Dantewada Govt Jobs 2026: अगर आप Commerce Graduate हैं और आपके पास Computer Diploma है, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। जिला पंचायत दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” (Dantewada Bihan Bharti 2026) के अंतर्गत संविदा पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन Zila Panchayat Dantewada MIS Assistant Recruitment 2026 जारी किया है।
Dantewada Zila Panchayat Vacancy के अंतर्गत लेखा सह एमआईएस सहायक (Accountant cum MIS Assistant) के रिक्त 02 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। Dantewada Zila Panchayat Bharti 2026 के लिए योग्य उम्मीदवार जो निर्धारित योग्यता एवं पात्रता रखते हैं, वे सभी अभ्यर्थी 10 अप्रैल 2026 (सायं 5:00 बजे तक) Zila Panchayat Dantewada Offline Form सबमिट कर सकते हैं।
Zila Panchayat Dantewada Recruitment 2026 – Overview
विभाग का नाम – कार्यालय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा (छ.ग.)
मिशन का नाम – राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” (SRLM)
भर्ती का प्रकार – संविदा नियुक्ति (Contract Based)
पद का नाम – लेखा सह एमआईएस सहायक (Accountant cum MIS Assistant) कुल रिक्त पद – 02 पद (केवल ST वर्ग के लिए)
कार्य स्थल – जिला एवं विकासखण्ड स्तर, दंतेवाड़ा (छ.ग.)
आवेदन का माध्यम – केवल रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट (Offline)
आवेदन की अंतिम तिथि – 10 अप्रैल 2026 (सायं 5:00 बजे तक)
वेतनमान – ₹23,350/- प्रति माह (एकमुश्त)
चयन प्रक्रिया – शैक्षणिक मेरिट (10वीं, 12वीं, स्नातक), अनुभव और कौशल परीक्षा आधिकारिक वेबसाइट – dantewada.nic.in
Important Dates: Zila Panchayat Dantewada Recruitment 2026?
विज्ञापन जारी होने की तिथि – 18 मार्च 2026
आवेदन शुरू होने की तिथि – 18 मार्च 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 10 अप्रैल 2026 (सायं 5:00 बजे तक)
आयु गणना की निर्णायक तिथि – 01 जनवरी 2026
Application Fee: Dantewada Zila Panchayat Bharti 2026 ?
इस नौकरी में आवेदन करने वाले किसी भी श्रेणी के आवेदकों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
Vacancy Details: Dantewada Bihan Bharti 2026?
पद का नाम: लेखा सह एमआईएस सहायक
कुल पद: 02 पद
वर्गवार विवरण: 2 पद (अनुसूचित जनजाति – मुक्त 1, महिला 1)
Required Qualification: Dantewada Zila Panchayat Vacancy 2026?
पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और अनुभव नीचे दिया गया है:
अनिवार्य शिक्षा: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य (Commerce) में स्नातक उत्तीर्ण।
कंप्यूटर डिप्लोमा: किसी मान्यता प्राप्त संस्था से 1 वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा सर्टिफिकेट।
अनुभव: स्नातक के बाद लेखा (Accounting) के क्षेत्र में 02 वर्ष का अनुभव।
प्राथमिकता: टैली (Tally) सर्टिफिकेट वाले अभ्यर्थियों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।
Required Age Limit Criteria: Chhattisgarh Bihan Bharti 2026?
आयु सीमा तथा छूट – न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
अधिकतम आयु : 35 वर्ष
आयु की गणना : 01 जनवरी 2026 के अनुसार।
सीमा में छूट (Age Relaxation): अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 5 वर्ष और महिला अभ्यर्थियों के लिए 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
How To Apply: Dantewada Zila Panchayat Recruitment 2026?
अगर आप इन पदों के लिए पात्र हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
Application Format: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट korea.cg.gov.in से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
Documents: अपनी मार्कशीट (10th, 12th, Graduation), अनुभव प्रमाण पत्र, निवास और जाति प्रमाण पत्र की स्व-प्रमाणित (Self-attested) कॉपियां संलग्न करें।
Envelope: लिफाफे के ऊपर पद का नाम और अपना पूरा पता (Email और Mobile No. सहित) साफ अक्षरों में लिखें।
Submission: आवेदन पत्र को केवल रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट/कूरियर के माध्यम से भेजें।
Address: अपना आवेदन “मुख्य कार्यपालन अधिकारी,जिला पंचायत दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा (छ.ग.),पिन कोड – 494449” के पते पर भेजें।
Selection Process: Zila Panchayat Dantewada Bharti 2026?
चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट और कौशल परीक्षा (Skill Test) पर आधारित है –
मेरिट लिस्ट (85 अंक): शैक्षणिक योग्यता (10वीं, 12वीं, स्नातक) और अनुभव के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी।
अंकों का निर्धारण: 10वीं (20 अंक), 12वीं (20 अंक), स्नातक (35 अंक) और अनुभव (10 अंक) के वेटेज से अंक दिए जाएंगे।
बोनस अंक: “बिहान” योजना के अंतर्गत कार्य अनुभव होने पर अधिकतम 5 अतिरिक्त अंक मिलेंगे।
कौशल परीक्षा (10 अंक): मेरिट के आधार पर 1 पद के विरुद्ध 10 उम्मीदवारों को कौशल परीक्षा (Skill Test) के लिए बुलाया जाएगा।
अंतिम चयन: मेरिट और कौशल परीक्षा के अंकों को जोड़कर फाइनल सिलेक्शन लिस्ट तैयार की जाएगी।
Dantewada Zila Panchayat Recruitment 2026 का आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें!
Dantewada Zila Panchayat Bharti 2026 Official notification: Download Link
