जिला सुकमा में आईटीआई में मेहमान प्रवक्ता के लिए आवेदन आमंत्रित

 कार्यालय अधीक्षक शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्‍था सुकमा जिला- दक्षिण बस्‍तर सुकमा (छ.ग.) 494111

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
YouTube Channel Subscribe Now

    संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण, (प्रशिक्षण पक्ष) इन्‍द्रावती भवन, ब्‍लाँक नं. 04 प्रथमतल, अटल नगर, नवा रायपुर द्वारा मेहमान प्रवक्‍ताओं हेतु जारी विभिन्‍न आदेशों व निर्दशों तथा संयुक्‍त संचालक (प्रशिक्षण),औद्योगिक प्रशिक्षण संस्‍थाऍं, क्षेत्रीय कार्यालय बस्‍तर क्षेत्र जगदलपुर के आदेशानुसार जिला सुकमा नोडल अंतर्गत संचालित शासकीय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्‍थाओं में स्‍वीकृत प्रशिक्षण अधिकारी के रिक्‍त पदों के विरूद्ध व्‍यवसायों / विषयों के लिये प्रशिक्षण सत्र 2024 – 2025 के लिये मेहमान प्रवक्‍ता हेतु आवेदन आमंत्रित किया जाता है। आवेदन निर्धारित प्रारूप में स्‍पीड पोस्‍ट/रजिस्‍टार्ड डाक अथवा स्‍वयं उपस्थिति के माध्‍यम से कार्यालय नोडल अधिकारी,शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्‍था, सुकमा जिला – दक्षिण बस्‍तर सुकमा (छ.ग.) में आवेदन जमा कर सकते है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि दिनांक 25/06/2024 को सायं 5:00 वजे तक है। पदों की जानकारी एवं शै‍क्षणिक / तकनीकी योग्‍यताऍं, निर्धारित मापदण्‍ड निम्‍नानुसार है-

पदो की जानकारी –

पद का नाम एवं पद की संख्‍या – कोपा( कम्‍प्‍यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिसटेंट) – 01

संस्‍था का नाम – आईटीआई छिन्‍दगढ़

शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्‍यता-

1. मान्‍यता प्राप्‍त बोर्ड से हाई स्‍कूल या पुराना ग्‍यारहवीं या उसके समतुल्‍य परीक्षा उत्‍तीर्ण हो।

2.  अभ्‍यार्थी संबंधित ट्रेड में राष्‍ट्रीय व्‍यवसायिक प्रशिक्षण परिषद से राष्‍ट्रीय व्‍यवसाय प्रमाण पत्र / राष्‍ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण परिषद से राष्‍ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र/ राज्‍य व्‍यवसायिक प्रशिक्षण परिषद से राज्‍य व्‍यवसाय प्रमाण पत्र एवं राष्‍ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण परिषद से राष्‍ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र / मान्‍यता प्राप्‍त विश्‍व विद्यालय या बोर्ड से कम्‍प्‍यूटर साइंस इंजीनियरिंग या समतुल्‍य संकाय में उपाधि/ पत्रोपाधि उत्‍तीर्ण अथवा डी.ओ.ई से ए स्‍तर का प्रमाण पत्र या किसी विश्‍वविद्यालय या बोर्ड से बी.सी.ए / पी.जी.डी.सी.ए

3. अभ्‍यर्थी जो डीजीटी के उच्‍च प्रशिक्षण संस्‍थानों से ए.टी.आई. /सी.टी.आई / एन.व्‍ही. टी.आई / आर . व्‍ही.टी.आई./ टी.ओ.टी उत्‍तीर्ण हो।

अंकों का निर्धारण एवं चयन प्रक्रिया

1. जिन पदों के लिए सी.टी.आई/ ए्.टी.आई आवश्‍यक है उन पदों के लिए एक वर्षीय सी.टी.आई/ ए.टी.आई उत्‍तीर्ण प्रमाण पत्रधारी अभ्‍यर्थियों के तकनीकी योग्‍यता (परीक्षा) की अंकसूची के प्राप्‍तांकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

2. सी.टी.आई / ए.टी.आई उत्‍तीर्ण प्रमाण पत्रधारी अभ्‍यर्थी उपलब्‍ध न होने की स्थिति में निर्धारित तकनीकी योग्‍यताधारी अभ्‍यर्थी के चयन की कार्यवाही उनके तकनीकी योग्‍यता के प्राप्‍तांकों के आधार पर की जाएगी।

विभागीय विज्ञापन : लिंक

Was this article helpful?
YesNo
Sunil Kumar - Excellent Sunil Sir

About the Author: Sunil Kumar

मैं Sunil Kumar (Excellent Sunil Sir) हूँ। इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा तिथि, Admit Card, Result और महत्वपूर्ण परीक्षा अपडेट की जानकारी सरल भाषा में साझा करता हूँ।

Sunil Sir की Profile देखें
📱 WhatsApp ✈️ Telegram ▶️ YouTube