शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, जांजगीर चाम्पा (छ.ग.) में मेहमान प्रवक्ता की निकली भर्ती 2024

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, जांजगीर चाम्पा (छ.ग.) में मेहमान प्रवक्ता की निकली भर्ती 2024

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
YouTube Channel Subscribe Now

जिला नोडल संस्था, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, जांजगीर चाम्पा के अंतर्गत जांजगीर (छ.ग.) जिले की विभिन्न शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में संचालित व्यवसायों के प्रशिक्षण कार्य पूर्ण कराये जाने हेतु प्रशिक्षण अधिकारियों के स्वीकृत पद के रिक्त पदों (कार्यरत नियमित प्रशिक्षण अधिकारी/संविदा प्रशिक्षण अधिकारी / मेहमान प्रवक्ता को छोड़कर शेष रिक्त पद) के विरूद्ध प्रशिक्षण सत्र 2024-25 हेतु मेहमान प्रवक्ता (गेस्ट लेक्चरर) के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु इच्छुक एवम् योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया गया है।

 

इन पदों पर भर्ती के संबंध में जानकारी पदों का विवरण, योग्यता, उम्र सीमा, महत्वपूर्ण तिथि, चयन प्रक्रिया, आवेदन कैसे करें की जानकारी इस लेख में नीचे दिया गया है। जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन को पढ़ लेवे, इसके बाद आवेदन करें ।

 

नौकरी का प्रकार

राज्य सरकार छत्तीसगढ़

 

आवेदन का अंतिम तिथि

दिनांक 30/08/2024

 

आवेदन का माध्यम

आवेदन ऑफलाइन मध्यम से स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक/स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक के माध्यम से किया जायेगा।

 

आवेदन शुल्क (Application Fee)

इस नौकरी में आवेदन करने वाले GEN/OBC/EWS श्रेणी के आवेदकों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा ।

 

रिक्त पदों कि जानकारी

1.संस्था का नाम – औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, अकलतरा

पद का नाम – विद्युतकार

पदों कि संख्या – 01

 

2.संस्था का नाम – औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बलौदा (महुदा)

पद का नाम – टर्नर

पदों कि संख्या – 01

 

3. संस्था का नाम – औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बम्हनीडीह

पद का नाम – कंप्यूटर ऑपरेटर एण्ड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा)

पदों कि संख्या – 01

 

भर्ती का प्रकार

विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार रिक्त पदों पर निश्चित वेतन मान में संविदा के माध्यम से नियुक्त की जायेगी।

 

शैक्षणिक योग्यता

1.विद्युतकार पद के लिए

(i). मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल अथवा पुरानी पद्धति से ग्यारहवीं अथवा समतुल्य परीक्षा उत्तीर्ण।

(ii) . अभ्यर्थी संबंधित ट्रेड में राष्ट्रीय व्यवसाय प्रशिक्षण परिषद से राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाणपत्र/राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण परिषद से राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र/राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद से राज्य व्यवसाय प्रमाण पत्र एवं राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण परिषद से राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र/एआईसीटीई अथवा यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या बोर्ड से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या समतुल्य संकाय में उपाधि/पत्रोपाधि उत्तीर्ण।

(iii) . अभ्यर्थी डी.जी.टी. के उच्च प्रशिक्षण संस्थानों से (ए.टी.आई.सी.टी. आई./एन.वी.टी.आई.आर.वी.टी.आई./आई. टॉट.) से उत्तीर्ण।

 

2. कम्प्यूटर ऑपरेटर एण्ड प्रोग्रामिंग पद के लिए

(i). मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल अथवा पुरानी पद्धति से ग्यारहवी अथवा समतुल्य परीक्षा उत्तीर्ण।

(ii). अभ्यर्थी संबंधित ट्रेड में राष्ट्रीय व्यवसाय प्रशिक्षण परिषद से राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाण पत्र/ राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण परिषद से राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र/राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद से राज्य व्यवसाय प्रमाण पत्र एवं राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण परिषद से राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण त्र/एआईसीटीई अथवा यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या बोर्ड से कम्प्यूटर साईंस इंजीनियरिंग या समतुल्य संकाय में उपाधि/पत्रोपाधि उत्तीर्ण अथवा डीओई (डीओईएसीसी) से “ए” स्तर का प्रमाण-पत्र या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / बोर्ड से बीसीए / पीजीडीसीए ।

(iii). अभ्यर्थी डी.जी.टी. के उच्च प्रशिक्षण संस्थानों से (ए.टी.आई./सी.टी. आई./एन.वी.टी.आई.आर.वी.टी.आई.आई. टॉट.) से उत्तीर्ण।

 

3.टर्नर पद के लिए

(i). मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल अथवा पुरानी पद्धति से ग्यारहवीं अथवा समतुल्य परीक्षा उत्तीर्ण।

(ii) अभ्यर्थी संबंधित ट्रेड में राष्ट्रीय व्यवसाय प्रशिक्षण परिषद से राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाण पत्र/ राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण परिषद से राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र/राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद से राज्य व्यवसाय प्रमाण पत्र एवं राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण परिषद से राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र/एआईसीटीई अथवा यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या बोर्ड से मैकेनिकल / प्रोडक्शन एवं मेनुफैक्चरिंग इंजीनियरिंग या समतुल्य संकाय में उपाधि/पत्रोपाधि उत्तीर्ण।

(iii). अभ्यर्थी डी.जी.टी. के उच्च प्रशिक्षण संस्थानों से (ए.टी.आई.सी.टी. आई./एन.वी.टी.आई./आर.वी.टी.आई.आई. टॉट.) से उत्तीर्ण।

 

आयु सीमा तथा छूट

उम्मीदवारों को आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि तक अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए जन्म तिथि के प्रमाणीकरण हेतु प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा।

 

वेतन मान

मेहमान प्रवक्ताओं को प्रशिक्षण कार्य के लिए प्रति घंटा रू.140/- (रूपये एक सौ चालीस) मात्र की दर से प्रति कार्य दिवस अधिकतम 5 घंटे के मानदेय का प्रावधान है प्रतिमाह अधिकतम रू.15,000/- (रूपये पंद्रह हजार) रूपये मानदेय होगा। जोकि समय-समय पर शासन द्वारा जारीदर के अनुसार परिवर्तनीय होगा।

 

आवेदन कैसे करें

जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वह आवेदन के प्रारूप को साफ सुथरे अक्षरों से भरकर आवेदन पत्र प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जांजगीर, पता

कुलीपोटा मेन रोड जांजगीर जिला जांजगीर चाम्पा पिनकोड 495671 (छ.ग.) के नाम पर डाक स्पीड पोस्ट पंजीकृत डाक से दिनांक 30 अगस्त 2024 शाम 5:00 बजे तक आवेदन भेज सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

 

चयन प्रक्रिया

विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों का चयन प्राप्त दस्तावेजों के मेरिट के आधार पर की जाएगी। तथा कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

To join Click Here: Link

नोट:- विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए विभाग द्वारा जारी विज्ञापन का अवलोकन करें।

 

विभागीय PDF लिंक : link

 

टेलीग्राम लिंक : join

Was this article helpful?
YesNo
Sunil Kumar - Excellent Sunil Sir

About the Author: Sunil Kumar

मैं Sunil Kumar (Excellent Sunil Sir) हूँ। इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा तिथि, Admit Card, Result और महत्वपूर्ण परीक्षा अपडेट की जानकारी सरल भाषा में साझा करता हूँ।

Sunil Sir की Profile देखें
📱 WhatsApp ✈️ Telegram ▶️ YouTube