कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायगढ़ (छ. ग.) दस्तावेज सत्यापन हेतु सूचना।

कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायगढ़ (छ. ग.) के अंतर्गत निकले विभिन्न पदों पर दावा आपत्ति उपरांत अनंतिम मेरिट सूची के आधार पर दस्तावेज सत्यापन हेतु सूचना। (विज्ञापित सूचना दिनांक 13.09.2024)

कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायगढ़ (छ. ग.) के अंतर्गत विज्ञापन क्रमांक/स्था. अवि./नर्सिंग/2022/5574/रायगढ़, दिनांक 10.06.2022 के द्वारा रायगढ़ जिले में फार्मासिस्ट ग्रेड – 02, ड्रेसर ग्रेड – 2, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, पुरुष, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, महिला एवं डार्करूम असिस्टेंट के पद पर कुल 90 पदो पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था जिसके अंतर्गत दिनांक 20.06.2022 से 11.07.2022 तक ऑनलाइन आवेदन विभागीय वेबसाइट www.cghealth.nic.in पर आमंत्रित किए गए थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
YouTube Channel Subscribe Now

 

कार्यालयीन सूचना पत्र क्रमांक /स्था. अवि./नर्सिंग/2024/11126/रायगढ़, दिनांक 23.07.2024 के द्वारा संशोधित अनंतिम मेरिट सूची तैयार कर कार्यालयीन वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया था जिसके पश्चात दिनांक 31.07.2024 तक दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया था। दावा आपत्ति निराकरण के पश्चात दिनांक 04.09.2024 को दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं अनंतिम मेरिट सूची कार्यालयीन सूचना पटल में चस्पा एवं जिले के वेबसाइट www.raigarh.gov.in एवं विभागीय वेबसाइट www.cghealth.nic.in पर अपलोड किया गया है।

अंतिम मेरिट सूची के आधार पर पात्र आवेदको से दस्तावेज सत्यापन हेतु विज्ञापन में उल्लेखित शर्त के अनुसार एक के विरुद्ध दस के अनुपात में आवेदको में उल्लेखित अनुसार मूल दस्तावेज एवं उनकी 1 सेट स्व- सत्यापित छायाप्रति के साथ कार्यालय में उपस्थित होने हेतु सूचित किया गया है।

दस्तावेज सत्यापन की तिथि , दिनांक ,कुल पात्र अभ्यर्थी, समय एवं स्थान निम्नानुसार है :-

नौकरी का प्रकार :- संविदा

1. पदनाम – फार्मासिस्ट ग्रेड 02

दस्तावेज सत्यापन दिनांक –

23.09.2024 (सोमवार)

कुल पात्र अभ्यर्थी –121

2. पदनाम – ड्रेसर ग्रेड 02

दस्तावेज सत्यापन दिनांक –

23.09.2024 (सोमवार)

कुल पात्र अभ्यर्थी –40

3. पदनाम – ड्रेसर ग्रेड 01

दस्तावेज सत्यापन दिनांक –

24.09.2024 (मंगलवार)

कुल पात्र अभ्यर्थी –129

4. पदनाम – ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, पुरुष

दस्तावेज सत्यापन दिनांक –

25.09.2024 (बुधवार)

कुल पात्र अभ्यर्थी –181

5. पदनाम – ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, महिला

दस्तावेज सत्यापन दिनांक –

26.09.2024 (गुरुवार)

कुल पात्र अभ्यर्थी –102

पदनाम – डार्करूम असिस्टेंट

दस्तावेज सत्यापन दिनांक –

26.09.2024 (गुरुवार)

कुल पात्र अभ्यर्थी –10

दस्तावेज सत्यापन का समय –

प्रातः 10.30 बजे से दस्तावेज सत्यापन समाप्ति तक।

स्थान –

कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिंदल रोड भगवानपुर रायगढ़ (छ. ग.)

नोट –

1. अभ्यर्थी को अपने साथ विज्ञापन में दर्शित विहित शैक्षणिक अर्हताए एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज निम्न क्रम में मूल प्रति के साथ स्वप्रमाणित 1 सेट में निम्न क्रम में ही प्रस्तुत करेंगे।

1.1 ऑनलाइन आवेदन की प्रति।

1.2 दसवीं उत्तीर्ण अंक सूची/ प्रमाण पत्र

1.3 बारहवीं उत्तीर्ण अंक सूची/ प्रमाण पत्र

1.4 संबंधित पद के अनुरूप डिप्लोमा /डिग्री का अंकसूची/ प्रमाण पत्र

1.5 छत्तीसगढ़ नर्सिंग / पैरामेडिकल काउंसिल का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र

1.6 सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आरक्षित वर्ग का जाति प्रमाण पत्र

1.7 सक्षम अधिकारी द्वारा जारी मूल निवास प्रमाण पत्र

1.8 दिव्यांग श्रेणी के होने पर सक्षम अधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र

1.9 भूतपूर्व सैनिक संबंधी सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र

1.10 नियुक्ति आदेश की प्रति अनुभव प्रमाण पत्र की पुष्टि हेतु मूल नियुक्ति आदेश के साथ ही बैंक पासबुक जिसमें वेतन संबंधी पुष्टि की जा सके।

1.11 शासकीय सेवा में सेवारत होने की स्थिति में नवीनतम अनापत्ति प्रमाण पत्र /अनुभव प्रमाण पत्र

1.12 अनुभव प्रमाण पत्र

1.13 एक नाग नवीनतम पासपोर्ट रंगीन फटो

1.14 अन्य आवश्यक दस्तावेज यदि हो तो की मूल प्रति के साथ स्वप्रमाणित छाया प्रति लाना अनिवार्य होगा

2. अभ्यर्थी अपने साथ पहचान पत्र( पैन कार्ड/आधार कार्ड /ड्राइविंग लाइसेंस/ मतदाता परिचय या अन्य कोई राजपत्रित अधिकारी द्वारा जारी पहचान पत्र) अनिवार्य रूप से लावे।

3. उपरोक्त के अलावा अन्य दस्तावेज जो दस्तावेज सत्यापन समिति द्वारा आवश्यक समझा जाए प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य होगा।

4. अभ्यर्थी को उक्त दस्तावेज सत्यापन में सम्मिलित होने के लिए अधोहस्ताक्षरकर्ता कार्यालय द्वारा किसी भी प्रकार का टी ए/डी ए देय नहीं होगा।

5. यदि किसी अभ्यर्थी द्वारा निर्धारित समय/तिथि में उपभोक्ता अनुसार दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो उन्हें उक्त दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु पृथक से अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।

6. दस्तावेज सत्यापन हेतु अभ्यर्थी को स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

7. यदि उल्लेखित अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को दस्तावेज सत्यापन हेतु उपस्थित नहीं होते हैं तो नियमित नियुक्ति हेतु उनकी उम्मीदवारी निरस्त मानी जावेगी।

 

विस्तृत जानकारी हेतु विभागीय वेबसाइट का अवलोकन करे।

 

विभागीय पीडीएफ लिंक :-Link

टेलीग्राम लिंक – join

व्हाट्सएप चैनल – Link

Was this article helpful?
YesNo
Sunil Kumar - Excellent Sunil Sir

About the Author: Sunil Kumar

मैं Sunil Kumar (Excellent Sunil Sir) हूँ। इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा तिथि, Admit Card, Result और महत्वपूर्ण परीक्षा अपडेट की जानकारी सरल भाषा में साझा करता हूँ।

Sunil Sir की Profile देखें
📱 WhatsApp ✈️ Telegram ▶️ YouTube