छ०ग० सब- इंस्पेक्टर के रिक्त 341 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी

CG SI BHARTI 2024 : छ०ग० सब- इंस्पेक्टर के रिक्त 341 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
YouTube Channel Subscribe Now

सरकारी नौकरी का सपना देखने वालों के लिए खुशखबरी ! छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों से छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमाण्डर के रिक्त 341 पदों पर भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं।

इन पदों पर भर्ती के संबंध में जानकारी पदों का विवरण, योग्यता, उम्र सीमा, महत्वपूर्ण तिथि, चयन प्रक्रिया, आवेदन कैसे करें की जानकारी इस लेख में नीचे दिया गया है। जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वे विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन को पढ़ लेवे, इसके बाद आवेदन करें।

नौकरी का प्रकार –राज्य सरकार छत्तीसगढ़

आवेदन का प्रारंभिक/अंतिम तिथि –

23/10/2024 से 21/11/2024 रात्रि 11:59 बजे तक

आवेदन का माध्यम –

छत्तीसगढ़ पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2024 के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार cgpsc के ऑफिशियल वेबसाईट से अपना आवेदन ऑनलाइन मध्यम से करना होगा।

आवेदन शुल्क – छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी आवेदकों से कोई परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल शुल्क जीएसटी शुल्क देय होगा किन्तु सशुल्क त्रुटि सुधार की प्रक्रिया में त्रुटि सुधार शुल्क तथा पेमेंट गेटवे शुल्क निर्धारित दर अनुसार अभ्यर्थी द्वारा देय होंगे।

1.ऑनलाईन आवेदन तथा त्रुटि सुधार की समयावधि समाप्त होने के उपरांत विशेष प्रकरण मानते हुए अभ्यर्थियों को कुछ निर्धारित प्रविष्टियों संबंधी त्रुटियों में ही सुधार का अवसर विज्ञापन में दर्शित समयावधि के लिए सशुल्क दिया जाएगा।

(i) सशुल्क त्रुटि सुधार हेतु संबंधित अभ्यर्थी से एक या अधिक त्रुटियों के सुधार के लिए रूपये 500/- का शुल्क लिया जाएगा।

रिक्त पदों कि जानकारी –1.पद का नाम – सूबेदार

पदों की संख्या – 19

2.पद का नाम – उप निरीक्षक

पदों की संख्या – 278

3.पद का नाम – उप निरीक्षक (विशेष शाखा)

पदों की संख्या – 11

4.पद का नाम – प्लाटून कमांडर

पदों की संख्या – 14

5.पद का नाम – उप निरीक्षक (अंगुल चिन्ह)

पदों की संख्या – 4

6.पद का नाम – उप निरीक्षक (प्रधान दस्तावेज)

पदों की संख्या – 01

7.पद का नाम – उप निरीक्षक (कंप्यूटर)

पदों की संख्या – 05

8.पद का मन – उप निरीक्षक (साइबर क्राईम)

पद की संख्या – 09

भर्ती का प्रकार –विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार रिक्त पदों पर निश्चित वेतन मान में रेगुलर के माध्यम से नियुक्त की जायेगी।

शैक्षणिक योग्यता –

1.सूबेदार/उप निरीक्षक/उप निरीक्षक (विशेष शाखा) एवं प्लाटून कमाण्डर पद –

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि अथवा उसके समकक्ष उपाधि।

2.उप निरीक्षक (अंगुल चिन्ह) एवं उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज) पद हेतु –

शासन द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से गणित, भौतिक शास्त्र तथा रसायन शास्त्र के साथ स्नातक उपाधि या उसके समकक्ष।

3.उप निरीक्षक (कम्प्यूटर) एवं उप निरीक्षक (सायबर क्राईम) पद- शासन द्वारा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम्प्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए)/बीएससी (कम्प्यूटर) में स्नातक उपाधि या उसके समकक्ष।

शारीरिक अर्हताएं:-

1.ऊँचाई 168 से.मी. या उससे अधिक (पुरूष अभ्यर्थियों के लिये) 153 से.मी. या उससे अधिक (केवल महिलाओं के लिये)।

2.सीना बिना फुलाये 81 से.मी., फुलाने पर 86 से.मी.(अभ्यर्थी का सीना फुलाने एवं बिना फुलाने में कम से कम 5 से.मी. का अन्तर होना आवश्यक है। इस विषय पर किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी। (महिला अभ्यर्थी, इस शारीरिक अर्हता से मुक्त होंगी।)

