CG High Court Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर (High Court of Chhattisgarh, Bilaspur) ने विज्ञापन क्रमांक 04/2026 के तहत विभिन्न श्रेणियों में ग्रुप-सी और ग्रुप-डी स्तर के पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन (Official Notification) जारी किया है।
CG High Court Bilaspur Vacancy 2026: इस भर्ती अभियान के माध्यम से स्टाफ कार ड्राइवर (Staff Car Driver), लिफ्ट मैन (Lift Man) और आकस्मिकता निधि से वेतन पाने वाले कर्मचारियों (Contingency Paid Employees) के कुल 58 पदों को भरा जाएगा। यदि आप 8वीं, 10वीं या 12वीं पास हैं, तो यह सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का आपके पास एक सुनहरा मौका है।
CG High Court Bilaspur Recruitment 2026 – Overview
- विभाग का नाम – छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर (High Court of CG)
- विज्ञापन क्रमांक – 04/2026
- कुल पदों की संख्या – 58 पद (ड्राइवर: 17 | लिफ्ट मैन: 07 | आकस्मिकता कर्मचारी: 34)
- शैक्षणिक योग्यता – पद के अनुसार 8वीं/10वीं/12वीं + ITI/ड्राइविंग लाइसेंस
- आवेदन का माध्यम – Offline (केवल स्पीड पोस्ट के द्वारा)
- सैलरी – रू. 19,500 – 62,000/- (लेवल-4) एवं कलेक्टर दर (दैनिक वेतन)
- चयन प्रक्रिया – लिखित परीक्षा, प्रायोगिक परीक्षा (Driving/Practical Test) एवं कौशल परीक्षा
- आधिकारिक वेबसाइट – highcourt.cg.gov.in
Important Dates: CG High Court Bilaspur Recruitment 2026
ऑफलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 09 जुलाई 2026
Last Date : 10.08.2026

Application Fee: CG High Court Contingency Staff Vacancy 2026
इस नौकरी में आवेदन करने वाले किसी भी श्रेणी के आवेदकों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
Vacancy Details: High Court Bilaspur Recruitment 2026
इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए वैकेंसी और सैलरी स्ट्रक्चर इस प्रकार है:
1.स्टाफ कार ड्राइवर || कुल पद: 17 पद (Unreserved: 08, SC: 02, ST: 04, OBC: 03)
2.लिफ्ट मैन (Lift Man) || कुल पद: 07 पद (Unreserved: 03, SC: 01, ST: 02, OBC: 01)
3. आकस्मिकता निधि से वेतन पाने वाले कर्मचारी || (सफाई कर्मचारी, कुक, माली, चौकीदार, इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर, ड्राइवर, पेंट्री स्टाफ, पम्प अटेंडेंट)
कुल पद: 34 पद (Unreserved: 17, SC: 05, ST: 07, OBC: 05)
Total No of Vacancies: 58 Post
Required Qualification: CG High Court Contingency Staff Vacancy 2026
पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और अनुभव नीचे दिया गया है:
स्टाफ कार ड्राइवर: 10वीं पास + वैध कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस (Transport DL)| Desirable गाड़ी चलाने का अनुभव। (कुशल मैकेनिक को प्राथमिकता मिलेगी)।
लिफ्ट मैन: 12वीं पास + ITI सर्टिफिकेट (वायरिंग/इलेक्ट्रिशियन ट्रेड) कार्य में ट्रेंड होना अनिवार्य Desirable लिफ्ट संचालन का अनुभव सर्टिफिकेट वालों को प्रेफरेंस मिलेगा।
आकस्मिकता निधि कर्मचारी: केवल 8वीं पास। (नोट: 8वीं से ज़्यादा पढ़े-लिखे उम्मीदवार अपात्र हैं।)
Required Age Limit Criteria: CG High Court Contingency Staff Bharti 2026
आयु सीमा तथा छूट – न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
अधिकतम आयु : 40 वर्ष
सीमा में छूट (Age Relaxation):अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 5 वर्ष और महिला अभ्यर्थियों के लिए 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहींहोनी चाहिए।
How To Apply: CG High Court Recruitment 2026
अगर आप इन पदों के लिए पात्र हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट (highcourt.cg.gov.in) से आवेदन फॉर्म का प्रारूप डाउनलोड करके प्रिंट करें।
स्टेप 2: फॉर्म भरकर अपना स्वप्रमाणित (Self-Attested) फोटो और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी अटैच करें।
स्टेप 3 (आकस्मिकता निधि के लिए): फॉर्म के साथ 8वीं पास होने का नोटरी सत्यापित शपथ-पत्र (Affidavit) जरूर लगाएं।
स्टेप 4: फॉर्म को बंद लिफाफे में डालें और लिफाफे के ऊपर आवेदित पद का नाम, विज्ञापन क्रमांक 04/2026 और दिनांक स्पष्ट लिखें।
स्टेप 5: अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे) से पहले नीचे दिए पते पर केवल Speed Post से भेज दें।
पता – “रजिस्ट्रार जनरल, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बोदरी, बिलासपुर (छ.ग.) – 495220”
Selection Process: CG High Court Bilaspur Vacancy 2026
CG High Court Bilaspur Recruitment 2026 में सिलेक्शन नीचे दिए गए चरणों के आधार पर होगा:
स्क्रूटनी (Screening): यदि पदों की संख्या से 100 गुना से ज्यादा आवेदन आते हैं, तो 8वीं/10वीं/12वीं के मार्क्स के आधार पर उम्मीदवारों की छंटनी की जाएगी।
स्टाफ कार ड्राइवर हेतु:
चरण 1: लिखित परीक्षा (100 अंक – मोटर व्हीकल एक्ट से जुड़े सवाल)।
चरण 2: ड्राइविंग/प्रायोगिक टेस्ट (100 अंक)।
बोनस: भारी वाहन मैकेनिक सर्टिफिकेट पर 5 अतिरिक्त अंक।
लिफ्ट मैन हेतु:
चरण 1: लिखित परीक्षा (100 अंक – वायरिंग, इलेक्ट्रिशियन और लिफ्ट मेंटेनेंस)।
चरण 2: प्रायोगिक टेस्ट (100 अंक)। लिफ्ट संचालन के अनुभव सर्टिफिकेट पर 10 बोनस अंक मिलेंगे।
बोनस: लिफ्ट संचालन अनुभव प्रमाण पत्र पर 10 अतिरिक्त अंक।
आकस्मिकता निधि कर्मचारी हेतु:
लिखित परीक्षा नहीं होगी! सीधा कौशल परीक्षा (Skill Test) लिया जाएगा और उसी के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी।
CG High Court Bilaspur Recruitment 2026 का आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे।
CG High Court Driver & Liftman Bharti 2026 Official notification: Download Link
