कार्यालय उप संचालक कृषि, जिला कोण्डागांव (छ.ग.) में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी रिक्त पदों पर नई भर्ती 2024-25

कार्यालय उप संचालक कृषि, जिला कोण्डागांव (छ.ग.) में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी रिक्त पदों पर नई भर्ती 2024-25

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
YouTube Channel Subscribe Now

             कार्यालय उप संचालक कृषि, जिला कोण्डागांव (छ.ग.) के पत्र क्रमांक-4711, दिनांक 06.11.2024 द्वारा संविदा भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। जिसके अंतर्गत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी रिक्त विभिन्न पदों पर नियुक्ति हेतु योग्यताधारी पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।

           इन पदों पर भर्ती के संबंध में जानकारी पदों का विवरण, योग्यता, उम्र सीमा, महत्वपूर्ण तिथि, चयन प्रक्रिया, आवेदन कैसे करें की जानकारी इस लेख में नीचे दिया गया है। जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वे विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन को पढ़ लेवे, इसके बाद आवेदन करें ।नौकरी का प्रकार – राज्य सरकार छत्तीसगढ़

आवेदन का अंतिम तिथि – 06.01.2025 तक

आवेदन का माध्यम – ऑफलाइन

आवेदन शुल्क – निःशुल्क

रिक्त पदों कि जानकारी – WDT सदस्य (यांत्रिकी)-02, WDT सदस्य (आजीविका)-01,

लेखापाल सह डाटा एण्ट्री ऑपरेटर-01

शैक्षणिक योग्यता – 1.WDT सदस्य (यांत्रिकी) पद के लिए – न्यूनतम-बी.टेक. (कृषि अभियांत्रिकी) / बीई सिविल / दो वर्षीय स्नातकोत्तर डिग्री अथवा डिप्लोमा रूरल टेक्नालॉजी एण्ड मैनेजमेंट विषय में।

वांछनीय – मृदा एवं जल संरक्षण/वानिकी / शुष्क भूमि कृषि/उद्यानिकी/जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन में अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता ।

2.WDT सदस्य (आजीविका) पद के लिए – न्यूनतम बी. एस. सी. (कृषि/वानिकी उद्यानिकी सस्य) &AHSC/BV

वांछनीय – मृदा एवं जल संरक्षण/वानिकी/शुष्क भूमिकृषि/उद्यानिकी/जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन में अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता।

3.लेखापाल सह डाटा एण्ट्री ऑपरेटर के लिए – न्यूनतम मान्यता प्राप्तसंस्था से कम्प्यूटर में डिप्लोमा अथवा डिग्री। सामान्य प्रशाशन विभाग के पत्र क्रमांक एफ-9-4/ 2005/1/3, दिनांक 07 जून 2007 में उल्लेखित संस्थाओं द्वारा जारी प्रमाण पत्र को ही मान्य किया जावेगा।

वांछनीय – किसी भी संस्थान से टेली में न्यूनतम 6 माह का डिप्लोमा। किसी भी चार्टड एकाउंटेंट (C.A.) से आर्टिकलशीप का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता।

शैक्षणिक योग्यता – विभाग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार रिक्त पदों पर भर्ती हेतु अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता संबंधित क्षेत्र में 10+12 तथा मास्टर या स्नातक डिग्री होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता से संबंधी अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन का अवलोकन करें।

नोट:- शैक्षणिक योग्यता से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए विभाग द्वारा जारी विज्ञापन का अवलोकन करें।

आयु सीमा तथा छूट – अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से कम एवं 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन कैसे करें – जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वह आवेदन के प्रारूप को साफ सुथरे अक्षरों से भरकर आवेदन फॉर्म के साथ अपनी सभी दस्तावेज (स्वप्रमाणित) संलग्न कर लिफाफा में डालकर उसे “कार्यालय उप संचालक कृषि, जिला कोण्डागांव (छ.ग.)” के पते पर रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन भेजे।

चयन प्रक्रिया – विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों का चयन प्राप्त दस्तावेजों के मेरिट के आधार पर की जाएगी तथा पदानुसार कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

नोट:- विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए विभाग द्वारा जारी विज्ञापन का अवलोकन करें।

विभागीय PDF लिंक

टेलीग्राम लिंक

For Confirm Success Buy Our Books

छ०ग० कोर्ट वारियर्स – Solved Paper’s & Practice Set , Book By Sunil sir

Was this article helpful?
YesNo
Sunil Kumar - Excellent Sunil Sir

About the Author: Sunil Kumar

मैं Sunil Kumar (Excellent Sunil Sir) हूँ। इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा तिथि, Admit Card, Result और महत्वपूर्ण परीक्षा अपडेट की जानकारी सरल भाषा में साझा करता हूँ।

Sunil Sir की Profile देखें
📱 WhatsApp ✈️ Telegram ▶️ YouTube