छत्तीसगढ़ Surguja में शिक्षकों के लिए सुनहरा मौका – स्वामी आत्मानंद स्कूलों में संविदा भर्ती 2025 शुरू

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के लिए सुनहरा मौका – स्वामी आत्मानंद स्कूलों में संविदा भर्ती 2025 शुरू

    छत्तीसगढ़ राज्य के युवाओं के लिए एक बार फिर सुनहरा मौका सामने आया है। ज़िला शिक्षा अधिकारी, सरगुजा द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालयों में संविदा पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। यह भर्ती सत्र 2025-26 हेतु की जा रही है। यह भर्ती वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से की जाएगी। वे उम्मीदवार जो रिक्ति विवरण में रुचि रखते हैं और सभी पात्रता मानदंड पूरे करते हैं, वे अधिसूचना पढ़ सकते हैं और निर्धारित तिथि तक अपना आवेदन कर सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
YouTube Channel Subscribe Now

नौकरी का प्रकार – छ.ग. राज्य सरकार

भर्ती का प्रकार – संविदा (Contractual)

महत्वपूर्ण तिथियां –

  • विज्ञापन जारी होने की तिथि – 26/05/2025
  • वॉक-इन पंजीयन – 11.06.2025 (बुधवार), प्रातः 9:00 से दोपहर 01:00 बजे तक
  • दस्तावेज़ सत्यापन, पात्र/अपात्र सूची का प्रकाशन, दावा-आपत्ति, अंतिम सूची – 11.06.2025 (बुधवार), दोपहर 02:00 बजे से समाप्ति तक
  • डेमो (स्क्रीनिंग) – 12.6.2025 (गुरूवार), प्रातः 10:00 बजे से समाप्ति तक
  • साक्षात्कार (Interview) – 13.06.2025 (शुक्रवार), प्रातः 10:00 बजे से समाप्ति तक
  • आवेदन का माध्यम – वॉक-इन-इंटरव्यू (Walk-in Interview)
  • साक्षात्कार स्थल – कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, अम्बिकापुर, जिला-सरगुजा (छ.ग.), पिन – 497001
  • आवेदन शुल्क – इस नौकरी में आवेदन करने वाले किसी भी श्रेणी के आवेदकों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

रिक्त पदों कि जानकारी –

रिक्त पदों के नाम – व्याख्याता, प्रधान पाठक, शिक्षक, सहायक शिक्षक, कंप्यूटर शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, ग्रंथपाल आदि।

रिक्त पदों की संख्या – 84

शैक्षणिक योग्यता –

1.व्याख्याता (Lecturer) – संबंधित विषय में स्नातकोत्तर उपाधि (अंग्रेजी माध्यम में, न्यूनतम द्वितीय श्रेणी) तथा बी.एड. उत्तीर्ण। (हिन्दी/संस्कृत/अंग्रेजी विषय हेतु अंग्रेजी माध्यम अनिवार्य नहीं)।

2.प्रधान पाठक (प्राथमिक शाला) – उपाधि (अंग्रेजी माध्यम में, न्यूनतम द्वितीय श्रेणी) के साथ बी.एड./डी.एड. प्रशिक्षण अनिवार्य एवं 03 वर्ष का कार्य अनुभव।

3.शिक्षक (पूर्व माध्यमिक शाला) – संबंधित विषय में स्नातक उपाधि (अंग्रेजी माध्यम में, न्यूनतम द्वितीय श्रेणी) तथा बी.एड. उत्तीर्ण एवं टी.ई.टी. (उच्च प्राथमिक स्तर) उत्तीर्ण।

4.सहायक शिक्षक (प्राथमिक शाला) – हायर सेकेण्डरी (10+2) उत्तीर्ण (अंग्रेजी माध्यम में, न्यूनतम द्वितीय श्रेणी) संबंधित विषय में, तथा डी.एड./डी.एल.एड. उत्तीर्ण एवं टी.ई.टी. (प्राथमिक स्तर) उत्तीर्ण।

5.सहायक शिक्षक (विज्ञान लैब) – हायर सेकेण्डरी (10+2) गणित/जीव विज्ञान संकाय में उत्तीर्ण (अंग्रेजी माध्यम में, न्यूनतम द्वितीय श्रेणी)।

6.कंप्यूटर शिक्षक – बी.सी.ए./बी.एस.सी. कंप्यूटर साइंस/बी.ई. कंप्यूटर साइंस/बी.टेक कंप्यूटर साइंस/इलेक्ट्रानिक्स या समकक्ष (अंग्रेजी माध्यम में, न्यूनतम द्वितीय श्रेणी)।

7.व्यायाम शिक्षक – स्नातक उपाधि (अंग्रेजी माध्यम में, न्यूनतम द्वितीय श्रेणी) के साथ बी.पी.एड. प्रशिक्षण उत्तीर्ण।

8.ग्रंथपाल (Librarian) – स्नातक उपाधि (अंग्रेजी माध्यम में, न्यूनतम द्वितीय श्रेणी) के साथ बी.लिब. प्रशिक्षण उत्तीर्ण।

आयु सीमा तथा छूट –

आयु सीमा तथा छूट – न्यूनतम आयु : 21 वर्ष

अधिकतम आयु – 35 वर्ष

आयु की गणना : 01 जनवरी 2025 के अनुसार।

आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी (SC/ST के लिए 5 वर्ष, OBC के लिए 3 वर्ष)।

आवेदन कैसे करें – यह भर्ती पूरी तरह से वॉक-इन-इंटरव्यू प्रक्रिया पर आधारित है। उम्मीदवारों को वॉक-इन स्थल पर भरे हुए आवेदन पत्र और सभी दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि और समय पर कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, अम्बिकापुर, जिला-सरगुजा (छ.ग.), पिन नम्बर 497001 पर उपस्थित हों।

चयन प्रक्रिया – विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों का चयन प्राप्त दस्तावेजों के मेरिट के आधार पर की जाएगी जिसके कुल 100 अंक होंगे।

1.शैक्षणिक योग्यता का वेटेज (60 अंक)।

2.डेमो (स्क्रीनिंग) (20 अंक)।

साक्षात्कार (20 अंक)।

नोट:- विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए विभाग द्वारा जारी विज्ञापन का अवलोकन करें।

विभागीय PDF लिंक Link

टेलीग्राम लिंक Link

व्हाट्सएप लिंक Link

Was this article helpful?
YesNo
Sunil Kumar - Excellent Sunil Sir

About the Author: Sunil Kumar

मैं Sunil Kumar (Excellent Sunil Sir) हूँ। इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा तिथि, Admit Card, Result और महत्वपूर्ण परीक्षा अपडेट की जानकारी सरल भाषा में साझा करता हूँ।

Sunil Sir की Profile देखें
📱 WhatsApp ✈️ Telegram ▶️ YouTube