कार्यालय प्रबंध संचालक जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित रायगढ़ (छ.ग.) में समिति प्रबंधक की नई भर्ती 2024

कार्यालय प्रबंध संचालक जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित रायगढ़ (छ.ग.) में समिति प्रबंधक की नई भर्ती 2024

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
YouTube Channel Subscribe Now

छ.ग. राज्य लघुवनोपज सहकारी संघ मर्यादित रायपुर का आदेश क्र. पनो पंजी/सह/2016/01 के अंतर्गत जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित रायगढ़ (छ. ग.) के कार्यक्षेत्रान्तर्गत कार्यरत प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति मर्यादित पोरडी/फरकानारा एवं गुरदा में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों से दिनांक 09.09.2024 शाम 5:00 बजे तक ऑफलाइन मध्यम से आवेदन आमंत्रित किया गया है। इन पदों पर भर्ती हेतु इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति मर्यादित पोरडी , फरकानारा एवं गुरदा में प्रबंधक पद पर नियुक्ति हेतु केवल समिति क्षेत्र के तेन्दूपत्ता संग्राहक ही आवेदन के पात्र है, साथ ही समिति क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आवेदन पत्र स्वीकार किए जायेंगे।

 

इन पदों पर भर्ती के संबंध में जानकारी पदों का विवरण, योग्यता, उम्र सीमा, महत्वपूर्ण तिथि, चयन प्रक्रिया, आवेदन कैसे करें की जानकारी इस लेख में नीचे दिया गया है। जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन को पढ़ लेवे, इसके बाद आवेदन करें ।

 

नौकरी का प्रकार

राज्य सरकार छत्तीसगढ़

 

आवेदन का प्रारंभिक/अंतिम तिथि

26.08.2024 से 09.09.2024 शाम 5:00 बजे तक

 

आवेदन का माध्यम –

विभाग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी ऑफलाईन मध्यम से अपन आवेदन प्रस्तुत करना होगा।

 

आवेदन शुल्क (Application Fee) –

इस नौकरी में आवेदन करने वाले GEN/OBC/EWS श्रेणी के आवेदकों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया

जाएगा ।

 

रिक्त पदों कि जानकारी –

1. प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति का नाम – प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति मर्यादित पोरडी

पद का नाम – समिति प्रबंधक

पद की संख्या – 01

 

2. प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति का नाम – प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति मर्यादित फरकानारा

पद का नाम – समिति प्रबंधक

पद की संख्या – 01

 

3. प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति का नाम – प्राथमिक वनोपज सहकारी

समिति मर्यादित गुरदा

पद का नाम – समिति प्रबंधक

पद की संख्या – 01

 

भर्ती का प्रकार –

विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार रिक्त पदों पर चयनित अभ्यर्थी को एक वर्ष की अवधि तक परिवीक्षा पर कार्यरत रहेगा। तत्पश्चात उसे नियमित किया जायेगा।

 

शैक्षणिक योग्यता –

प्रबंधक पद के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यताएं निम्नानुसार होगी :-

 

1. न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हायर सेकेण्डरी (10+2) उत्तीर्ण होगी।

2.अभ्यर्थी पर संस्था क्षेत्र का निवासी होना अनिवार्य होगा।

3. यह आवश्यक होगा की अभ्यर्थी संस्था क्षेत्र के इसे संग्राहक परिवार से हो, जिसने नियुक्ति के पूर्व के 5 वर्ष में से कम से कम तीन वर्षों में न्यूनतम 500 गड्डी तेंदूपत्ता संग्रहण किया हो।

4. अभ्यर्थी को कंप्यूटर का ज्ञान आवश्यक होगा।

5. अध्यक्ष, प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति के द्वारा प्रबंधक पद पर भर्ती के लिए संबंधित जिला यूनियन को लिखित आवेदन किया जायेगा।

 

आयु सीमा तथा छूट –

चयन के प्रारंभ होने के तारिक से अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से कम एवं 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

1. यदि अभ्यर्थी अनुचित जाति/अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़े वर्गी गैर क्रिमिलेयर ) का हो तो उच्चतर आयु सीमा अधिकतम 5 (पाँच) वर्ष तक की छूट होगी।

2. छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (महिलाओं की नियुक्ति के लिए विशेष उपबंध) नियम 1997 के प्रावधानों के अनुसार महिला अभ्यर्थियों के लिए उच्चतर आयु सीमा अधिकतम 10 (दस) वर्ष तक छूट होगी।

 

वेतन मान –

विभाग द्वारा जारी प्रबंधक के पद पर जिन अभ्यर्थी का चयन होगा उन्हें 20,675/- रू. मासिक वेतन मान प्रदाय किया जाएगा।

 

आवेदन कैसे करें –

जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वह आवेदन के प्रारूप को साफ सुथरे अक्षरों से भरकर आवेदन फॉर्म के साथ अपनी सभी दस्तावेज (स्वप्रमाणित) संलग्न कर लिफाफा में डालकर उसे दिनांक 26.08.2024 से दिनांक 09.09.2024 शाम 5:00 बजे तक समिति क्षेत्र के निवासियों से संबंधित समिति कार्यालय- पोरडी/फरकानारा एवं गुरदा में आवेदन भेज सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

 

चयन प्रक्रिया –

विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों का चयन प्राप्त दस्तावेजों के मेरिट के आधार पर की जाएगी। प्रबंधक पद पर चयन हेतु कुल 125 अंक निर्धारित किये जाते है, जो अभ्यर्थी की योग्यता के आधार पर निम्नानुसार प्रदान किये जायेगें

 

(क) 10+2 हायर सेकेण्डरी परीक्षा में कुल प्राप्त प्रतिशत के बराबर अंक प्रदान किये जावेगे (अधिकतम 100 अंक)। (उदाहरणार्थ यदि किसी आवेदक को टायर सेकेण्डरी परीक्षा में 75.5 प्रतिशत प्राप्त हुए है तो उसे 75.5 अंक दिये जायेंगे ।)

 

(ख) स्नातक परीक्षा में परीक्षा में प्राप्त प्रतिशत अंकों के अनुपात में 1/5 अंक दिये जायेगे (अधिकतम 20 अंक) (उदाहरणार्थ 70 प्रतिशत प्राप्तांक को 14 अंक दिये जायेगे)

 

(ग) छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त किसी संस्था से कम्प्यूटर एप्लीकेशन में प्राप्त सर्टिफिकेट/डिप्लोमा/डिग्री हेतु अधिकतम 5 अंक दिए जायेगे । सर्टिफिकेट डिप्लोमा हेतु 3 अंक एवं उच्चतर डिग्री हेतु 5 अंक दिये जायेंगे ।

 

नोट:- विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए विभाग द्वारा जारी विज्ञापन का अवलोकन करें।

Click here to Join

विभागीय PDF:  लिंक

 

टेलीग्राम लिंक : join

 

व्हाट्सएप लिंक : join

Was this article helpful?
YesNo
Sunil Kumar - Excellent Sunil Sir

About the Author: Sunil Kumar

मैं Sunil Kumar (Excellent Sunil Sir) हूँ। इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा तिथि, Admit Card, Result और महत्वपूर्ण परीक्षा अपडेट की जानकारी सरल भाषा में साझा करता हूँ।

Sunil Sir की Profile देखें
📱 WhatsApp ✈️ Telegram ▶️ YouTube