CG Vyapam Lab Attendant भर्ती 2025 : तिथि, आवेदन प्रक्रिया और दिशा-निर्देश जारी

CG Vyapam Lab Attendant भर्ती 2025 : तिथि, आवेदन प्रक्रिया और दिशा-निर्देश जारी

    उच्च शिक्षा संचालनालय द्वारा चतुर्थ श्रेणी के विभिन्न पदों हेतु सीधी भर्ती के लिए दिनांक 12.10.2023 से 10.11.2023 तक एन.आई.सी. के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया था। विज्ञापित पदों में से प्रयोगशाला परिचारक की भर्ती परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर के द्वारा किया जावेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
YouTube Channel Subscribe Now

छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा संचालनालय द्वारा राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों में प्रयोगशाला परिचारक (Lab Attendant) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चयन व्यापम (CG Vyapam) के माध्यम से होगा।

इस परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को कुछ जरूरी तिथियों और दिशा-निर्देशों का विशेष ध्यान रखना होगा, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

  • व्यापम वेबसाइट पर परीक्षा सूचना का प्रकाशन – 09 मई 2025
  • परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि – 09 जून 2025 (शाम 5:00 बजे तक)
  • प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि – 28 जुलाई 2025
  • परीक्षा तिथि – 03 अगस्त 2025
  • परीक्षा केंद्र – 33 जिला मुख्यालयों

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश:

1.परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को व्यापम की वेबसाइट पर जाकर अपने विभाग का नाम और कोड अवश्य भरना होगा।

2.ऑनलाइन आवेदन में किसी भी प्रकार की गलती या अधूरी जानकारी के कारण आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

3.सभी जरूरी सूचनाएं व्यापम की वेबसाइट एवं @CGPSC_CGVYAPAM_TEST टेलीग्राम चैनल के माध्यम से दी जाएंगी, इसलिए समय-समय पर अपडेट चेक करते रहें।

नोट:- विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए विभाग द्वारा जारी विज्ञापन का अवलोकन करें।

विभागीय PDF लिंक Link

टेलीग्राम लिंक Link

व्हाट्सएप लिंक Link

Was this article helpful?
YesNo
Sunil Kumar - Excellent Sunil Sir

About the Author: Sunil Kumar

मैं Sunil Kumar (Excellent Sunil Sir) हूँ। इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा तिथि, Admit Card, Result और महत्वपूर्ण परीक्षा अपडेट की जानकारी सरल भाषा में साझा करता हूँ।

Sunil Sir की Profile देखें
📱 WhatsApp ✈️ Telegram ▶️ YouTube