गरियाबंद में प्रबंधक पदों पर भर्ती : सहकारी क्षेत्र में करियर बनाने का मौका!

गरियाबंद में प्रबंधक पदों पर भर्ती : सहकारी क्षेत्र में करियर बनाने का मौका!

गरियाबंद, छत्तीसगढ़ – जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित, गरियाबंद ने प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए एक महत्वपूर्ण विज्ञापन जारी किया है। यह उन युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है जो सहकारी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में योगदान देना चाहते हैं। वे उम्मीदवार जो रिक्ति विवरण में रुचि रखते हैं और सभी पात्रता मानदंड पूरे करते हैं, वे अधिसूचना पढ़ सकते हैं और निर्धारित तिथि तक अपना आवेदन कर सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
YouTube Channel Subscribe Now
  • नौकरी का प्रकार – छ.ग. राज्य सरकार
  • भर्ती का प्रकार – संविदा (Contractual)

महत्वपूर्ण तिथियां –

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 30 जून 2025, शाम 5:00 बजे तक।
  • आवेदन पत्रों की जांच: 7 जुलाई 2025 तक।
  • पात्र/अपात्र सूची का प्रकाशन: 10 जुलाई 2025
  • दावा आपत्ति हेतु आवेदन की तिथि: 25 जुलाई 2025, शाम 3:00 बजे तक।
  • कम्प्यूटर कौशल परीक्षा हेतु पात्र अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन: 4 अगस्त 2025
  • आवेदन का माध्यम – ऑफलाइन
  • आवेदन शुल्क – इस नौकरी में आवेदन करने वाले किसी भी श्रेणी के आवेदकों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

रिक्त पदों कि जानकारी –

पद नाम – प्रबंधक

रिक्त पदों की संख्या – 03

शैक्षणिक योग्यता और पात्रता मानदंड –

1.न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता : हायर सेकेंडरी (10+2) उत्तीर्ण।

2.निवास: अभ्यर्थी का संबंधित समिति क्षेत्र का निवासी होना अनिवार्य है।

3.तेंदूपत्ता संग्रहण अनुभव : आवेदक को संस्था (समिति) क्षेत्र के ऐसे संग्राहक परिवार से होना चाहिए, जिसने नियुक्ति से पहले के पांच वर्षों में से कम से कम तीन वर्षों में प्रत्येक वर्ष न्यूनतम 500 गड्डी तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य किया हो। तेंदूपत्ता संग्रहण कार्ड की स्व-प्रमाणित छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है।

4.कम्प्यूटर डिप्लोमा : मान्यता प्राप्त संस्था से कम्प्यूटर डिग्री होना अनिवार्य है।

आयु सीमा तथा छूट –

आयु सीमा तथा छूट – न्यूनतम आयु : 18 वर्ष

अधिकतम आयु – 35 वर्ष

आयु की गणना : 01 जनवरी 2025 के अनुसार।

आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।

आवेदन कैसे करें –

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित आवेदन पत्र भरकर पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से “प्रबंध संचालक, जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित, गरियाबंद, जिला गरियाबंद (छ.ग.)”  के नाम से भेज सकते हैं। व्यक्तिगत रूप से, ई-मेल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया – चयन कुल 125 अंकों के आधार पर किया जाएगा, जिसमें निम्न शामिल हैं:

1.हायर सेकेंडरी (10+2) परीक्षा के प्राप्तांक: अधिकतम 100 अंक।

2.स्नातक परीक्षा के प्राप्तांक: अधिकतम 20 अंक (प्राप्त प्रतिशत का 1/5)।

3.कम्प्यूटर योग्यता: अधिकतम 5 अंक (सर्टिफिकेट/डिप्लोमा के लिए 3 अंक और उच्च डिग्री के लिए 5 अंक)।

नोट:- विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए विभाग द्वारा जारी विज्ञापन का अवलोकन करें।

विभागीय PDF लिंक Link

टेलीग्राम लिंक Link

व्हाट्सएप लिंक Link

Was this article helpful?
YesNo
Sunil Kumar - Excellent Sunil Sir

About the Author: Sunil Kumar

मैं Sunil Kumar (Excellent Sunil Sir) हूँ। इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा तिथि, Admit Card, Result और महत्वपूर्ण परीक्षा अपडेट की जानकारी सरल भाषा में साझा करता हूँ।

Sunil Sir की Profile देखें
📱 WhatsApp ✈️ Telegram ▶️ YouTube