इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर आवेदन आमंत्रित

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर भर्ती 2024

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
YouTube Channel Subscribe Now

 

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में संचालित कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक एवं योग उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट में आमंत्रित किया गया है।

इन पदों पर भर्ती के संबंध में जानकारी पदों का विवरण, योग्यता, उम्र सीमा, महत्वपूर्ण तिथि, चयन प्रक्रिया, आवेदन कैसे करें की जानकारी इस लेख में नीचे दिया गया है। जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन को पढ़ लेवे, इसके बाद आवेदन करें ।

नौकरी का प्रकार

राज्य सरकार छत्तीसगढ़

आवेदन का अंतिम तिथि

10 जुलाई 2024

आवेदन का माध्यम

आवेदन ऑफलाइन मध्यम से डाक/स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक के माध्यम से किया जायेगा।

आवेदन शुल्क

अनारक्षित/अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 300 / –

अ.जा./अ. ज.जा. अभ्यर्थियों के लिए 200 / –

उम्मीदवार आवेदन शुल्क को डिमांड ड्राफ्ट वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर रिवाल्विंग फंड के नाम से आवेदन पत्र के साथ जमा करेंगे। किसी भी स्थिति में राशि वापस नहीं की जाएगी।

रिक्त पदों कि जानकारी

1.पद का नाम सहायक ग्रेड-2

पद की संख्या-1 (अनारक्षित)

2. वाहन चालक

पद की संख्या-1 (अनारक्षित)

भर्ती का प्रकार

विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार रिक्त पदों पर निश्चित वेतन मान में संविदा के माध्यम से नियुक्त की जायेगी।

शैक्षणिक योग्यता

1.सहायक ग्रेड-2 के लिए केंद्र शासन/राज्य शासन/ विश्वविद्यालय/ राज्य शासन के मंडल/ निगम आयोग/ प्राधिकरण या अन्य किसी शासकीय संस्था से समकक्ष या उच्चतम पद से सेवानिवृत।

सेवानिवृत कर्मचारी ना मिलने की स्थिति में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एंट्री ऑपरेटर या प्रोग्रामिंग में एक वर्सेस डिप्लोमा प्रमाण पत्र होने आवश्यक है।

कंप्यूटर के संबंध में कौशल परीक्षा ली जाएगी।

2. वाहन चालक

8 वीं उत्तीर्ण , हल्के वाहन चालन का वैद्य लाइसेंस

आयु सीमा तथा छूट

उम्मीदवारों को आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2024 को अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से कम एवं 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए जन्म तिथि के प्रमाणीकरण हेतु प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। (इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में विभिन्न स्तर पर कार्यरत कर्मचारी को आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट प्राप्त होगी।)

वेतन मान

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा जारी सहायक ग्रेड 2 के पद पर जिन अभ्यर्थी का चयन होगा उन्हें 23350 रू. मासिक वेतन मान प्रदाय किया जाएगा।

वाहन चालक के पद पर जिन अभ्यर्थी का चयन होगा उन्हें 18000 रू. मासिक वेतन मान प्रदाय किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें

जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वह आवेदन के प्रारूप को साफ सुथरे अक्षरों से भरकर आवेदन पत्र वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर पिन नंबर 494334 के नाम पर डाक स्पीड पोस्ट पंजीकृत डाक से दिनांक 10 जुलाई 2024 शाम 5:00 बजे तक आवेदन भेज सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

 

चयन प्रक्रिया

विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों का चयन प्राप्त दस्तावेजों के मेरिट के आधार पर की जाएगी। तथा कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

 

विभागीय PDF लिंक : Download

 

 

 

 

 

Was this article helpful?
YesNo
Sunil Kumar - Excellent Sunil Sir

About the Author: Sunil Kumar

मैं Sunil Kumar (Excellent Sunil Sir) हूँ। इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा तिथि, Admit Card, Result और महत्वपूर्ण परीक्षा अपडेट की जानकारी सरल भाषा में साझा करता हूँ।

Sunil Sir की Profile देखें
📱 WhatsApp ✈️ Telegram ▶️ YouTube