NHM Raipur Recruitment 2026: रायपुर जिला स्वास्थ्य विभाग में 170+ संविदा पदों पर बंपर भर्ती, डायरेक्ट Walk-in-Interview, ऐसे करें अप्लाई!

CMHO Raipur Walk-in-Interview 2026: कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), जिला रायपुर (छ.ग.) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) और मुख्यमंत्री शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम (MSSK) के तहत 170 से भी अधिक रिक्त संविदा पदों (170+ Contractual Vacancies) के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन (आवेदन क्र. NHM/HR/2026/22562) जारी कर दिया है। यह भर्ती पूरी तरह से Direct Walk-in-Interview/Skill Test/Written Exam पर आधारित है। यदि आप 8वीं, 10वीं, 12वीं, ANM, GNM, B.Sc. Nursing, DCA, या ITI पास हैं, तो रायपुर जिले में चल रही इस बंपर भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Raipur Health Department Vacancy 2026 – Overview

विभाग का नाम – कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), जिला रायपुर (छ.ग.)

मिशन/कार्यक्रम – राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), NUHM, एवं मुख्यमंत्री शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम (MSSK)

कुल पदों की संख्या – 170+ पद

भर्ती का प्रकार – संविदा भर्ती (31 मार्च 2027 तक के लिए)

आवेदन का माध्यम – Direct Walk-in-Interview/Skill Test

वेतनमान – ₹8,800/- से ₹31,500/- प्रति माह (पदानुसार एकमुश्त)

आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) – www.raipur.gov.in

Important Dates: Raipur District NHM Samvida Job 2026

भर्ती की तिथियां: 28 जुलाई 2026 से 31 अगस्त 2026 तक (विभिन्न पदों के अनुसार अलग-अलग दिन)

रजिस्ट्रेशन का समय: सुबह 09:00 बजे से 11:00 बजे तक

1. कौशल परीक्षा (Skill Test) वाले पदों के लिए –

वॉक-इन केंद्र: शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेज, बैरन बाजार, रायपुर (छ.ग.)

2. लिखित परीक्षा / मेरिट आधारित पदों के लिए –

वॉक-इन केंद्र: शासकीय नर्सिंग कॉलेज, पण्डित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय (JNMC) कैंपस, रायपुर (छ.ग.)

Application Fee: CMHO Raipur Bharti 2026

भुगतान का माध्यम: केवल Demand Draft (DD) द्वारा (District Health Society, Raipur के नाम पर)।

दिव्यांग/SC/ST/महिला: ₹100/- (वेतन ₹25,000 से अधिक वाले पदों के लिए ₹200/-)

OBC(अन्य पिछड़ा वर्ग): ₹200/- (वेतन ₹25,000 से अधिक वाले पदों के लिए ₹300/-)

General: ₹300/- (वेतन ₹25,000 से अधिक वाले पदों के लिए ₹400/-)

Vacancy Details: CMHO Raipur Recruitment 2026

  • Community Health Officer (CHO): 52 Posts
  • Nursing Officer (NHM, NMHP, NUHM, ICU): 20+ Posts
  • Staff Nurse (SNCU, NBSU, PICU/HDU): 25+ Posts
  • Senior Nursing Officer: 01 Post
  • RMA (NHM): 07 Posts
  • Laboratory Technician: 01 Post
  • ANM (NUHM/2nd ANM): 14 Posts
  • Data Handler (MSSK): 04 Posts
  • Jr. Secretarial Assistant/LDC: 11 Posts
  • Class IV/upport Staff/Housekeeping: 17 Posts

Total No of Vacancies: 170+ Posts

A Book For Junior Secra. Asst & Secra. Asst Under NHM Vacancies

Required Qualification: Raipur Health Department Vacancy 2026

पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और अनुभव नीचे दिया गया है:

CHO/Nursing Officer/Staff Nurse: B.Sc. Nursing /Post Basic B.Sc. Nursing या GNM कोर्स + CG Nursing Council में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है।

Sr. Nursing Officer: M.Sc. Psychiatric Nursing या B.Sc. Nursing के साथ साइकेट्रिक नर्सिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।

ANM: 12th पास + INC से मान्यता प्राप्त सेंटर से ANM कोर्स पास और CG Nursing Registration।

