CG Bijli Vibhag Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अंतर्गत तीनों कंपनियों-छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL), छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (CSPTCL) एवं छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL)-द्वारा श्रेणी-II (विज्ञापन 1/2026) एवं श्रेणी-III व IV (विज्ञापन 2/2026) के अंतर्गत कुल 1500+ रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग डिग्री पास कर चुके युवाओं के लिए अलग-अलग पद मौजूद हैं।
CG Power Company Recruitment 2026 के तहत असिस्टेंट इंजीनियर (AE), जूनियर इंजीनियर (JE), डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) सहित कई अन्य पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 6 नवंबर 2026 से 26 नवंबर 2026 तक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट cspc.co.in पर जाकर अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
Chhattisgarh Power Companies Recruitment 2026
संगठन का नाम – छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी (CSPDCL, CSPTCL, CSPGCL)
भर्ती का प्रकार – स्थायी सरकारी नौकरी (Permanent State Govt. Jobs)
पदों के नाम – AE, JE, DEO, स्टेनो, अटेंडेंट, मेडिकल ऑफिसर आदि
कुल रिक्त पद – 1500
नौकरी का स्थान – छत्तीसगढ़ (विभिन्न जिले)
आवेदन का तरीका – ऑनलाइन (Online)
वेतन मान – विभिन्न पदों के अनुसार Level S-1 (न्यूनतम बेसिक ₹14,800/-) से लेकर Level O-1 (न्यूनतम बेसिक ₹56,100/-) तक (7वें वेतनमान के अनुरूप आकर्षक सैलरी और भत्ते)।
आधिकारिक वेबसाइट https://web.cspdcl.co.in
Important Dates: CG Bijli Vibhag Bharti 2026
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि: 06 नवंबर 2026 (रात्रि 20:00 बजे से)
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: नवंबर 2026 (रात्रि 23:55 बजे तक)
आवेदन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि: नवंबर 2026 (रात्रि 23:55 बजे तक)
Application Fee: CG Bijli Vibhag Vacancy 2026
श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क नीचे दिया गया है (भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI से होगा):
UR Category: ₹800/- (Class-II पद) ₹400/- (Class-III & IV पद)
OBC Category: ₹700/- (Class-II पद) ₹300/- (Class-III & IV पद)
SC/ST Category: ₹600/- (Class-II पद)₹200/-(Class-III & IV पद)
Departmental Candidates: निःशुल्क (शुल्क से छूट)
Vacancy Details: Chhattisgarh Power Companies Recruitment 2026
पदों का विस्तृत विवरण (कुल पद: 1501)
1. श्रेणी-II (वर्ग-2) के पद – विज्ञापन क्रमांक 1/2026 (कुल 195 पद)
पद नाम – असिस्टेंट इंजीनियर (मैकेनिकल) CSPGCL: 26 पद UR-10, ST-10, SC-03, OBC-03
पद नाम – असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) CSPGCL: 24 पद UR-10, ST-10, SC-02, OBC-02
पद नाम – असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स/टेलीकॉम): 06 पद UR-02, ST-02, SC-01, OBC-01
असिस्टेंट इंजीनियर (कंप्यूटर साइंस): 02 पद UR-01, ST-01, SC-00, OBC-00
असिस्टेंट इंजीनियर (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी): 02 पद UR-01, ST-01, SC-00, OBC-00
फायर ऑफिसर: 01 UR-01, ST-00, SC-00, OBC-00
सिक्योरिटी ऑफिसर: 03 पद UR-01, ST-01, SC-00, OBC-01
शिफ्ट केमिस्ट CSPGCL 06 UR-02, ST-02, SC-00, OBC-02
असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल – T&D): 62पद UR-43, ST-01, SC-04, OBC-14
असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स/टेलीकॉम): 04 पद UR-01, ST-03, SC-00, OBC-00
प्रोग्रामर: 03 पद UR-02, ST-00, SC-00, OBC-01
असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल – T&D): 06 पद UR-03, ST-00, SC-00, OBC-03
एकाउंट्स ऑफिसर / सहायक प्रबंधक (F&A): 15 UR-07, ST-05, SC-02, OBC-01
मेडिकल ऑफिसर: 15 पद UR-05, ST-06, SC-02, OBC-02
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल): 20 पद UR-17, ST-01, SC-00, OBC-02
2.श्रेणी-III एवं IV (वर्ग-3 व 4) के पद – विज्ञापन क्रमांक 2/2026 (कुल 1306 पद)
