जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित, गरियाबंद में प्रबंधक पद पर नई भर्ती 2024 Apply Now

जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित, गरियाबंद में प्रबंधक पद पर नई भर्ती 2024

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
YouTube Channel Subscribe Now

जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित, गरियाबंद के प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों में प्रबंधक पद के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक एवं योग उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट में आमंत्रित किया गया है।

 

इन पदों पर भर्ती के संबंध में जानकारी पदों का विवरण, योग्यता, उम्र सीमा, महत्वपूर्ण तिथि, चयन प्रक्रिया, आवेदन कैसे करें की जानकारी इस लेख में नीचे दिया गया है। जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन को पढ़ लेवे, इसके बाद आवेदन करें ।

 

नौकरी का प्रकार

राज्य सरकार छत्तीसगढ़

 

आवेदन का अंतिम तिथि

21 अगस्त 2024

 

आवेदन का माध्यम

आवेदन ऑफलाइन मध्यम से डाक/स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक के माध्यम से किया जायेगा।

 

आवेदन शुल्क

इस नौकरी में आवेदन करने वाले GEN/OBC/EWS श्रेणी के आवेदकों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा ।

 

रिक्त पदों कि जानकारी

प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति का नाम – लाटापारा

1. पद का नाम – प्रबंधक

पद की संख्या – 01 (अनारक्षित)

 

प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति का नाम – बेगारपाला

2. पद का नाम – प्रबंधक

पद की संख्या – 01 (अनारक्षित)

 

प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति का नाम – जरनडीह

3. पद का नाम – प्रबंधक

पद की संख्या – 01 (अनारक्षित)

 

प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति का नाम – जोबा

4. पद का नाम – प्रबंधक

पद की संख्या – 01 (अनारक्षित)

 

प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति का नाम – अकलवारा

5. पद का नाम – प्रबंधक

पद की संख्या – 01 (अनारक्षित)

 

प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति का नाम – अमेठी

6. पद का नाम – प्रबंधक

पद की संख्या – 01 (अनारक्षित)

 

प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति का नाम – फिंगेश्वर

7. पद का नाम – प्रबंधक

पद की संख्या – 01 (अनारक्षित)

 

भर्ती का प्रकार

विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार रिक्त पदों पर निश्चित वेतन मान में चयनित अभ्यर्थी एक वर्ष की अवधि तक परिवीक्षा पर कार्यरत रहेगा। तत्पश्चात उसे नियमित किया जायेगा।

 

शैक्षणिक योग्यता

1. न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हायर सेकेण्डरी (10+2) उत्तीर्ण होगी ।

2. अभ्यर्थी का संस्था (समिति) क्षेत्र का निवासी होना अनिवार्य होगा ।

3. यह आवश्यक होगा कि अभ्यर्थी संस्था (समिति) क्षेत्र के ऐसे संग्राहक परिवार से ही, जिसने नियुक्ति के पूर्व के पांच वर्ष में से कम से कम तीन वर्षों में प्रत्येक वर्ष न्यूनतम 500 गड्डी तेन्दूपत्ता संग्रहण का कार्य किया हो।

4. अभ्यर्थी को कम्प्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक होगा ।

 

आयु सीमा तथा छूट

1. 1 जनवरी 2024 को आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम अथवा 35 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए।

2. यदि अभ्यर्थी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़े वर्गों (गैर क्रीमिलेयर) का हो तो उच्चतर आयु सीमा अधिकतम 5 (पांच) वर्ष तक शिथिलनीय होगी।

3. छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (महिलाओं की नियुक्ति के लिये विशेष उपबंध) नियम 1997 के प्रावधानों के अनुसार महिला अभ्यर्थियों के लिए उच्चतर आयु सीमा अधिकतम 10 (दस) वर्ष तक शिथिलनीय होगी ।

 

आवेदन कैसे करें

जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वह आवेदन के प्रारूप को साफ सुथरे अक्षरों से भरकर आवेदन पत्र प्रबंध संचालक जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित, गरियाबंद के नाम पर डाक स्पीड पोस्ट पंजीकृत डाक से दिनांक 21 अगस्त 2024 शाम 5:00 बजे तक आवेदन भेज सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

 

चयन प्रक्रिया

विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों का चयन

प्रबंधक पद पर चयन हेतु कुल 125 अंक निर्धारित किये जाते है, जो अभ्यर्थी की योग्यता के आधार पर निम्नानुसार प्रदान किये जायेगें:-

(क) 10+2 हायर सेकेण्डरी परीक्षा में कुल प्राप्तांक प्रतिशत के बराबर अंक प्रदान किये जाएंगे (अधिकतम 100 अंक) । (उदाहरणार्थ यदि किसी आवेदक को हायर सेकेण्डरी परीक्षा में 75.5 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए है तो उसे 75.5 अंक दिये जाएंगे) (ख) स्नातक परीक्षा में प्राप्त प्रतिशत अंकों के अनुपात में 1/5 अंक दिये जायेंगे (अधिकतम 20 अंक) (उदाहरणार्थ 70 प्रतिशत प्राप्तांक को 14 अंक दिये जायेगें)

(ग) छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त किसी संस्था से कम्प्यूटर एप्लीकेशन में प्राप्त सर्टिफिकेट/डिप्लोमा/डिग्री हेतु अधिकतम 5 अंक दिए जायेगें। सर्टिफिकेट/डिप्लोमा हेतु 3 अंक एवं उच्चतर डिग्री हेतु 5 अंक दिये जायेगें। (घ) नियम के अंतर्गत जिला युनियन द्वारा उम्मीदवारों की प्रावीण्य सूची बनाई जायेगी। प्रावीण्य सूची में यदि एक से अधिक उम्मीदवारों को बराबर अंक प्राप्त है, तो आयु में वरिष्ठता के आधार पर उम्मीदवार को वरिष्ठता प्रदान की जावेगी।

 

नोट:- विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए विभाग द्वारा जारी विज्ञापन का अवलोकन करें।

 

विभागीय PDF लिंक : link

 

टेलीग्राम लिंक : joIn

ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक करें : लिंक

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Was this article helpful?
YesNo
Sunil Kumar - Excellent Sunil Sir

About the Author: Sunil Kumar

मैं Sunil Kumar (Excellent Sunil Sir) हूँ। इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा तिथि, Admit Card, Result और महत्वपूर्ण परीक्षा अपडेट की जानकारी सरल भाषा में साझा करता हूँ।

Sunil Sir की Profile देखें
📱 WhatsApp ✈️ Telegram ▶️ YouTube