RMA: Practitioner In Modern And Holistic Medicine (PMHM) पास और छ.ग. चिकित्सा मंडल में पंजीकृत।

Lab Technician/Radiographer: 12th (Science) + DMLT/BMLT या रेडियोग्राफर पैरामेडिकल कोर्स पास और CG Paramedical Council में जीवित पंजीयन।

Data Handler/LDC/Secretarial Assistant: 12th पास या ग्रेजुएशन + 1 वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा (DCA/PGDCA) होना अनिवार्य है।

Physiotherapist/Audiologist: संबंधित विषय में ग्रेजुएशन डिग्री (B.P.T. / BASLP) होना आवश्यक है।

MPW (Male): 12th (Biology के साथ) + 1 वर्षीय Multi-purpose Worker Training डिप्लोमा।

Clinical Psychologist/Counseler: संबंधित विषय में M.Phil / PG डिग्री या डिप्लोमा।

Cold Chain & Logistic Assistant: 12th (Science) + ITI (Refrigeration & Air Conditioning) या डिप्लोमा।

Class-IV / Support Staff: पद के अनुसार 8वीं पास या 10वीं पास होना अनिवार्य है।

Required Age Limit Criteria: CG NHM Raipur Recruitment 2026

आयु सीमा तथा छूट – न्यूनतम आयु : 18 वर्ष

अधिकतम आयु – चिकित्सकीय पद हेतु : 70 वर्ष तथा प्रबंधकीय पद हेतु : 64 वर्ष

आयु की गणना : 01 जनवरी 2026 के अनुसार।

How To Apply: CMHO Raipur Walk-in-Interview 2026:

यह भर्ती Direct Walk-in है, यानी आपको कोई ऑनलाइन या डाक से फॉर्म नहीं भेजना है। आपको सीधे तय तारीख पर परीक्षा केंद्र पहुंचना है:

Step 1: ऑफिशियल वेबसाइट www.raipur.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालें और उसे सही-सही भरें।

Step 2: अपने वर्ग (Category) के अनुसार राष्ट्रीयकृत बैंक से Demand Draft (DD) बनवाएं, जो “District Health Society, Raipur” के नाम पर होना चाहिए।

Step 3: अपने सभी ओरिजिनल दस्तावेज (मार्कशीट, निवास, जाति, रजिस्ट्रेशन आदि) और उनकी एक सेट सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी तैयार रखें।

Step 4: अपने पद के लिए निर्धारित तिथि पर सुबह 09:00 बजे तय किए गए वॉक-इन केंद्र (शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेज या शासकीय नर्सिंग कॉलेज, रायपुर) पहुंच जाएं।

Step 5: वहां पहुंचकर सुबह 09:00 से 11:00 बजे के बीच अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं और दस्तावेज सत्यापन (DV) करवाकर प्रक्रिया में शामिल हों।

Selection Process: Raipur District NHM Samvida Job 2026

अंतिम मेरिट सूची (Final Merit List) कुल 100 अंकों के आधार पर बनेगी:

शैक्षणिक योग्यता (65% या 60% अंक): आपकी मुख्य डिग्री/डिप्लोमा के प्राप्तांकों का प्रतिशत।

अनुभव (अधिकतम 10 से 15 अंक): NHM में काम करने वालों को 3 अंक प्रतिवर्ष और अन्य को 2 अंक प्रतिवर्ष।

कोरोना बोनस (10 अंक): महामारी के दौरान सरकारी अस्पताल में 6 महीने काम करने वाले अस्थायी कर्मियों को।

लिखित/कौशल परीक्षा (20 अंक): पद के अनुसार 20 नंबर का टेस्ट होगा, जिसमें पास होना जरूरी है।

नोट: अनुभव और कोरोना बोनस में से जिसमें ज्यादा अंक मिलेंगे, केवल उसी का लाभ दिया जाएगा।

CMHO Raipur Recruitment 2026 का आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे।

NHM Raipur Bharti Bharti 2026 Official notification: Download Link

cg job vacancy telegram group : Link

vacancy notification whatsup group : Link

Was this article helpful?
YesNo

Leave a Comment