पद नाम – जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल – प्लांट): 12 पद UR-08, ST-00, SC-02, OBC-02
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल – प्लांट): 11 पद UR-07, ST-00, SC-02, OBC-02
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स/टेलीकॉम): 02 पद UR-01, ST-00, SC-00, OBC-01
जूनियर इंजीनियर (कंप्यूटर साइंस): 01 पद UR-01, ST-00, SC-00, OBC-00
जूनियर इंजीनियर (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी): 01 पद UR-00, ST-00, SC-00, OBC-01
सब फायर ऑफिसर: 06 पद UR-02, ST-02, SC-01, OBC-01
सिक्योरिटी इंस्पेक्टर: 10 पद UR-05, ST-03, SC-01, OBC-01
सिक्योरिटी सब इंस्पेक्टर: 19 पद UR-08, ST-06, SC-02, OBC-03
डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO): 95 पद UR-19, ST-43, SC-16, OBC-17
अटेंडेंट (प्लांट) ग्रेड-III – फिटर: 84 पद
अटेंडेंट (प्लांट) ग्रेड-III – टर्नर: 36 पद UR-16, ST-13, SC-05, OBC-02
अटेंडेंट (प्लांट) ग्रेड-III – इलेक्ट्रीशियन: 90 पद UR-38, ST-30, SC-12, OBC-10
अटेंडेंट (प्लांट) ग्रेड-III – इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक: 45 पद UR-19, ST-15, SC-06, OBC-05
अटेंडेंट (प्लांट) ग्रेड-III – इलेक्ट्रॉनिक्स: 45 पद UR-19, ST-16, SC-06, OBC-04
फायर अटेंडेंट ग्रेड-II: 45 पद UR-10, ST-19, SC-07, OBC-09
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल – T&D): 32 पद UR-14, ST-12, SC-03, OBC-03
डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO): 64 पद UR-25, ST-17, SC-09, OBC-13
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल – T&D): 124 पद UR-61, ST-36, SC-13, OBC-14
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स/टेलीकॉम): 07 पद UR-01, ST-06, SC-00, OBC-00
डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO): 450 पद UR-200, ST-157, SC-45, OBC-48
असिस्टेंट लॉ ऑफिसर: 08 पद UR-04, ST-03, SC-00, OBC-01
असिस्टेंट इंडस्ट्रियल रिलेशन ऑफिसर: 08 पद UR-03, ST-03, SC-01, OBC-01
जूनियर इंजीनियर (सिविल) : 26 पद UR-02, ST-15, SC-06, OBC-03
स्टेनोग्राफर ग्रेड-III (अंग्रेजी): 12 पद UR-05, ST-04, SC-01, OBC-02
स्टेनोग्राफर ग्रेड-III (हिंदी): 13 पद UR-05, ST-04, SC-02, OBC-02
असिस्टेंट लैब टेक्नीशियन: 06 पद UR-02, ST-02, SC-01, OBC-01
असिस्टेंट फार्मासिस्ट: 25 पद UR-09, ST-09, SC-03, OBC-04
असिस्टेंट स्टाफ नर्स : 18 पद UR-06, ST-07, SC-02, OBC-03
असिस्टेंट रेडियोग्राफर: 03 पद UR-01, ST-01, SC-00, OBC-01
असिस्टेंट ड्रेसर: 05 पद UR-02, ST-02, SC-00, OBC-01
असिस्टेंट ईसीजी टेक्नीशियन: 03 पद UR-01, ST-01, SC-00, OBC-01
Total No of Vacancies: 1500
Required Qualification: CSPTCL & CSPDCL Recruitment 2026
पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और अनुभव नीचे दिया गया है:
असिस्टेंट इंजीनियर (AE): मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से संबंधित शाखा (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/CS/IT/सिविल) में 4 वर्षीय नियमित B.E./B.Tech/B.Sc.(Engineering)/AMIE/PTDC डिग्री।
जूनियर इंजीनियर (JE): AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित शाखा में 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा अथवा B.E./B.Tech डिग्री।
डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO): कंप्यूटर साइंस/IT में B.E./B.Tech/MCA/BCA/B.Sc. अथवा किसी भी संकाय में स्नातक के साथ 1 वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा (DCA/PGDCA/COPA)। साथ ही छत्तीसगढ़ शीघ्रलेखन मुद्रलेखन परीक्षा परिषद से कंप्यूटर पर 5,000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा (KDPH) गति का प्रमाण पत्र अनिवार्य।
स्टेनोग्राफर ग्रेड-III: स्नातक उपाधि के साथ 1 वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा, परिषद से 10,000 KDPH टाइपिंग गति प्रमाण पत्र एवं 100 शब्द प्रति मिनट आशुलिपि गति प्रमाण पत्र।
