Gariyaband Rojgar Mela 2026: अगर आप भी छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले या आसपास के रहने वाले हैं और एक अच्छी Job की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, तो यह खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास और रोजगार विभाग के निर्देशानुसार, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गरियाबंद में एक बड़ा Placement Camp लगने जा रहा है।
Gariyaband Placement Camp 2026 के अंतर्गत इस कैंप के माध्यम से विभिन्न निजी संस्थानों (Private Firms) में कुल 191 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह कैंप खास तौर पर उन युवाओं के लिए है जो 8वीं, 10वीं, 12वीं पास या Graduate हैं और Direct Interview से नौकरी पाना चाहते हैं।
Gariyaband Placement Camp 2026 – Overview
- आयोजक – जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गरियाबंद (छ.ग.)
- स्थान – जिला रोजगार कार्यालय परिसर, गरियाबंद
- कुल रिक्त पद – 191
- नौकरी का प्रकार – Private Jobs (निजी क्षेत्र)
- आवेदन का माध्यम – ऑफलाइन (इंटरव्यू)
- चयन प्रक्रिया – सीधे इंटरव्यू/प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से
Important Dates: Gariyaband Rojgar Mela 2026
- कैंप के आयोजन की तिथि – 20 फरवरी 2026
- दिन (Day) – शुक्रवार (Friday)
- समय (Reporting Time) – सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक
- स्थान (Venue) – जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कार्यालय परिसर, गरियाबंद (छ.ग.)
Application Fee: Gariyaband Placement Camp 2026
इस नौकरी में आवेदन करने वाले किसी भी श्रेणी के आवेदकों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
Vacancy Details: Gariyaband Placement Camp 2026
1.फायर सेफ्टी एवं डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, दुर्ग
इस संस्थान द्वारा सुरक्षा और आपदा प्रबंधन से संबंधित कुल 100 पदों पर भर्ती की जा रही है –
पद नाम – फायरमैन: 40 पद
शैक्षणिक योग्यता: डिप्लोमा इन फायर एवं सेफ्टी।
पद नाम – गार्ड: 50 पद
शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 10वीं पास।
पद नाम – ड्राइवर: 10 पद
शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 10वीं पास + हेवी लाइसेंस।
2. प्रेरक स्वयं सेवा संस्था, गरियाबंद
इस संस्था के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में कुल 91 पदों पर नियुक्तियाँ होगी –
पद नाम – होम केयर टेकर: 50 पद
शैक्षणिक योग्यता: 10वीं/12वीं पास।
पद नाम – विशेष शिक्षक (मानसिक मंदता): 03 पद
शैक्षणिक योग्यता: स्नातक/बीएड।
पद नाम – सुरक्षा कर्मचारी: 03 पद
शैक्षणिक योग्यता: 12वीं पास।
पद नाम – स्पीच थेरेपिस्ट: 01 पद
शैक्षणिक योग्यता: स्नातक/MSW।
पद नाम – केयर टेकर: 03 पद
योग्यता: 12वीं पास।
पद नाम – स्वच्छता कर्मी: 04 पद
शैक्षणिक योग्यता: 12वीं पास।
पद नाम – व्यवसायिक प्रशिक्षक: 01 पद
शैक्षणिक योग्यता: स्नातक/PGDCA/DCA
Total No of Vacancies – 191
Required Age Limit Criteria: Gariyaband Placement Camp 2026
आयु सीमा तथा छूट – न्यूनतम आयु : 18 से 22 वर्ष (पद अनुसार)
अधिकतम आयु : 35 से 45 वर्ष (पद अनुसार)
How To Apply Offline: Gariyaband Rojgar Mela 2026
यह एक निःशुल्क प्लेसमेंट कैंप है । इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि 20.02.2026 को सुबह 11:00 बजे गरियाबंद रोजगार कार्यालय परिसर में स्वयं उपस्थित होना होगा । वहाँ आप अपनी पसंद के पद के लिए आवेदन कर इंटरव्यू दे सकते हैं।
Selection Process: Gariyaband Placement Camp 2026
इस कैंप में शामिल होने के लिए आपको किसी ऑनलाइन फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है। आपको बस नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट्स लेकर सीधे गरियाबंद रोजगार कार्यालय पहुंचना है:
मार्कशीट: अपनी सभी ओरिजिनल मार्कशीट (10वीं, 12वीं, कॉलेज आदि) और उनकी फोटोकॉपी।
पहचान पत्र: आधार कार्ड की मूल प्रति और फोटोकॉपी।
फोटो: अपनी दो हालिया पासपोर्ट साइज फोटो।
निवास: छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
Gariyaband Placement Camp 2026 का आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें!
Gariyaband Rojgar Mela 2026 official notification : Download Link
cg job vacancy telegram group : Link
vacancy notification whatsup group : Link
