CMHO Korba Bharti 2026: कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा (छ.ग.) ने जिला खनिज न्यास संस्थान (DMF) मद के तहत विभिन्न पैरामेडिकल पदों पर संविदा भर्ती (Contractual Vacancies) के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती तत्कालीन व्यवस्था के तहत चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निकाली गई है।
CMHO Korba Recruitment 2026: के अंतर्गत स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नोलॉजिस्ट, ड्रेसर और ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक के कुल 43 पदों पर आवेदन मंगाए गए हैं। सबसे खास बात यह है कि इसके लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि मेरिट के आधार पर सीधे चयन किया जाएगा।
CMHO Korba Recruitment 2026 – Overview
- विभाग/संस्था का नाम – कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा (छ.ग.)
- फंडिंग का प्रकार – जिला खनिज न्यास संस्थान निधि मद (DMF)
- भर्ती का प्रकार – संविदा नियुक्ति (Contractual Basis)
- कुल पदों की संख्या – 43 पद
- आवेदन का माध्यम – ऑफलाइन (केवल स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक द्वारा)
- नौकरी का स्थान – जिला कोरबा, छत्तीसगढ़
- आधिकारिक वेबसाइट – www.korba.gov.in
Important Dates: Korba Health Department Bharti 2026
- विज्ञापन जारी होने की तिथि: 15 जून 2026
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 15 जून 2026
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 15 जून 2026
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 30 जून 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
Application Fee: Korba Health Department Vacancy 2026
इस नौकरी में आवेदन करने वाले किसी भी श्रेणी के आवेदकों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
Vacancy Details: CG Paramedical Staff Bharti 2026
- स्टाफ नर्स (Staff Nurse): 06 पद
- मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट: 13 पद
- फार्मासिस्ट (Pharmacist): 06 पद
- ड्रेसर (Dresser): 04 पद
- ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (महिला): 05 पद
- ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पुरुष): 09 पद
कुल पद: 43 पद
Required Qualification: CG Health Dept Korba Vacancy 2026
पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और अनुभव नीचे दिया गया है:
- स्टाफ नर्स: B.Sc. Nursing / GNM कोर्स पास + नर्सिंग कौंसिल पंजीयन।
- मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट (MLT): 12th (Science) + पैथोलॉजी में डिप्लोमा/1 वर्ष का कोर्स + पैरामेडिकल कौंसिल पंजीयन।
- फार्मासिस्ट: फार्मेसी में डिप्लोमा (D.Pharm) या डिग्री (B.Pharm) + फार्मेसी कौंसिल पंजीयन।
- ड्रेसर: 12th (Science) + आर्थोपेडिक कम ड्रेसर ट्रेनिंग पास + पैरामेडिकल कौंसिल पंजीयन।
- ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (महिला): 12th पास + महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) ट्रेनिंग पास + नर्सिंग कौंसिल पंजीयन।
- ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पुरुष): 12th (Biology) + बहुद्देशीय कार्यकर्ता (MPW) में 1 वर्षीय डिप्लोमा + पैरामेडिकल कौंसिल पंजीयन।
Required Age Limit Criteria: DMF Korba Staff Nurse & Lab Technician Vacancy 2026
- आयु सीमा तथा छूट – न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 70 वर्ष
- आयु की गणना : 01 जनवरी 2026 के अनुसार।
- सीमा में छूट (Age Relaxation): SC/ST को 5 साल और OBC को 3 साल की छूट (Age Relaxation) दी जाएगी।
How To Apply: CMHO Korba Recruitment 2026
अगर आप इन पदों के लिए पात्र हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- Application Format: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.korba.gov.in से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
- Documents: अपनी मार्कशीट (10th, 12th, Graduation), अनुभव प्रमाण पत्र, निवास और जाति प्रमाण पत्र की स्व-प्रमाणित (Self-attested) कॉपियां संलग्न करें।
- Envelope: लिफाफे के ऊपर पद का नाम और अपना पूरा पता (Email और Mobile No. सहित) साफ अक्षरों में लिखें।
- Submission: आवेदन पत्र को केवल रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट/कूरियर के माध्यम से भेजें।
Address: अपना आवेदन “कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रजगामार रोड़ कोरबा, जिला कोरबा, पिन नंबर- 495677 (छ.ग.)” के पते पर भेजें।
Selection Process: Korba Health Department Vacancy 2026
इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि मेरिट सूची (Merit List) के आधार पर सिलेक्शन किया जाएगा:
- शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification): कुल अंकों का 85% भारांक (Weightage) लिया जाएगा।
- अनुभव (Experience Marks): शासकीय संस्थाओं में समान पद पर कार्य करने का 03 अंक प्रति वर्ष के हिसाब से अधिकतम 15 अंक दिए जाएंगे।
- Corona Bonus Marks: यदि आपने कोरोना काल के दौरान छत्तीसगढ़ के शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में कम से कम 6 महीने सेवा दी है, तो आपको 10 बोनस अंक मिलेंगे।
नोट: ध्यान रखें, अनुभव और कोरोना बोनस मिलाकर अधिकतम 15 अंक ही दिए जाएंगे।
CG Health Department Korba Recruitment 2026 का आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे।
DMF Korba Bharti 2026 Official notification: Download Link