अटेंडेंट (प्लांट) ग्रेड-III: न्यूनतम द्वितीय श्रेणी में 10वीं उत्तीर्ण तथा संबंधित ट्रेड (फिटर/टर्नर/इलेक्ट्रीशियन/इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक/इलेक्ट्रॉनिक्स) में 2 वर्षीय ITI प्रमाण पत्र।
फायर अटेंडेंट ग्रेड-II: 12वीं (केमिस्ट्री विषय सहित) उत्तीर्ण एवं NCC ‘B’ अथवा ‘C’ प्रमाण पत्र अनिवार्य।
पैरामेडिकल पद: 12वीं (बायोलॉजी) के साथ संबंधित तकनीकी डिप्लोमा/डिग्री तथा छत्तीसगढ़ राज्य की संबंधित काउंसिल में जीवित पंजीयन अनिवार्य।
Required Age Limit Criteria: CG Bijli Vibhag Bharti 2026
JE, अटेंडेंट ग्रेड-III, फायर अटेंडेंट एवं पैरामेडिकल पद: 18 वर्ष
AE, डाटा एंट्री ऑपरेटर, शीघ्रलेखक एवं अन्य अधिकारी पद: 21 वर्ष
अधिकतम आयु सीमा (छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासियों हेतु):
अनारक्षित पुरुष: 40 वर्ष
महिला अभ्यर्थी एवं SC / ST / OBC (पुरुष/महिला): 45 वर्ष
फायर ऑफिसर एवं सब फायर ऑफिसर: UR पुरुष 30 वर्ष (आरक्षित एवं महिला 35 वर्ष)
फायर अटेंडेंट ग्रेड-II: UR पुरुष 25 वर्ष (आरक्षित एवं महिला 30 वर्ष)
अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए सामान्य अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है। शासन के नियमानुसार सभी छूटों को सम्मिलित करते हुए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।
आयु की गणना : 01 जनवरी 2026 के अनुसार।
How To Apply Online: CG Power Companies New Vacancy 2026
अगर आप इन पदों के लिए पात्र हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
Step 1: सबसे पहले छत्तीसगढ़ पावर कंपनीज की ऑफिशियल वेबसाइट https://cspc.co.in पर जाएं।
Step 2: होमपेज पर दिए गए Recruitment या How to Apply सेक्शन पर क्लिक करें।
Step 3: संबंधित विज्ञापन को ध्यान से पढ़ने के बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Online Registration) पूरा करें।
Step 4: अपनी सारी जरूरी जानकारी भरकर फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
Step 5: निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
Step 6: फॉर्म का फाइनल सबमिशन करने के बाद अपने आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
विशेष सलाह: अंतिम समय में सर्वर पर अधिक लोड या इंटरनेट संबंधी समस्याओं से बचने के लिए, तय की गई अंतिम तिथि (26 नवंबर 2026) से बहुत पहले ही अपना ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक जमा कर लें।
Selection Process: CSPDCL, CSPTCL, CSPGCL Vacancy 2026
इस भर्ती में योग्य उम्मीदवारों को चुनने के लिए एक बहुत ही पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। अलग-अलग पदों के हिसाब से चयन के चरण इस प्रकार रहेंगे:
ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT): कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्नों की 2 घंटे की परीक्षा होगी (कुल 100 अंक)।
भाग 1: संबंधित विषय/तकनीकी ज्ञान – 80 प्रश्न (80 अंक)।
भाग 2: सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, मानसिक योग्यता, मात्रात्मक अभिक्षमता, हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा – 20 प्रश्न (20 अंक)।
नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक दिया जाएगा एवं प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक (0.25 अंक) काटा जाएगा।
कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार:
डाटा एंट्री ऑपरेटर: CBT मेरिट के आधार पर रिक्तियों के 5 गुना अभ्यर्थियों को हिंदी एवं अंग्रेजी पृथक-पृथक कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट (5000 KDPH) हेतु आमंत्रित किया जाएगा।
स्टेनोग्राफर ग्रेड-III: 5 गुना अभ्यर्थियों को 100 WPM आशुलिपि श्रुतलेख एवं 10,000 KDPH टाइपिंग गति परीक्षा हेतु बुलाया जाएगा।
असिस्टेंट इंजीनियर, एकाउंट्स ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर: मेरिट के आधार पर 10 अंकों का साक्षात्कार एवं दस्तावेज सत्यापन आयोजित होगा।
Chhattisgarh Power Companies Recruitment 2026 आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें!
CG Bijli Vibhag Bharti official notification : Download Link

