CG High Court Bilaspur Vacancy 2025: आकस्मिकता निधि कर्मचारी परीक्षा कब होगी? Schedule जारी

CG High Court Akasmikta nidhi karmchari Skill Test Schedule 2026: यदि आपने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर (Chhattisgarh High Court, Bilaspur) द्वारा जारी विज्ञापन क्रमांक 03/2025 (CPE) के अंतर्गत आकस्मिकता निधि से वेतन पाने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (Class IV Staff / Contingency Fund Employees) के पदों के लिए आवेदन किया था, तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण आधिकारिक सूचना आ चुकी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

माननीय उच्च न्यायालय द्वारा 17 जून 2026 को एक आधिकारिक नोटिफिकेशन (क्रमांक 10477/दो-13-1/2025) जारी किया गया है। इसके तहत 2,839 पात्र (Eligible) अभ्यर्थियों की अंतिम सूची और उनके लिए आयोजित होने वाली कौशल परीक्षा (Skill Test) की समय-सारणी (Time Table) घोषित कर दी गई है। यदि आपका नाम भी इस सूची में शामिल है, तो इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।

CG COURT WARRIORS – FOR CLASS IV RECRUITMENT

CG High Court Daily Wages Skill Test Schedule 2026 – Overview

  • संगठन का नाम – छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर
  • पद का नाम -आकस्मिकता निधि  कर्मचारी
  • विज्ञापन क्रमांक – 03/2025 (CPE)
  • कुल पात्र उम्मीदवार – 2,839 अभ्यर्थी
  • परीक्षा का स्थान – छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय परिसर, बोदरी, बिलासपुर (छ.ग.)
  • आधिकारिक वेबसाइट – https://highcourt.cg.gov.in

Important Dates: High Court Aksmikta nidhi Bharti

  1. आधिकारिक अधिसूचना जारी तिथि – 17 जून 2026
  2. कौशल परीक्षा प्रारंभ तिथि – 29 जून 2026 (सोमवार)
  3. कौशल परीक्षा अंतिम तिथि – 07 जुलाई 2026 (मंगलवार)
  4. रिपोर्टिंग का समय – प्रातः 08:00 बजे
  5. परीक्षा प्रारंभ समय – प्रातः 09:00 बजे से निरंतर
  6. परीक्षा का स्थान – छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय परिसर, बोदरी, बिलासपुर (छ.ग.)

How to Download and Fill CG High Court Admit Card 2026?

कोई डाक नहीं आएगी: प्रवेश-पत्र (Admit Card) घर पर नहीं भेजा जाएगा।

वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट highcourt.cg.gov.in पर जाएं।

प्रारूप (Proforma) प्रिंट करें: रिक्रूटमेंट सेक्शन से एडमिट कार्ड का फॉर्मेट (PDF) डाउनलोड करके A4 साइज पेपर पर प्रिंट निकाल लें।

डिटेल्स खुद भरें: पात्र उम्मीदवारों की लिस्ट में से अपना रोल नंबर (अनुक्रमांक) देखकर एडमिट कार्ड में अपना नाम, पिता का नाम और रोल नंबर साफ-साफ खुद भरें।

फोटो चिपकाएं: निर्धारित जगह पर अपनी लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं और उस पर Sign (स्वप्रमाणित) कर लें।

नोट: (यही आपका फाइनल एडमिट कार्ड है, जिसे भरकर आपको परीक्षा केंद्र लेकर जाना है।)

Required Documents: CG High Court Class IV Recruitment 2026

कौशल परीक्षा (Skill Test) के दिन आपको अपने साथ Original Documents और उनकी एक सेट सेल्फ-अटेस्टेड (स्वप्रमाणित) फोटोकॉपी लेकर जाना है:

  • प्रवेश पत्र (Admit Card): वेबसाइट से डाउनलोड कर, खुद से भरा हुआ और स्वप्रमाणित फोटो लगा हुआ।
  • पहचान पत्र (Photo ID Proof): ओरिजिनल आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस।
  • शैक्षणिक योग्यता (Education Marks): कक्षा 5वीं/8वीं की मूल अंकसूची।
  • जाति और निवास प्रमाण पत्र: छत्तीसगढ़ का मूल निवास और स्थाई जाति प्रमाण पत्र।
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो): मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी वैलिड सर्टिफिकेट।
  • मूल शपथ पत्र (Original Affidavit): यदि आपके नाम या दस्तावेजों में कोई त्रुटि/रिमार्क है, तो विज्ञापन की शर्तों के अनुसार शपथ पत्र।

(नोट: सभी डॉक्यूमेंट्स ओरिजिनल होने चाहिए, वर्ना परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।)

CG High Court Class IV Recruitment 2026 का आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे।

Admit Card Download high court aksmikta nidhi bharti :  https://drive.google.com/file/d/1Xit2VSgjLiA59jVy92Tm1sR-lc7H-mfb/view?usp=sharing

Final Patra Suchi download high court bilaspur : https://drive.google.com/file/d/1TNIqjtwP6rmycfQbnGKhCB_jbzwRvVEb/view?usp=sharing 

 

Was this article helpful?
YesNo

Leave a Comment