्यू में पहुँचें): 22 जून 2026 को सुबह 9:00 बजे भरे हुए फॉर्म, फोटोकॉपी सेट और अपने सभी मूल दस्तावेजों (Original Documents) के साथ सीधे साक्षात्कार स्थल (EMRS बंधवा, लोरमी) पर पहुँचें।
Selection Process: PM SHRI EMRS Lormi Guest Teacher Vacancy 2026?
माध्यम (Mode): कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, सीधे Walk-in-Interview (चल-साक्षात्कार) के माध्यम से चयन होगा।
तिथि व समय (Date & Time): 22 जून 2026 को सुबह 9:00 बजे से इंटरव्यू शुरू होग।चयन का आधार (Selection Criteria): इंटरव्यू में प्रदर्शन, अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता और संबंधित कार्य अनुभव (Experience) के आधार पर मेरिट/पैनल तैयार किया जाएगा।
अंतिम निर्णय (Final Decision): चयन के संबंध में कलेक्टर/अध्यक्ष (जिला स्तरीय समिति, मुंगेली) का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा।
EMRS Mungeli Recruitment 2026 का आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे।
PM SHRI EMRS Lormi Guest Teacher Bharti 2026 Official notification: Download Link
