Chhattisgarh Government News: छत्तीसगढ़ राज्य में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2026) का सपना देख रहे युवाओं और खासकर महिला अभ्यर्थियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आई है! छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग (Women and Child Development Department, CG) के अंतर्गत लंबे समय से खाली पड़े पर्यवेक्षक (Supervisor) के 50 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती (Direct Recruitment) का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। इस संबंध में वित्त विभाग (Finance Department, Chhattisgarh) ने अपनी आधिकारिक सहमति (Approval) प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रदेश की शिक्षित महिलाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए तेजी से कदम उठा रही है।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने क्या कहा?
CG Supervisor Recruitment 2026: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इस स्वीकृति को विभाग के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार सुशासन के संकल्प के साथ काम कर रही है। पर्यवेक्षकों की कमी के कारण मैदानी स्तर पर मॉनिटरिंग में जो चुनौतियां सामने आ रही थीं, नई नियुक्तियों के बाद उन्हें दूर करने में मदद मिलेगी।
मंत्री ने कहा कि सरकार माताओं और बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर गंभीरता से काम कर रही है। नए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति से विभाग की कार्यक्षमता बढ़ेगी और आंगनबाड़ी व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी।
CG WCD Supervisor Vacancy 2026 महिला एवं बाल विकास विभाग भर्ती 2026
विभाग का नाम – महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ सरकार
पद का नाम – पर्यवेक्षक/Supervisor (Direct Recruitment)
कुल पदों की संख्या – 50 पद (50 Posts)
वित्त विभाग मंजूरी दिनांक – 13 अगस्त 2026
भर्ती का प्रकार – सीधी भर्ती (Direct Recruitment)
परीक्षा आयोजक संस्था – CG Vyapam (छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल)
आधिकारिक पोर्टल – vyapam.cgstate.gov.in / cgstate.gov.in
आवेदन का तरीका – Online (ऑनलाइन माध्यम)
क्यों महत्वपूर्ण है यह भर्ती? (Why This Recruitment Matters)
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के विशेष प्रयासों से इस भर्ती प्रक्रिया की फाइल को त्वरित मंजूरी दिलाई गई है।
कार्यभार में कमी (Reduction in Workload): पिछले काफी समय से सुपरवाइजर के पद रिक्त होने के कारण मैदानी स्तर के अधिकारियों पर अतिरिक्त प्रभार (Additional Charge) का भारी दबाव था।
आंगनबाड़ी केंद्रों का बेहतर संचालन: सुपरवाइजर आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, पोषण अभियानों, मातृ सुरक्षा तथा बाल कल्याण योजनाओं की जमीनी स्तर पर निगरानी करते हैं।
महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment): इस सीधी भर्ती के जरिए छत्तीसगढ़ की योग्य युवतियों को सरकारी क्षेत्र में एक सम्मानजनक सुपरवाइजरी पोस्ट प्राप्त करने का सुनहरा मौका मिलेगा।
Eligibility Criteria (पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता)
1. Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)
आवेदक का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक (Graduation Degree) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
(नोट: गृह विज्ञान / Home Science, समाजशास्त्र / Sociology, बाल विकास / Child Development या मनोविज्ञान वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जा सकती है)।
Age Limit (आयु सीमा) छत्तीसगढ़ पर्यवेक्षक भर्ती 2026
न्यूनतम आयु (Minimum Age): 18 वर्ष या 21 वर्ष (अधिसूचना अनुसार)।
अधिकतम आयु (Maximum Age): 35 से 40 वर्ष।
आयु सीमा में छूट (Age Relaxation): छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों (SC/ST/OBC/महिला एवं दिव्यांग जन) को राज्य सरकार के नियमानुसार 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
📚 संभावित सिलेबस CG Supervisor Vacancy 2026
पिछली CG पर्यवेक्षक परीक्षा के पैटर्न में मुख्य रूप से ये विषय शामिल रहे हैं:
- महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित योजनाएं एवं नीतियां
- सामान्य ज्ञान एवं मानसिक क्षमता
- सामान्य हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा
- सामान्य अंग्रेजी
- सामान्य गणित
पिछले सीमित सीधी भर्ती पैटर्न में 100 प्रश्न/100 अंक और 2 घंटे का पेपर था; इसमें महिला एवं बाल विकास से संबंधित विषयों का सबसे बड़ा हिस्सा था।
🎯 सबसे महत्वपूर्ण तैयारी वाला भाग
अगर आप 2026 की आने वाली भर्ती की तैयारी अभी से शुरू करना चाहते हैं, तो खासकर इन टॉपिक्स पर ध्यान दें:
- आंगनबाड़ी सेवाएं
- ICDS
- महिला एवं बाल विकास की योजनाएं
- पोषण एवं स्वास्थ्य
- बाल विकास एवं बाल संरक्षण
- महिला संरक्षण से संबंधित कानून
- छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान
- छत्तीसगढ़ की योजनाएं
- सामान्य हिंदी
- सामान्य गणित
- सामान्य मानसिक योग्यता
How to Apply when Notification Relases? (आवेदन कैसे करें)
जैसे ही CG Vyapam या विभाग द्वारा आधिकारिक विस्तृत विज्ञापन जारी किया जाएगा, अभ्यर्थी निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे:
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल vyapam.cgstate.gov.in पर जाएँ।
- होमपेज पर “Online Applications” वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- “WCD Supervisor Recruitment 2026” लिंक का चयन करें।
- अपना मोबाइल नंबर डालकर Profile Registration पूरा करें।
- फॉर्म में अपनी बेसिक और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
- मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स, सिग्नेचर और फोटोग्राफ अपलोड करें।
- एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करके उसका PDF/Printout सेव कर लें।
