महिला एवं बाल विकास विभाग दुर्ग में संविदा भर्ती – जानें पद, योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

महिला एवं बाल विकास विभाग दुर्ग में संविदा भर्ती – जानें पद, योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

महिला एवं बाल विकास विभाग, दुर्ग (छत्तीसगढ़) द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर के संचालन हेतु विभिन्न सेवा प्रदाता पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह नियुक्ति भारत शासन की नवीन मार्गदर्शिका 2022 के अनुसार की जाएगी, जिसमें महिला हिंसा के मामलों में सहायता, परामर्श एवं सुरक्षा हेतु स्टाफ की नियुक्ति की जानी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
YouTube Channel Subscribe Now

सखी वन स्टॉप सेंटर महिलाओं को एक ही छत के नीचे चिकित्सा, कानूनी, मानसिक एवं सामाजिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कार्य करता है। यदि आप समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देना चाहते हैं और महिलाओं के लिए न्याय एवं सशक्तिकरण की भावना रखते हैं, तो यह आपके लिए एक सुनहरा अवसर हो सकता है।

नौकरी का प्रकार – छ.ग. राज्य सरकार

भर्ती का प्रकार – संविदा (Contractual)

  • आवेदन की प्रारंभिक तिथि – 04.06.2025 (प्रातः 10 बजे से)
  • आवेदन की अंतिम तिथि – 13.06.2025 (शाम 5:30 बजे तक)
  • आवेदन का माध्यम – ऑफलाइन
  • आवेदन शुल्क – इस नौकरी में आवेदन करने वाले किसी भी श्रेणी के आवेदकों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

रिक्त पदों का विवरण –

पद नाम – पैरा लीगल कार्मिक/वकील

रिक्त पद – 01

शैक्षणिक योग्यता – 1.विधि (Law) में स्नातक डिग्री तथा विधिक जानकारी एवं प्रशिक्षण।

अनुभव: कम से कम 3 वर्षों का अनुभव किसी सरकारी/गैर-सरकारी महिला संबंधी परियोजना में या न्यूनतम 2 वर्षों का कोर्ट में वकालत का अनुभव।

पद नाम – पैरा मेडिकल कार्मिक

रिक्त पद – 01

शैक्षणिक योग्यता – 1.नर्सिंग/पैरामेडिकल क्षेत्र में डिप्लोमा या डिग्री।

अनुभव: मेडिकल सेवाओं में कार्य करने का 03 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

पद नाम – बहुउद्देशीय कर्मचारी/रसोईया

रिक्त पद – 01

शैक्षणिक योग्यता – 1.न्यूनतम 10वीं पास।

अनुभव: सामाजिक क्षेत्र में कार्य अनुभव को प्राथमिकता।

पद नाम – सुरक्षा गार्ड/नाईट गार्ड

रिक्त पद – 03

शैक्षणिक योग्यता – 1.न्यूनतम 10वीं पास।

अनुभव: सुरक्षा सेवाओं का अनुभव हो तो वरीयता दी जाएगी।

आयु सीमा तथा छूट –

आयु सीमा तथा छूट – न्यूनतम आयु : 21 वर्ष

अधिकतम आयु – 35 वर्ष

आयु की गणना : 01 जनवरी 2025 के अनुसार।

आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी (SC/ST के लिए 5 वर्ष, OBC के लिए 3 वर्ष)।

आवेदन कैसे करें – जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वह आवेदन के प्रारूप को साफ सुथरे अक्षरों से भरकर आवेदन फॉर्म के साथ अपनी सभी दस्तावेज (स्वप्रमाणित) संलग्न कर लिफाफा में डालकर उसे “जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, दुर्ग (छ.ग.)” के पते पर रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन भेजे।

चयन प्रक्रिया – विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों का चयन प्राप्त दस्तावेजों के मेरिट के आधार पर की जाएगी तथा पदानुसार कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

नोट:- विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए विभाग द्वारा जारी विज्ञापन का अवलोकन करें।

विभागीय PDF लिंक Link

टेलीग्राम लिंक Link

व्हाट्सएप लिंक Link

Was this article helpful?
YesNo
Sunil Kumar - Excellent Sunil Sir

About the Author: Sunil Kumar

मैं Sunil Kumar (Excellent Sunil Sir) हूँ। इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा तिथि, Admit Card, Result और महत्वपूर्ण परीक्षा अपडेट की जानकारी सरल भाषा में साझा करता हूँ।

Sunil Sir की Profile देखें
📱 WhatsApp ✈️ Telegram ▶️ YouTube