औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, अंबिकापुर (छ०ग०) में मेहमान प्रवक्ता के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी 2024

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, अंबिकापुर (छ०ग०) में मेहमान प्रवक्ता के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी 2024

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
YouTube Channel Subscribe Now

कार्यालय प्राचार्य/नोडल अधिकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, अंबिकापुर के नोडल क्षेत्रान्तर्गत् निम्नांकित शास. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में मेहमान प्रवक्ता (Guest Lecturer) के रिक्त पद हेतु निम्नानुसार व्यवसाय में भर्ती हेतु इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों से ऑफलाइन माध्यम से निर्धारित तिथि तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।

इन पदों पर भर्ती के संबंध में जानकारी पदों का विवरण, योग्यता, उम्र सीमा, महत्वपूर्ण तिथि, चयन प्रक्रिया, आवेदन कैसे करें की जानकारी इस लेख में नीचे दिया गया है। जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वे विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन को पढ़ लेवे, इसके बाद आवेदन करें।

नौकरी का प्रकार – राज्य सरकार

आवेदन का अंतिम तिथि – 15/12/2024

आवेदन का माध्यम – ऑफलाइन

आवेदन शुल्क – आवेदन शुल्क रु. 50/- का रेखांकित पोस्टल ऑर्डर/चालान प्राचार्य/नोडल अधिकारी औ.प्र.संस्था अंबिकापुर जिला सरगुजा छ.ग. को देय संलग्न करना है

रिक्त पद की जानकारी –

1.औ.प्र. संस्था का नाम – औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अंबिकापुर

पद का नाम – वर्कशॉप केल्कूलेशन एवं इंजीनियरिंग ड्राइंग-01, डीजल मैकेनिक-01, ड्रोन टेक्निशियन-01, बम्बू वर्क्स-01

2.औ.प्र. संस्था का नाम – औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था लखनपुर

पद का नाम – कोपा- 01

3.औ.प्र. संस्था का नाम – महिला औ.प्रशिक्षण संस्था अंबिकापुर

पद का नाम – हिंदी स्टेनो-01

4.औ.प्र. संस्था का नाम – औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सीतापुर

पद का नाम – वर्कशॉप केल्कूलेशन एवं इंजीनियरिंग ड्राइंग-01, फिटर-02. कोपा-01

5.औ.प्र. संस्था का नाम – औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मैनपाठ

पद का नाम – फिटर-02, वर्कशॉप केल्कूलेशन एवं इंजीनियरिंग ड्राइंग-01

6.औ.प्र. संस्था का नाम – औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था लुण्ड्रा

पद का नाम – कम्प्यूटर हार्डवेयर एण्ड नेटवर्क मेनटेनेंस-01

शैक्षणिक योग्यता – विभाग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार उपरोक्त सभी पदों पर हेतु अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता संबंधित क्षेत्र में –

1.मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल अथवा पुरानी पद्धति से ग्यारहवीं या उसके समतुल्य परीक्षा उत्तीर्ण हो।

2.अभ्यर्थी को संबंधित ट्रेड में राष्ट्रीय व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद् से राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाण पत्र राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण परिषद् से राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र / राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद् से राज्य व्यवसाय प्रमाण पत्र एवं राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण परिषद् से राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र उत्तीर्ण।

3.अभ्यर्थी जो डीजीटी के उच्च प्रशिक्षण संस्थानों से (एटीआई/सीटीआई/एम. डी.टी.आई.आर.की.टी.आई. आई. टॉट) से उत्तीर्ण हो।

नोट – शैक्षणिक योग्यता से संबंधी अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन का अवलोकन करें।

आयु सीमा तथा छूट – अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से कम एवं 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन कैसे करें – जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वह आवेदन के प्रारूप को साफ सुथरे अक्षरों से भरकर आवेदन फॉर्म के साथ अपनी सभी दस्तावेज (स्वप्रमाणित) संलग्न कर लिफाफा में डालकर उसे आवेदन, प्राचार्य/नोडल अधिकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अंबिकापुर जिला सरगुजा पिन नं. 497001 छ.ग. के पते पर ही प्रस्तुत किया जाना है।

चयन प्रक्रिया – विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों का चयन प्राप्त दस्तावेजों के मेरिट के आधार पर की जाएगी। तथा कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

नोट:- विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए विभाग द्वारा जारी विज्ञापन का अवलोकन करें।

विभागीय पीडीएफ लिंक :- Link

व्हाट्सएप लिंक :- Link

टेलीग्राम लिंक : – Link

Was this article helpful?
YesNo
Sunil Kumar - Excellent Sunil Sir

About the Author: Sunil Kumar

मैं Sunil Kumar (Excellent Sunil Sir) हूँ। इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा तिथि, Admit Card, Result और महत्वपूर्ण परीक्षा अपडेट की जानकारी सरल भाषा में साझा करता हूँ।

Sunil Sir की Profile देखें
📱 WhatsApp ✈️ Telegram ▶️ YouTube