CG BOARD RESULT 2025 : 10वीं-12वीं बोर्ड के नतीजे 10 माई तक

CG BOARD RESULT 2025 : 10वीं-12वीं बोर्ड के नतीजे 10 मई तक आने की संभावना

           माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार मई में खत्म हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 10 मई तक दोनों बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट की घोषणा हो सकती है। 10वीं-12वीं के रिजल्ट का लाखों छात्रों को इंतजार है और उनका ये इंतजार अगले महीने यानी मई में खत्म हो सकता है। जिले में 26 मार्च से शुरू हुए मूल्यांकन कार्य करीब 125 अलग-अलग विषय विशेषज्ञों ने पूरा किया। पहले चरण में उन विषयों की कॉपियों की जांच की गई जिनकी परीक्षा 18 मार्च तक पूरी हो गई थी। अब बचे हुए विषयों की जांच की जा रही है, जो दूसरे चरण में शामिल हैं। बोर्ड की कॉपी इस बार समय से पहले जांच पूरी हो गई। अब हिसाब किताब कर परिणाम रायपुर जल्द भेजा जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
YouTube Channel Subscribe Now

            22 दिन चले मूल्यांकन के बाद अब विषयवार मूल्यांकनकर्ताओं के हिसाब किताब का काम चलेगा। मूल्यांकन के लिए एक कॉपी की तीन बार जांच की जाती है। इसके बाद नंबर भरकर परिणाम आने के पूर्व इनकी रिपोर्ट बनाकर रायपुर भेजी जाएगी। माध्यमिक बोर्ड सदस्य जीपी चौरसिया ने बताया कि मूल्यांकन का कार्य पूरा हो गया है। रिजल्ट 10 मई को आने की संभावना है।

        माना जा रहा है कि बोर्ड निर्धारित तारीख मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी करेगा। हालांकि दावा किया जा रहा है कि परिणाम मई के पहले या दूसरे सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइटों पर https://cgbse.nic.in results और results.cg.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

           जानकारी के अनुसार परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद यदि विद्यार्थी के आवदेन पर अंकों की पुर्नगणना का आवेदन देंगे तो उन्हें शुल्क उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी प्रदान की जा सकेगी। परिणाम आने से पूर्व तक मूल्यांकन का हिसाब-किताब और परिणाम आने के 15 दिन की अवधि में अंकों की पुर्नगणना और उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी प्रदान करने का कार्य चलेगा। ऐसे में मूल्यांकन के बाद अब करीब डेढ़ माह तक मूल्यांकित प्रतियां स्ट्रांग रूम में कैद रहेगी।

cg board 10th result date , cg baord 12th result date out, cgbse result date, cgboard result kab ayega, cg board 10th result date

 

Was this article helpful?
YesNo
Sunil Kumar - Excellent Sunil Sir

About the Author: Sunil Kumar

मैं Sunil Kumar (Excellent Sunil Sir) हूँ। इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा तिथि, Admit Card, Result और महत्वपूर्ण परीक्षा अपडेट की जानकारी सरल भाषा में साझा करता हूँ।

Sunil Sir की Profile देखें
📱 WhatsApp ✈️ Telegram ▶️ YouTube