CGSSB Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बहुत ही शानदार और बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल (CGSSB), नवा रायपुर ने सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचनाओं के तहत समूह-2 (तृतीय श्रेणी – स्नातकोत्तर एवं स्नातक स्तर) के उप समूह-02 के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक संशोधित विज्ञापन (Revised Advertisement) जारी किया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 1,723 से अधिक रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
CGSSB Recruitment 2026 Highlights
- भर्ती संगठन – छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल (CGSSB), नवा रायपुर
- विज्ञापन क्रमांक – क्रमांक/एस.एस.बी./परीक्षा/2026/4045 (दिनांक 04/10/2026) परीक्षा का नाम – समूह-2 (तृतीय श्रेणी) उप समूह-02 लिखित परीक्षा-2026
- कुल रिक्त पद – 1,723+ पद
- लिखित परीक्षा की तिथि – 10 जनवरी 2027
- आधिकारिक वेबसाइट – https://cgssb.cgstate.gov.in
Important Dates
संशोधित विज्ञापन जारी होने की तिथि: 04 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया: मण्डल के आधिकारिक पोर्टल पर बहुत जल्द शुरू की जाएगी। लिखित परीक्षा की तिथि: 10 जनवरी
website : https://vyapamcg.cgstate.gov.in/
Vacancy Details: CGSSB Group 2 Sub Group 02 Recruitment 2026
इस संशोधित विज्ञापन के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों और संवर्गों में बम्पर भर्तियां निकाली गई हैं। किस पद पर कितनी रिक्तियां हैं, उसकी पूरी सूची नीचे दी गई है:
- शीघ्रलेखक (हिन्दी): 30 पद
- शीघ्रलेखक (अंग्रेजी): 03 पद
- शीघ्रलेखक (द्विभाषी): 13 पद
- शीघ्रलेखक वर्ग 3 (द्विभाषी): 05 पद
- स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 (हिन्दी): 02 पद
- उप निरीक्षक-अ (शीघ्रलेखक) (सामान्य शाखा) (हिन्दी): 34 पद
- डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO): 25 पद
- स्टेनो टाइपिस्ट: 23 पद
- सहायक ग्रेड 3 (Assistant Grade 3): 1,206 पद
- पंजीयन लिपिक: 50 पद
- सहायक उप निरीक्षक-अ (सामान्य शाखा): 40 पद
- सहायक उप निरीक्षक-अ (जिला-इकाई संवर्ग): 279 पद
Total Post: 1,723+ पद

Educational Qualification & Eligibility: CGSSB Group 2 Sub Group 02 Bharti?
शैक्षणिक योग्यता: इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पदानुसार अलग-अलग (स्नातकोत्तर एवं स्नातक स्तर, साथ ही संबंधित शॉर्टहैण्ड/टाइपिंग या कंप्यूटर डिप्लोमा आदि) निर्धारित की गई है। विस्तृत विवरण आधिकारिक विज्ञापन में जारी किया जाएगा।नियम एवं शर्तें: आयु सीमा, आरक्षण के नियम और अन्य पात्रता शर्तें छत्तीसगढ़ शासन और कर्मचारी चयन मण्डल के प्रचलित नियमों के अधीन होंगी।
सिलेबस और निर्देश: परीक्षा संचालन संबंधी विस्तृत निर्देश, चयन प्रक्रिया (लिखित परीक्षा/कौशल परीक्षा) और पाठ्यक्रम (Syllabus) बहुत जल्द मण्डल की वेबसाइट पर पृथक से अपलोड किए जाएंगे।
छ०ग० कोर्ट भर्तियों के लिए एक मात्र पुस्तक “छ०ग० कोर्ट वारियर्स”- By Sunil Sir
How to Apply Online: CGSSB Recruitment 2026?
जैसे ही मण्डल द्वारा ऑनलाइन आवेदन लिंक एक्टिव किया जाएगा, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना फॉर्म भर सकेंगे:सबसे पहले छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट https://cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं। होमपेज पर दिए गए ‘Online Application’ या नवीनतम विज्ञापन सेक्शन पर क्लिक करें।संबंधित परीक्षा (Group 2 Sub Group 02 Recruitment-2026) के लिंक पर क्लिक करें।
- यदि आपने पहले पंजीकरण किया है तो लॉगिन करें, अन्यथा नए यूजर के रूप में अपना Registration पूरा करें।
- मांगी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारियां सही-सही भरें।
- अपने आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें
- फॉर्म का अंतिम रूप से सबमिट करने के बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट (Printout) निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
CGSSB Recruitment 2026 आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें!
CGSSB Group 2 Sub Group 02 Bharti official notification : Download

