कार्यालय जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा भर्ती 2025

कार्यालय जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा भर्ती 2025

   कार्यालय जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, द्वारा कार्यालयीन विज्ञापन क्रमांक/1255/समग्र शिक्षा/आविमजा/2025-25 दंतेवाड़ा दिनांक 15.01.2025 के अंतर्गत आस्था विद्या मंदिर आवासीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जवांगा में प्राचार्य के रिक्त पदों पर संविदात्मक नियुक्ति हेतु योग्यताधारी पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि तक आवेदन आमंत्रित किया गया था एवं वाक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया गया था, अपरिहार्य कारणों से आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10.02.2025 कर दिया गया है एवं वाक-इन-इंटरव्यू का आयोजन दिनांक 12.02.2025 को किया जाना प्रस्तावित है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
YouTube Channel Subscribe Now

  • नौकरी का प्रकार – राज्य सरकार छत्तीसगढ़
  • वॉक-इन इंटरव्यू:- 12 फरवरी, 2025, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), दंतेवाड़ा में कार्यालय समय के दौरान प्रातः 11 बजे।
  • आवेदन का माध्यम – ऑफलाइन
  • आवेदन शुल्क – निःशुल्क
  • रिक्त पदों कि जानकारी –
  • पद का नाम – प्रिंसिपल (संविदा) 
  • शैक्षणिक योग्यता –

           1. कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री (यूजीसी मान्यता प्राप्त) और बी.एड. योग्यता। या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से शिक्षा/बाल विकास में एम.ए. (शिक्षा) या एम.एड. या पी.एच.डी.।

            2. अनुभव: –

किसी प्रतिष्ठित सीबीएसई-मान्यता प्राप्त संस्थान में प्रधानाचार्य के रूप में कम से कम 10 वर्ष का अनुभव। या प्रधानाचार्य के रूप में 2 वर्ष का अनुभव तथा सीबीएसई-मान्यता प्राप्त विद्यालय में 10 वर्ष का शिक्षण अनुभव। या सरकारी/गैर-सरकारी संगठनों में शैक्षिक कार्यक्रमों के प्रबंधन, परामर्श देने या नेतृत्व की भूमिका में कम से कम 7 वर्ष का अनुभव।

आयु सीमा तथा छूट –

अभ्यर्थी की आयु 35 वर्ष से कम एवं 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया –

1. लिखित मूल्यांकन:-

अभ्यर्थियों का मूल्यांकन उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर किया जाएगा (अधिकतम 100 अंक)।

2. साक्षात्कार एवं समूह चर्चा:-

चयनित अभ्यर्थी अपने विचार प्रस्तुत करेंगे तथा पैनल के साथ चर्चा में भाग लेंगे (अधिकतम 55 अंक)।

नोट:- विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए विभाग द्वारा जारी विज्ञापन का अवलोकन करें।

विभागीय PDF लिंक Link

टेलीग्राम लिंक Link

व्हाट्सएप लिंक Link

Was this article helpful?
YesNo
Sunil Kumar - Excellent Sunil Sir

About the Author: Sunil Kumar

मैं Sunil Kumar (Excellent Sunil Sir) हूँ। इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा तिथि, Admit Card, Result और महत्वपूर्ण परीक्षा अपडेट की जानकारी सरल भाषा में साझा करता हूँ।

Sunil Sir की Profile देखें
📱 WhatsApp ✈️ Telegram ▶️ YouTube