छत्तीसगढ नगर सेना के स्वयं सेवी नगर सैनिकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

छत्तीसगढ नगर सेना के स्वयं सेवी नगर सैनिकों के रिक्त पदों पर भर्ती विज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
YouTube Channel Subscribe Now

छत्तीसगढ नगर सेना के स्वयं सेवी नगर सैनिकों के रिक्त पदों कि पूर्ति हेतु छ०ग० शासन, गृह विभाग, मंत्रालय रायपुर के पत्र क्रमांक एफ13_11/दो_गृह /न०से०/09 दिनांक 07/09/2011 के द्वारा होमगार्ड के 500 स्वयंसेवी नगर सैनिकों की तथा 1715 महिला नगर सैनिकों की रिक्त पदों पर भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासी द्वारा इच्छुक एवं योग उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट में आमंत्रित किया गया है।

इन पदों पर भर्ती के संबंध में जानकारी पदों का विवरण, योग्यता, उम्र सीमा, महत्वपूर्ण तिथि, चयन प्रक्रिया, आवेदन कैसे करें की जानकारी इस लेख में नीचे दिया गया है। जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं भाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन को पढ़ लेवे, इसके बाद आवेदन करें ।

नौकरी का प्रकार

राज्य सरकार छत्तीसगढ़

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रारंभिक तिथि

10.07.2024

ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि

10.08.2024

त्रुटि सुधार हेतु अंतिम तिथि

17.08.2024 (last date)

 

आवेदन का माध्यम

विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।

 

आवेदन शुल्क

अनारक्षित/अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 300 / –

अ.जा./अ. ज.जा. अभ्यर्थियों के लिए 200 / –

 

रिक्त पदों कि जानकारी

छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ होमगार्ड के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए CG Government Jobs प्रकाशित किया है। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए नगर सैनिक सीधी भर्ती पद विवरण नीचे दिया गया है –

1. 500 स्वयं सेवी नगर सैनिकों के पद, जनरल ड्यूटी हेतु। (इन पदों में महिलाओं के लिए शासन के निर्देशानुसार 30% हॉरिजोंटल आरक्षण रहेगा।)

2. कुल 1715 महिला नगर सैनिकों के पद ( महिला एवम् बालिकाओं के सुरक्षा तथा संरक्षण संबंधी समेकित कार्ययोजना के तहत छात्राओं के आवासीय संस्थाओं में नियुक्ति हेतु।)

 

रिक्त पदों कि वर्गवार विवरण के लिए विभाग द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन करें।

 

भर्ती का प्रकार

छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी

वेतन मान

यह नियमित शासकीय सेवा नहीं होगा। इन्हें छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समय समय पर स्वीकृत मानदेय एवम् अन्य भत्ते ही प्राप्त होंगे।

 

आयु सीमा तथा छूट

उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के दिनांक अर्थात 1 जुलाई 2024 को अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से कम एवं 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

नक्सल पीडीत अथवा आत्म समर्पित अभ्यर्थायों के लिए अधिकतम आयू 45 वर्ष होगी

शैक्षणिक योग्यता

1. सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अनुसूचित जाति के लिए 10+12 प्रणाली के अंतर्गत 10वीं कक्षा अथवा हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

अनुसूचित जनजाति के लिए 8 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए

2. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के अभ्यर्थियों के सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अनुसूचित जाति के लिए 8 वीं तथा अनुसूचित जनजाति के लिए 5 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए

 

शारीरिक अर्हता

1. ऊंचाई – 168 से. मी. (सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अनुसूचित जाति के लिए)

153 से. मी. (राजस्व जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा , नारायणपुर, बीजापुर, बस्तर, कांकेर, कोरिया, सरगुजा एवम् जशपुर के अनुसूचित जनजाति एवम् महिलाओं और पुरुषों के लिए)

158 से. मी. ( शेष राजस्व जिलेंके अनुसूचित जनजाति के पुरुष तथा सभी वर्ग के महिला के लिए)।

2. सीना – 81 से. मी. (अ. ज. जा. अभ्यर्थियों के लिए 76 से. मी.) तथा फुलाने पर 86 से. मी. (अ. ज. जा. अभ्यर्थियों के लिए 81से. मी.) अभ्यर्थी का सीना फुलाने एवम् बिना फुलाने पर काम से काम 5 से. मी. का अंतर होना चाहिए।

 

3. अभ्यर्थी में नाक नी, फ्लेट फूट न हो तथा शरारीक रूप से अपंग नहीं होना चाहिए।

 

4. अभ्यर्थी को आंखों से संबंधित कोई रोग नही होना चाहिए। आंख की दृष्टि बिना चश्मे के एक आंख की 6/9 तथा दूसरी आंख से 6/12 से कम नहीं होना चाहिए।

 

 

चयन प्रक्रिया

विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में की जायेगी _

 

1. शारीरिक दक्षता परीक्षा

पुरूषों के लिए

1. 100 मीटर दौड़ (25 अंक )

2. 800 मीटर दौड़ (25 अंक)

3. ऊंची कूद (25 अंक)

4. लंबी कूद (25 अंक)

 

महिलाओं के लिए

1. 800 मीटर दौड़ (50 अंक)

2. ऊंची कूद (25 अंक)

3. लंबी कूद (25 अंक)

 

2. लिखित परीक्षा

शारीरिक दक्षता परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम अंक या उससे अधिक अंक पाने वाले सभी अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण की परीक्षा अर्थात लिखित परीक्षा में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा। लिखित परीक्षा 100 अंकों का होगा तथा उसकी समयावधि 2 घंटे की होगी।

इसमें सामान्य ज्ञान, बुद्धि क्षमता, विशेषण क्षमता तथा अंकगणितीय के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 50% तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 40% अंक पाना अनिवार्य होगा।

 

नोट:- विशेष दक्षता वाले अभ्यर्थियों को बोनस अंक भी दिए जाएगा।

 

चयन सूची

शारीरिक परीक्षा, लिखित परीक्षा तथा बोनस अंक तीनों को मिलाकर कुल 220 अंकों के आधार पर चयन सूची तैयार की जायेगी। इस प्रकार 500 स्वयं सेवी सैनिकों के पद हेतु 30% हॉरिजोंटल के आरक्षण के अनुसार महिलाओं की अलग से सूची तैयार की जायेगी।

 

विभागीय PDF लिंक रः download

 

टेलीग्राम लिंक : join

 

 

 

 

 

Was this article helpful?
YesNo
Sunil Kumar - Excellent Sunil Sir

About the Author: Sunil Kumar

मैं Sunil Kumar (Excellent Sunil Sir) हूँ। इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा तिथि, Admit Card, Result और महत्वपूर्ण परीक्षा अपडेट की जानकारी सरल भाषा में साझा करता हूँ।

Sunil Sir की Profile देखें
📱 WhatsApp ✈️ Telegram ▶️ YouTube