3.अभ्यर्थी को शारीरिक रूप से दिव्यांग नहीं होना चाहिए।

4.अभ्यर्थी में नॉक-नी, फ्लैट फुट नहीं होना चाहिए। नॉक-नी एवं फ्लैट फुट संबंधी पात्रता मापदण्ड समस्त पदों के लिये अनिवार्य होंगी। साथ ही सभी अभ्यर्थियों को चिकित्सीय दृष्टि से योग्य होना चाहिए। अभ्यर्थी को आंखों से संबंधित कोई रोग नहीं होना चाहिए, आंखों की दृष्टि बिना चश्मे के एक आंख की 6/6 तथा दूसरी आंख की बिना चश्मे की 6/9 से कम नहीं होना चाहिए। मुख्य रंगो का भेद करने में अभ्यर्थी, सक्षम होना चाहिए।

आयु सीमा तथा छूट –अभ्यर्थी की आयु दिनांक 01.01.2024 को 21 वर्ष से कम तथा 28 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए, परन्तु छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग के पत्र क्रमांक एफ 2-3/2024/दो-गृह/रापुसे दिनांक 30.09.2024 द्वारा निर्धारित आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट प्रदान की गई है। यदि अभ्यर्थी अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़े वर्गों (गैर-क्रीमी लेयर) का हो. तो उच्चतर आयु सीमा, अधिकतम 5 वर्ष तक शिथिलनीय होगी।

वेतन मान –विभाग द्वारा जारी सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमाण्डर के रिक्त के पद पर जिन अभ्यर्थी का चयन होगा उन्हें वेतन मैट्रिक्स लेवल-8 मासिक वेतन मान प्रदाय किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त राज्य शासन द्वारा समय-समय पर प्रसारित आदेशों के अनुसार महंगाई भत्ता तथा अन्य भत्ते देय होंगे।

आवेदन कैसे करें –इच्छुक अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ पुलिस उप निरीक्षक परीक्षा के लिए विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अंतिम तिथि से पहले छत्तीसगढ़ के स्थानीय मूलनिवासी अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की विस्तृत जानकारी इस पर होगा –

1.सबसे पहले छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट cg.police.gov.in पर जाएं

2. वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए “भर्ती” विकल्प पर क्लिक करें।

3. उसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म स्क्रीन पर उपलब्ध होगा

4. आवेदन पत्र में नाम, जन्मतिथि, शैक्षिक योग्यता, पता जैसे विवरण भरें।

5. आवेदन शुल्क के साथ सभी स्कैन किए गए दस्तावेज़ दस्तावेज़ अपलोड करें।

6. ‘सबमिट बटन’ पर क्लिक करें।

7. आगे उपयोग के लिए आवश्यक आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।

चयन प्रक्रिया –

विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों में होगा –

1.शारीरिक माप का मान

2.प्रारंभिक लिखित परीक्षा –

उपरोक्तानुसार योग्य पाये जाने पर अभ्यर्थी की कम्प्यूटराइज्ड (ओ.एम.आर आधारित) वैकल्पिक प्रकार की प्रारंभिक लिखित परीक्षा होगी जो 300 अंकों की होगी तथा समय दो घंटे का होगा।

3.शारीरिक दक्षता परीक्षा –

शारीरिक दक्षता परीक्षा सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य है। यह परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी और इसमें निम्नलिखित प्रतिस्पर्धायें सम्मिलित होगी।

लम्बी कूद – 60 अंक

ऊंची खुद – 60 अंक

गोला फेंक – 60 अंक

100 मीटर दौड़ – 60 अंक

1500 मीटर दौड़ – 60 अंक

4.दस्तावेज सत्यापन

चतन प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी के लिए विभाग द्वारा जारी विज्ञापन का अवलोकन करें।

नोट:- विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए विभाग द्वारा जारी विज्ञापन का अवलोकन करें।

विभागीय PDF लिंक : Link

टेलीग्राम लिंक :join

वॉट्सएप लिंक : join

To join the preparation click here
Was this article helpful?
YesNo
Sunil Kumar - Excellent Sunil Sir

About the Author: Sunil Kumar

मैं Sunil Kumar (Excellent Sunil Sir) हूँ। इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा तिथि, Admit Card, Result और महत्वपूर्ण परीक्षा अपडेट की जानकारी सरल भाषा में साझा करता हूँ।

Sunil Sir की Profile देखें
📱 WhatsApp ✈️ Telegram ▶️ YouTube