इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, भाटापारा भर्ती 2024 : तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर नई भर्ती

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, भाटापारा भर्ती 2024 : तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर नई भर्ती

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
YouTube Channel Subscribe Now

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, भाटापारा में सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। इस प्रकार तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के (प्रक्षेत्र प्रबंधक, वाहन चालक, भूत्य या समकक्ष) रिक्त 03 पदों पर भर्ती हेतु इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों से निर्धारित तिथि तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।

इन पदों पर भर्ती के संबंध में जानकारी पदों का विवरण, योग्यता, उम्र सीमा, महत्वपूर्ण तिथि, चयन प्रक्रिया, आवेदन कैसे करें की जानकारी इस लेख में नीचे दिया गया है। जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वे विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन को पढ़ लेवे, इसके बाद आवेदन करें ।

नौकरी का प्रकार – राज्य सरकार छत्तीसगढ़

आवेदन का अंतिम तिथि – 23.12.2024 सायंकाल 5.00 बजे तक

आवेदन का माध्यम – ऑफलाइन

आवेदन शुल्क – अनारक्षित/अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यथियों को रू. 300/- एवं अ.जा./अ.ज.जा. के अभ्यर्थियों को रू. 200/- का डिमांड ड्राफ्ट वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र भाटापारा अदायकर्ता बैंक- भारतीय स्टेट बैंक, भाटापारा के नाम से आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना होगा। किसी भी स्थिति में राशि वापस नहीं की जावेगी।

रिक्त पदों कि जानकारी – प्रक्षेत्र प्रबंधक-01, वाहन चालक-01, भूत्य या समकक्ष- 01

कुल पदों की संख्या – 03

शैक्षणिक योग्यता – 1.प्रक्षेत्र प्रबंधक हेतु – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 2.75/4.00 OGPA अथवा 6.50/10.00 OGPA के साथ शस्य विज्ञान/मृदा विज्ञान/अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विषय में कृषि स्नातकोत्तर उपाधि।

2.आठवीं कक्षा उत्तीर्ण अथवा हल्के वाहन परिचालन का जीवित लाइसेंस। (वाहन परिचालन हेतु कौशल परीक्षा ली जायेगी।

3.मान्यता प्राप्त मंडल से कम से कम पांचवी कक्षा उत्तीर्ण।

आयु सीमा तथा छूट – अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से कम एवं 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन कैसे करें – जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वह आवेदन के प्रारूप को साफ सुथरे अक्षरों से भरकर आवेदन फॉर्म के साथ अपनी सभी दस्तावेज (स्वप्रमाणित) संलग्न कर लिफाफा में डालकर उसे वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र, भाटापारा (छ.ग.) 493118 के पते पर रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन भेजे।

चयन प्रक्रिया – विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों का चयन प्राप्त दस्तावेजों के मेरिट के आधार पर की जाएगी तथा कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

नोट:- विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए विभाग द्वारा जारी विज्ञापन का अवलोकन करें।

विभागीय पीडीएफ लिंक :- Link

व्हाट्सएप लिंक :- Link

टेलीग्राम लिंक : – Link

Was this article helpful?
YesNo
Sunil Kumar - Excellent Sunil Sir

About the Author: Sunil Kumar

मैं Sunil Kumar (Excellent Sunil Sir) हूँ। इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा तिथि, Admit Card, Result और महत्वपूर्ण परीक्षा अपडेट की जानकारी सरल भाषा में साझा करता हूँ।

Sunil Sir की Profile देखें

1 thought on “इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, भाटापारा भर्ती 2024 : तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर नई भर्ती”

Comments are closed.

📱 WhatsApp ✈️ Telegram ▶️ YouTube