छ0ग0 उच्च न्यायालय डाटा एंट्री आपरेटर भर्ती − चयन प्रक्रिया

छग उच्च न्यायालय में जो डाटां एंट्री आपरेटर की भर्ती प्रक्रिया चल रही है उस के बारे में हमें अच्छे से समझ लेना है तभी हम सही रणानिती के साथ आगे बढ पाएंगे

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
YouTube Channel Subscribe Now

छत्‍तीसगढ़ उच्‍च न्‍यायालय, बिलासपुर में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद हेतु जो  भर्ती प्रकिया आयोजित कराई गई थी, उसकी प्रथम चरण की लिखित परीक्षा में विज्ञापन की शर्तों के अनुसार योग्‍य पाये गए अभ्‍यर्थियों की कौशल परीक्षा दिनांक 17/05/2024 को आयोजित कराई जाएगी,

शर्तें कुछ इस प्रकार से थी कि 50 अंकों के प्रश्न में 20 अंक पाने वाले उम्मीदवार को कौशल परीक्षा में बैठने का मौका मिलना है ।

उक्‍त कौशल परीक्षा उबंटू लिनिक्‍स में लिब्रे ऑफिस यूनीकोड में ली जाएगी। अंग्रेजी टायपिंग हेतु फोंट टाइम्‍स न्‍यू रोमन, फोंट साइज 14 और लाइन स्‍पेसिंग 1.5 का उपयोग किया जाएगा एवं हिन्‍दी टायपिंग के लिए फोंट यूनिकोड वेदमाता, फोंट साइज 14 और लाइन स्‍पेसिंग 1.5 का उपयोग किया जाएगा।

कौशल परीक्षा हेतु अभ्‍यर्थियों को हिन्‍दी में 250 शब्‍द का गद्यांश 10 मिनट की सीमा में शुद्धता से कम्‍प्‍युटर में टाईप करना होगा और अंग्रेजी में 300 शब्‍दों का पैराग्राफ 10 मिनट की सीमा में शुद्धता से कम्‍प्‍युटर में टाईप करना होगा प्रत्‍येक टायपिंग के लिए 25-25 अंक निर्धारित किये गए है और टायपिंग में प्रत्‍येक ग‍लतियों में ½ अंक काटा जाएगा,

यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि टायपिंग में अभ्यर्था को दोनों हिन्दी तथा अंग्रेजी में 10 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा अन्यथा उसकी उम्मीदवारी यही से समाप्त हो जाएगी।

कौशल परीक्षा के बाद अभ्‍यर्थियों की अंतिम चयन सूची लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा में प्राप्‍त अंक के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी,  और समान अंक प्रात्‍प करने वाले अभ्‍यर्थियों में जिसकी उम्र अधिक होगी उसको वरीयता दी जाएगी।

इसलिए उपरोक्‍त बिन्‍दुओं को देखते हुये हम यह कह सकते है कि कौशल परीक्षा  और लिखित परीक्षा दोनो के अंक जुड़कर अभ्‍यर्थियों  का मेरिट लिस्‍ट में चयन सुनिश्चित करेगे।

आप ज्यादा जानकारी के लिए ये विडियो देख सकते हैं

छ0ग0 उच्च न्यायालय डाटा एंट्री आपरेटर भर्ती विभागीय विज्ञापनः पीडीएफ डाउनलोड

Was this article helpful?
YesNo
Sunil Kumar - Excellent Sunil Sir

About the Author: Sunil Kumar

मैं Sunil Kumar (Excellent Sunil Sir) हूँ। इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा तिथि, Admit Card, Result और महत्वपूर्ण परीक्षा अपडेट की जानकारी सरल भाषा में साझा करता हूँ।

Sunil Sir की Profile देखें
📱 WhatsApp ✈️ Telegram ▶️ YouTube