कार्यालय जिला पंचायत जांजगीर-चांपा (छ०ग०) भर्ती 2025 : लेखा सह एम.आई.एस. सहायक के रिक्त पदों पर नई भर्ती

कार्यालय जिला पंचायत जांजगीर-चांपा (छ०ग०) भर्ती 2025 : लेखा सह एम.आई.एस. सहायक के रिक्त पदों पर नई भर्ती

कार्यालय जिला पंचायत जांजगीर-चांपा (छ०ग०) के पत्र क्रमांक(1478/NRLM/जि.पं./ 2025 जांजगीर, दिनांक 20/03/2025 के परिपेक्ष्य में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जिला/विकासखण्ड स्तर पर स्वीकृत रिक्त पद लेखा सह एमआईएस सहायक (संविदा) पद हेतु वांछित अर्हताधारी एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि तक ऑफलाईन माध्यम से आवेदन आमंत्रित किया गया है। वे उम्मीदवार जो रिक्ति विवरण में रुचि रखते हैं और सभी पात्रता मानदंड पूरे करते हैं, वे अधिसूचना पढ़ सकते हैं और निर्धारित तिथि तक अपना आवेदन कर सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
YouTube Channel Subscribe Now
  • नौकरी का प्रकार – छ.ग. राज्य सरकार
  • भर्ती का प्रकार – संविदा
  • आवेदन की अंतिम तिथि – 09.04.2025 तक
  • आवेदन का माध्यम – ऑफलाइन
  • आवेदन शुल्क – इस नौकरी में आवेदन करने वाले किसी भी श्रेणी के आवेदकों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

रिक्त पदों कि जानकारी –

पद नाम – लेखा सह एम.आई.एस. सहायक

शैक्षणिक योग्यता –

1.शिक्षा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य विषय पर स्नातक उत्तीर्ण।

2.मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से कम्प्युटर में एक वर्षीय डिप्लोमा एवं टेली सर्टिफिकेट।

अनुभव-स्नातक उपरांत लेखा से संबंधित 02 वर्षीय शासकीय अर्द्धशासकीय/शासकीय वित्त पोषित/शासन से अनुदान प्राप्त गैर-शासकीय संस्था से अनुभव।

आयु सीमा तथा छूट –

न्यूनतम आयु : 21 वर्ष

अधिकतम आयु : 35 वर्ष

आयु की गणना : 01 जनवरी 2025 के अनुसार।

आवेदन कैसे करें –

जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वह आवेदन के प्रारूप को साफ सुथरे अक्षरों से भरकर आवेदन फॉर्म के साथ अपनी सभी दस्तावेज (स्वप्रमाणित) संलग्न कर लिफाफा में डालकर उसे “कार्यालय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जांजगीर-चांपा, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.) 495668” के पते पर रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन भेजे।

चयन प्रक्रिया –

विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों का चयन प्राप्त दस्तावेजों के मेरिट के आधार पर की जाएगी तथा पदानुसार कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

मेरिट हेतु अंक निर्धारण –

1.स्नातक में प्राप्त प्रतिशत पर 100 अंक का Weightage देते हुए कुल 35 अंक।

2.बारहवीं में प्राप्त प्रतिशत पर 100 अंक क Weightage देते हुए कुल 20 अंक।

3.दसवीं में प्राप्त प्रतिशत पर 100 अंक का Weightage देते हुए कुल 20 अंक।

4.न्यूनतम वांछित अनुभव के पश्चात् प्रत्येक पूर्ण वर्ष के अनुभव 02 अंक एवं अधिकतम 10 अंक।

5.छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत प्रत्येक पूर्ण वर्ष के अनुभव के लिए 01 अंक एवं अधिकतम 05 अंक

6.लिखित/कौशल परीक्षा कुल 10 अंक।

नोट:- विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए विभाग द्वारा जारी विज्ञापन का अवलोकन करें।

विभागीय PDF लिंक Link

टेलीग्राम लिंक Link

व्हाट्सएप लिंक Link

Was this article helpful?
YesNo
Sunil Kumar - Excellent Sunil Sir

About the Author: Sunil Kumar

मैं Sunil Kumar (Excellent Sunil Sir) हूँ। इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा तिथि, Admit Card, Result और महत्वपूर्ण परीक्षा अपडेट की जानकारी सरल भाषा में साझा करता हूँ।

Sunil Sir की Profile देखें
📱 WhatsApp ✈️ Telegram ▶️ YouTube