छत्तीसगढ़ नगर सेना अग्निशमन विभाग भर्ती 2025 : 295 पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और अंतिम तिथि

छत्तीसगढ़ नगर सेना अग्निशमन विभाग भर्ती 2025 : 295 पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और अंतिम तिथि

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। छत्तीसगढ़ सरकार के नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा तथा एसडीआरएफ विभाग द्वारा कुल 295 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। यह भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों के लिए है और इसके अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी जैसे कि प्लाटून कमांडर, नगर सैनिक, चालक, माली, जल वाहक, स्वीपर आदि। इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए 1 जुलाई 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
YouTube Channel Subscribe Now
  • नौकरी का प्रकार – छ.ग. राज्य सरकार
  • भर्ती का प्रकार – स्थाई

महत्वपूर्ण तिथियां –

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 01 जुलाई 2025
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 31 जुलाई 2025
  • त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि : 10 अगस्त 2025
  • आवेदन का माध्यम – ऑनलाइन
  • आवेदन शुल्क – आधिकारिक अधिसूचना में आवेदन शुल्क का उल्लेख नहीं है। संभावित शुल्क पिछले पैटर्न के आधार पर:
  • सामान्य (UR)/ ओबीसी (OBC)/ईडब्ल्यूएस (EWS) उम्मीदवार – ₹300/- (संभावित)
  • अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)/विकलांग व्यक्ति (PwBD)भूतपूर्व सैनिक (ESM)/महिला (सभी श्रेणी) उम्मीदवार – ₹300/- (संभावित)

रिक्त पदों कि जानकारी –

पद नाम – स्टेशन ऑफिसर (उप निरीक्षक) रिक्त पद – 21

वाहन चालक रिक्त पद – 14

पद नाम – वाहन चालक कम ऑपरेटर रिक्त पद – 86

पद नाम – फायरमैन रिक्त पद – 117

पद नाम – स्टोर कीपर रिक्त पद – 32

पद नाम – मैकेनिक रिक्त पद – 02

पद नाम – वॉचरूम ऑपरेटर रिक्त पद – 19

पद नाम – वायरलेस ऑपरेटर (संविदा) रिक्त पद – 04

कुल रिक्त पदों की संख्या – 295 पद

शैक्षणिक योग्यता –

1.स्टेशन ऑफिसर (उप निरीक्षक) हेतु – मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अग्निशमन में B.Sc./B.E. या समकक्ष।

2.वाहन चालक और वाहन चालक कम ऑपरेटर हेतु – (1) 10+2 या पुरानी हायर सेकेंडरी उत्तीर्ण। (2) भारी मोटर वाहन चालक लाइसेंस।

3.फायरमैन और स्टोर कीपर के पद हेतु – 10+2 या पुरानी हायर सेकेंडरी उत्तीर्ण।

4.मैकेनिक पद हेतु – (1) 10+2 या पुरानी हायर सेकेंडरी उत्तीर्ण। (2) डीजल मैकेनिक ट्रेड में डिप्लोमा (ITI/मान्यता प्राप्त संस्थान से)।

5.वॉचरूम ऑपरेटर पद हेतु – (1) 10+2 या पुरानी हायर सेकेंडरी उत्तीर्ण। (2) प्रशिक्षित नगर सैनिक।

6.वायरलेस ऑपरेटर (संविदा) (1) 10+2 या पुरानी हायर सेकेंडरी उत्तीर्ण। (2) प्रशिक्षित वायरलेस ऑपरेटर (संविदा नगर सैनिक)।

आयु सीमा तथा छूट –

आयु सीमा तथा छूट – न्यूनतम आयु : 18 वर्ष

अधिकतम आयु – 28 वर्ष

आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी (SC/ST के लिए 5 वर्ष, OBC के लिए 3 वर्ष)।

आवेदन कैसे करें – अगर आप रिक्त पदों में आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा –

1. इच्छुक उम्मीदवार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट https://cghgcd.gov.in पर जाएं।

2. रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें। जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।

3.मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर आवेदन फॉर्म भरें।

4.फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर अवश्य रखें।

चयन प्रक्रिया – CG Home Guard 2025 पदों पर चयन होने के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित नियुक्ति प्रक्रिया से गुजरना होगा –

1.प्रथम चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी।

2.शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़, लम्बी कूद, गोला फेंक, बीमबार शामिल होंगे।

3.शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी का लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

4.लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही चयन सूची Result जारी की जाएगी।

शारीरिक अर्हता –

ऊँचाई – पुरुष: 168 सेमी या अधिक। महिला: 153 सेमी या अधिक।

सीना (पुरुष) – बिना फूलाए: 81 सेमी, फूलाने पर 86 सेमी (अनुसूचित जनजाति: 76 सेमी और 81 सेमी)।

अंतर: न्यूनतम 5 सेमी (कोई छूट नहीं)।

महिला: इस माप से मुक्त।

नोट:- विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए विभाग द्वारा जारी विज्ञापन का अवलोकन करें।

विभागीय PDF लिंक Link

टेलीग्राम लिंक Link

व्हाट्सएप लिंक Link

Was this article helpful?
YesNo
Sunil Kumar - Excellent Sunil Sir

About the Author: Sunil Kumar

मैं Sunil Kumar (Excellent Sunil Sir) हूँ। इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा तिथि, Admit Card, Result और महत्वपूर्ण परीक्षा अपडेट की जानकारी सरल भाषा में साझा करता हूँ।

Sunil Sir की Profile देखें
📱 WhatsApp ✈️ Telegram ▶️ YouTube