संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण रायपुर छत्तीसगढ़ भर्ती 2024 : पात्र/अपात्र सूची जारी
संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण रायपुर छत्तीसगढ़ के विज्ञापन क्र. स्था. 158/2024-25/2132. रायपुर, दिनांक 14.11.2024 द्वारा मैदानी कार्यालयों एवं राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई के लिए भृत्य के 12 पद की संविदा के आधार पर भर्ती किये जाने हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। जिसके अंतर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों के पश्चात दिनांक 29.11.2024 तक भृत्य पद के विरूद्ध 2488 आवेदनों के अभिलेखों के परीक्षण उपरांत पात्र/अपात्र अभ्यर्थियों का निर्धारण किया गया है, जिसे संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण रायपुर की सूचना पटल एवं विभागीय बेबसाईट https://sports yw.cg.gov.in में अपलोड कर दिया गया है जिसका अवलोकन अभ्यर्थी कर सकते हैं।
इस प्रकार सभी अभ्यर्थी पात्र-अपात्र सूची का भली-भांति से अवलोकन करने करने के पश्चात जिस किसी भी अभ्यर्थी का नाम अपात्र सूची में है या किसी भी प्रकार की त्रुटि या आपत्ति होने पर अपनी दावा/आपत्ति दिनांक 28.03.2025 तक सायं 05.30 बजे तक संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, रायपुर में स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकेंगे। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् प्रस्तुत दावा आपत्ति पर विचार नहीं किया जा सकेगा।

विभागीय PDF लिंक Link
टेलीग्राम लिंक Link
व्हाट्सएप लिंक Link
