वेदमाता फोट क्या है ? Explain vedmata unicode font

वेदमाता फोण्ट क्या है ?

आजकल विभिन्न जगहों पर इसी फोण्ट में टायपिंग परीक्षा आयोजित हो रही हैं हाल ही में छ0ग0 हाइ कोर्ट बिलासपुर में भाी इसी फोण्ट में कौशल परीक्षा लेना तय हो चुका है जो कि 17 मई  को हाेना है ।आइये जानते हैं कि वेदमाता फोण्ट क्या होता है और  इसे कैसे इंस्टाल करते हैं

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
YouTube Channel Subscribe Now

Vedmata unicode font | Unicode Font | What is Unicode font? | difference between Vedmata and krutidev Font ||

वर्तमान में जितने फोण्ट अभी  हैं उन्हें हम दो भागोें में बांट सकते हैं-

  • [1] नान यूनिकोड फाेण्ट जैसे− क्रुति देव , देवल्स आदि
  • [2] यूनिकोड फोण्ट जैसे − रेमिंग्टन , वेदमाता आदि

अब दोनों में जो अंतर है उसको समझ लीजिए जैसे की आप कोई मैटर टाइप करते हैं क्रुतिदेव फोण्ट में तो होता यह है कि उस मैटर को पढ़ने के लिए ऐसा कंप्यूटर चाहिए जिसमें क्रुति देव फोन इंस्टॉल्ड हो.

    लेकिन अगर किसी कम्प्यूटर में क्रुति देव फोंट नहीं रहेगा तो वह कंप्यूटर उसे मैटर को हिंदी  फॉन्ट में नहीं दिखा पाएगा इसका तात्पर्य है अंग्रेजी में कुछ लिखा हुआ दिखाई देगा। सेम चीज मोबाइल के साथ भी होगा अगर कोई मैटर क्रुति देव में लिखा गया है और उसे अगर मोबाइल में पढ़ा जाए वह मैटर जो है हिंदी में नहीं दिखेगा बल्कि अंग्रेजी में  जैसे कुछ उल्टा सीधा लिखा हुआ आपको दिखाई देगा, जैसे की आप निचे के चित्रों में देख सकते हैं  यह है नॉन यूनिकोड फोण्ट

क्रुति देव में टाइप किया गया मेटर मोबाइल में देखने पर

 

                  अब इसकी दूसरी तरफ समझे मान लो कोई मैटर वेदमाता फॉन्ट में लिखा हुआ है तो अगर मेटर को किसी और कंप्यूटर में पढ़ा जाए अर्थात उस एमएस वर्ड फाइल को दूसरे कंप्यूटर में डाल के ओपन  किया जाए तो  भले उस कंप्यूटर में वेदमाता फोंट इंस्टॉल्ड ना हो लेकिन दोस्तों वह जो मैटर है सेम टू सेम वैसे ही दिखाई देगा. अगर उसे मोबाइल में भी ओपन किया जाए तो भी वह वह हुबहू  जैसे टाइप हुआ है वैसे ही दिखाई देगा कहने का मतलब हिंदी में ही दिखाई देगा चाहे आप उसे किसी भी कंप्यूटर या मोबाइल में शेयर करें . यह बेसिक डिफरेंस है यूनिकोड फोंट और नॉन यूनिकोड फॉन्ट मे.  आज कल जो सारे वेबसाइट में  डाटा अपलोड किया जाता है यूनिकोड फॉन्ट में ही अपलोड किया जाता है क्योंकि हमको उस डाटा को पढ़ने के लिए वेद माता फोण्ट या यूनिकोड फॉन्ट इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं होती है

कैसे इंस्टाल करें यूनिकोड फोण्ट

मूलतः यूनिकोड फोण्ट उबुन्टु जैसे आपरेटिंग सिस्टम के साथा आता है या फिर ये कहें की उबुन्टु में ही इंस्टाल होता है. तो अगर आप भी यूनिकोड फोण्ट सीखना चाहते हैं तो अपने कम्प्यूटर में उबुन्टु आपरेटिंग िसस्टम इंस्टाल कराइये । एक बार इंस्टाल कराने के बाद आपको उबुंटु के टर्मिनल से वेदमाता तथा रेमिंग्टन फोण्ट को इंस्टाल करना होगा। ये कैसे करते हेैं इसके लिए आप निचे लिंक को क्लीक करें –
https://excellentsunilsir.com/how-to-install-remington-gail-and-vedmata-font-in-ubuntu-linux/

अपने सिस्टम में उबुन्तु कैसे इंस्टाल करें :

       चूँकि वेदमाता या रेमिंगटन फॉण्ट आपको उबुन्तु ऑपरेटिंग सिस्टम में ही मिलेगा तो प्रश्न ये है की उबुन्तु कैसे इंस्टाल करें हम? तो सबसे आसां तरीका है उबुन्तु पेन बूटेबल पेन ड्राइव . इसकी सहायता से आप उबुन्तु को प्लग-एंड-प्ले चला सकते हैं कोई भी pc अथवा कंप्यूटर में आप उबुन्टु पेन ड्राइव निचे दिए लिंक से आर्डर कर सकते हैं . इस पेन ड्राइव के साथ इंस्टालेशन से सबन्धित सारी टेक्निकल हेल्प आपको प्रोवाइड करी जाती है 

Ubuntu bootable Pen Drive : LInk

     दूसरा तरीका है की आप अपने सिस्टम में उबुन्टु को स्थापित कर लें . इसे भी दो प्रकार से किया जा सकता है पहला है की आपके सिस्टम में केवल उबुन्चटु चले इसे सिंगल बूट कहते हैं . दूसरा तरीका है की आपके सिस्टम में विंडो और उबुन्टु दोनों ही चलें इसे डुअल बूट कहते हैं . ये दोनों ही बूट आप उबुन्तु बूटेबल पेन ड्राइव की हेल्प से कर सकते हैं 

आजकल विंडो में भाी रेमिंग्टन गेल फोण्ट इंस्टाल हो जाता है लेकिन इस प्रकार के इंस्टालेड फोण्ट आैर उबुंटु में इंस्टालेड फोण्ट में दोनो के लेआउट में फर्क पड जाता है इसिलए मेरी सलाह है कि उबुंटु में ही रेमिंग्टन में अभ्यास करें ।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी अपनी प्रतिक्रीया जरूर दीजिये 

Was this article helpful?
YesNo
Sunil Kumar - Excellent Sunil Sir

About the Author: Sunil Kumar

मैं Sunil Kumar (Excellent Sunil Sir) हूँ। इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा तिथि, Admit Card, Result और महत्वपूर्ण परीक्षा अपडेट की जानकारी सरल भाषा में साझा करता हूँ।

Sunil Sir की Profile देखें

4 thoughts on “वेदमाता फोट क्या है ? Explain vedmata unicode font”

Comments are closed.

📱 WhatsApp ✈️ Telegram ▶️ YouTube