जिला एवं सत्र न्यायालय भर्ती जशपुर , प्रवेश पत्र जारी

कार्यालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जशपुर, जिला-जशपुर (छ.ग.) द्वारा आकस्मिकता निधि से वेतन प्राप्त करने वाले कर्मचारी (चौकीदार-04 पद, वॉटरमेन-05 पद एवं स्वीपर-05 पद) के कुल 14 पदों पर सीधी भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों की जांच के आधार पर साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु सबसे पहले पात्र पाये गये आवेदकगण की सूची, कार्यालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जशपुर के शासकीय वेबसाईट पर अपलोड की जा चुकी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
YouTube Channel Subscribe Now

 

साक्षात्कार निम्नानुसार कार्यालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय जशपुर (छ.ग.) में आयोजित किया जाना है –

स्वीपर दिनांक 15.06.2024,

चौकीदार दिनाक 16.06.2024

तथा वॉटरमेन दिनांक 17.06.2024 को प्रातः 10:00 बजे से साक्षात्कार समाप्ति तक ।

यदि उक्त परीक्षा की तिथि में कोई परिवर्तन किया जाता है तो इसकी सूचना अलग से कार्यालय की वेबसाईट के माध्यम से दी जाएगी।

आवेदक के अनुक्रमांक अनुसार साक्षात्कार हेतु जो तारीख दी है उससे भिन्न तारीख पर उपस्थित होने पर, उसका साक्षात्कार किसी भी परिस्थिति में नहीं लिया जावेगा ।

साक्षात्कार हेतु उपस्थित होने वाले आवेदकगण अपने साथ प्रवेश पत्र , अपनी पहचान के संबंध में कम से कम 01 दस्तावेज जैसे-आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, वाहन चालन अनुज्ञप्ति अथवा शासकीय कार्यालय द्वारा जारी परिचय पत्र इत्यादि साथ लेकर साक्षात्कार तिथि को नियत समय से एक घंटा पूर्व उपस्थित रहना सुनिश्चित करेंगे।

यदि किसी कारणवश नियत तारीख को साक्षात्कार लिया जाना संभव नहीं होता है तो उक्त तारीख पर लिये जाने वाले साक्षात्कार, चयन समिति द्वारा नियत की जाने वाली आगामी तारीख पर लिये जावेंगे।

साक्षात्कार पर उपस्थित होने वाले आवेदकगण अपने रहने, भोजन आदि की व्यवस्था स्वयं करेंगे तथा उन्हें किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

 

जिला एवं सत्र न्यायाधीश जशपुर प्रवेश पत्र डाउनलोड

Was this article helpful?
YesNo
Sunil Kumar - Excellent Sunil Sir

About the Author: Sunil Kumar

मैं Sunil Kumar (Excellent Sunil Sir) हूँ। इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा तिथि, Admit Card, Result और महत्वपूर्ण परीक्षा अपडेट की जानकारी सरल भाषा में साझा करता हूँ।

Sunil Sir की Profile देखें
📱 WhatsApp ✈️ Telegram ▶️ YouTube