शिक्षक भर्ती 2025 : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में निकली वैकेंसी,मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

शिक्षक भर्ती 2025 : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में निकली वैकेंसी,मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, जानें योग्यता व आवेदन प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा विभाग द्वारा एक अत्यंत महत्वपूर्ण भर्ती विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके तहत विभिन्न स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। यह एक सुनहरा अवसर है उन सभी शिक्षित युवाओं के लिए जो शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
YouTube Channel Subscribe Now

यह विज्ञापन मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ज़िले के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों में शिक्षकों और सहायक कर्मचारियों की नियुक्ति हेतु है। इसमें प्रतिनियुक्ति / संविदा के आधार पर विभिन्न विषयों में व्याख्याताओं और सहायक शिक्षकों की आवश्यकता है।

नौकरी का प्रकार – छ.ग. राज्य सरकार

भर्ती का प्रकार – संविदा (Contractual)

महत्वपूर्ण तिथियां –

  • शिक्षकीय संवर्ग एवं ग्रंथपाल हेतु वाक-इन इंटरव्यू तिथि – 20.06.2025 (शुक्रवार), प्रातः 09:00 से 10:00 बजे तक
  • गैर-शिक्षकीय संवर्ग हेतु पंजीयन तिथि – 24.06.2025 (मंगलवार), प्रातः 09:00 से 10:00 बजे तक
  • आवेदन का माध्यम – ऑफलाइन
  • आवेदन शुल्क – इस नौकरी में आवेदन करने वाले किसी भी श्रेणी के आवेदकों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
  • रिक्त पदों के नाम – व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, प्रधानपाठक, ग्रंथपाल, सहायक ग्रेड-02, सहायक ग्रेड-03, भृत्य, चौकीदार आदि।
  • रिक्त पदों की संख्या – 59

शैक्षणिक योग्यता –

1.व्याख्याता (अंग्रेजी माध्यम) – संबंधित विषय में (अंग्रेजी माध्यम से) न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर उपाधि एवं बी.एड. अनिवार्य। (हिन्दी एवं संस्कृत विषय हेतु अंग्रेजी माध्यम अनिवार्य नहीं)

2.शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम) – संबंधित विषय में (अंग्रेजी माध्यम से) न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक उपाधि एवं बी.एड. अनिवार्य।

3.सहायक शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम) – उच्चतर माध्यमिक (10+2) (अंग्रेजी माध्यम से) न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण एवं डी.एड./डी.एल.एड. प्रशिक्षण अनिवार्य।

प्रधानपाठक (प्राथमिक शाला) अंग्रेजी माध्यम से स्नातक उपाधि, डी.एड./डी.एल.एड. एवं 3 वर्ष का कार्यानुभव।

4.प्रधानपाठक (पूर्व माध्यमिक शाला) – अंग्रेजी माध्यम से स्नातकोत्तर उपाधि, बी.एड. एवं 3 वर्ष का कार्यानुभव।

5.कम्प्यूटर शिक्षक – बी.ई./बी.टेक. (कम्प्यूटर)/एम.सी.ए./बी.सी.ए./बी.एस.सी. (सी.एस./आई.टी.)।

6.ग्रंथपाल – अंग्रेजी माध्यम में स्नातक उपाधि के साथ बी.लिब. प्रशिक्षण अनिवार्य।

7.व्यायाम शिक्षक – अंग्रेजी माध्यम में स्नातक उपाधि के साथ बी.पी.एड. प्रशिक्षण अनिवार्य।

8.प्रयोगशाला सहायक (भौतिक/रसायन/जीव विज्ञान) – अंग्रेजी माध्यम से हायर सेकेण्डरी (10+2) संबंधित विज्ञान विषय सहित 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण।

9.सहायक ग्रेड-02 – अंग्रेजी माध्यम से हायर सेकेण्डरी (10+2) उत्तीर्ण, डाटा एंट्री ऑपरेटर/प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा/प्रमाण पत्र, हिंदी टाइपिंग 8000 KDPH.

सहायक ग्रेड-03 अंग्रेजी माध्यम से हायर सेकेण्डरी (10+2) उत्तीर्ण, डाटा एंट्री ऑपरेटर/प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा/प्रमाण पत्र, हिंदी टाइपिंग 5000 KDPH.

भृत्य और चौकीदार – मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं उत्तीर्ण।

आयु सीमा तथा छूट –

आयु सीमा तथा छूट – न्यूनतम आयु : 21 वर्ष

अधिकतम आयु – 35 वर्ष

आयु की गणना : 01 जनवरी 2025 के अनुसार।

आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी (SC/ST के लिए 5 वर्ष, OBC के लिए 3 वर्ष)।

आवेदन कैसे करें –

यह भर्ती पूरी तरह से वॉक-इन-इंटरव्यू प्रक्रिया पर आधारित है। उम्मीदवारों को वॉक-इन स्थल पर भरे हुए आवेदन पत्र और सभी दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि और समय पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनेन्द्रगढ़ में वाक-इन-इंटरव्यू हेतु उपस्थित हों।

चयन प्रक्रिया – विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों का चयन प्राप्त दस्तावेजों के मेरिट के आधार पर की जाएगी तथा पदानुसार कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

नोट:- विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए विभाग द्वारा जारी विज्ञापन का अवलोकन करें।

विभागीय PDF लिंक Link

टेलीग्राम लिंक Link

व्हाट्सएप लिंक Link

Was this article helpful?
YesNo
Sunil Kumar - Excellent Sunil Sir

About the Author: Sunil Kumar

मैं Sunil Kumar (Excellent Sunil Sir) हूँ। इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा तिथि, Admit Card, Result और महत्वपूर्ण परीक्षा अपडेट की जानकारी सरल भाषा में साझा करता हूँ।

Sunil Sir की Profile देखें
📱 WhatsApp ✈️ Telegram ▶️ YouTube