WCD Korba Recruitment 2026: कोरबा महिला एवं बाल विकास विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन!

Korba District Vacancy 2026: अगर आप Chhattisgarh Govt Jobs या Korba Vacancy 2026 की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD), जिला कोरबा ने ‘मिशन शक्ति’ योजना Korba Mission Shakti Yojana 2025-26 के तहत District Hub for Empowerment of Women (DHEW) के संचालन हेतु विभिन्न संविदा पदों (Contractual Posts) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

WCD Korba Vacancy 2026 के तहत वित्तीय साक्षरता, IT असिस्टेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर जैसे रिक्त 03 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। WCD Korba Bharti 2026 के लिए योग्य उम्मीदवार जो निर्धारित योग्यता एवं पात्रता रखते हैं। वह सभी अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर 16 मार्च 2026 (Online) एवं 26 मार्च 2026 (Hard Copy) तक SWCD Korba Online Form सबमिट कर सकते हैं।

WCD Korba Recruitment 2026 – Overview

  • विभाग का नाम – महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कोरबा (छ.ग.)
  • योजना का नाम – मिशन शक्ति (महिला सशक्तिकरण केंद्र – HUB)
  • नौकरी का प्रकार – संविदा नियुक्ति
  • कार्य स्थल – जिला कोरबा, छत्तीसगढ़
  • पदों की संख्या – 03 पद
  • आवेदन का तरीका – ऑनलाइन (Online + Offline) ऑनलाइन और फिर पंजीकृत डाक से हार्ड कॉपी भेजना अनिवार्य है
  1. अंतिम तिथि – 16 मार्च 2026 (Online) / 26 मार्च 2026 (Hard Copy)
  2. वेतन मान – ₹14,200 से ₹20,900 प्रति माह (एकमुश्त संविदा वेतन)
  3. चयन प्रक्रिया – शैक्षणिक योग्यता (वेटेज), अनुभव, और लिखित/कौशल परीक्षा के आधार पर मेरिट सूची
  4. ऑफिसियल वेबसाइट – www.korba.gov.in

Important Dates: WCD Korba Vacancy 2026

  • विज्ञापन जारी होने की तिथि – 26 फरवरी 2026
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 16 मार्च 2026
  • पंजीकृत डाक से दस्तावेज प्राप्त होने की अंतिम तिथि – 26 मार्च 2026

Application Fee: Mahila Avm Balvikash Vibhag Korba Vacancy 2026?

इस नौकरी में आवेदन करने वाले किसी भी श्रेणी के आवेदकों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Vacancy Details: Korba District Vacancy 2026?

  • पद नाम – वित्तीय साक्षरता (Financial Literacy): 01 पद (UR.)
  • पद नाम – आई.टी. असिस्टेंट (IT Assistant): 01 पद (UR.)
  • पद नाम – डाटा एण्ट्री ऑपरेटर (PMMVY): 01 पद (UR.)

Total No of Vacancies – 03 Posts

Required Qualification: Vacancy 2025?

पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और अनुभव नीचे दिया गया है:

  • वित्तीय साक्षरता (Financial Literacy): अर्थशास्त्र या बैंकिंग में स्नातक (Graduation) डिग्री + कंप्यूटर ज्ञान (MS Office & Typing) और शासकीय/अर्द्धशासकीय संस्था में 03 वर्ष का अनुभव।
  • आई.टी. असिस्टेंट (IT Assistant): कंप्यूटर या आई.टी. (IT) क्षेत्र में स्नातक की डिग्री + डाटा प्रबंधन, वेब रिपोर्टिंग में 03 वर्ष का अनुभव और कंप्यूटर टाइपिंग में दक्षता।
  • डाटा एण्ट्री ऑपरेटर (PMMVY): किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) + शासकीय/अर्द्धशासकीय संस्थाओं में डाटा प्रबंधन का 03 वर्ष का अनुभव।

Required Age Limit Criteria: WCD Korba Recruitment 2026?

  • आयु सीमा तथा छूट – न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 35 वर्ष
  • आयु की गणना : 01 जनवरी 2026 के अनुसार।
  • सीमा में छूट (Age Relaxation): अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 5 वर्ष और महिला अभ्यर्थियों के लिए 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

How To Apply Online: Mahila Avm Balvikash Vibhag Korba Vacancy 2026?

अगर आप इन पदों के लिए पात्र हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

स्टेप 1: ऑनलाइन आवेदन (Online Application)

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल https://we.e-bharti.in/korba पर जाएं।
  • पोर्टल पर अपनी सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेजों (स्कैन कॉपी) को अपलोड करें।
  • आवेदन सफलतापूर्वक जमा करने के बाद, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की एक प्रति (Printout) निकाल लें।
  • अंतिम तिथि: ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 16 मार्च 2026 है।

स्टेप 2: दस्तावेज जमा करना (Offline Submission)

ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद आपको इसकी हार्ड कॉपी डाक के माध्यम से भेजनी होगी –

ऑनलाइन भरे गए फॉर्म के प्रिंटआउट के साथ अपने सभी स्व-प्रमाणित (Self-Attested) दस्तावेजों (मार्कशीट, अनुभव प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आदि) को संलग्न करें।

इन्हें एक लिफाफे में डालें और लिफाफे के ऊपर “पद का नाम” स्पष्ट रूप से लिखें।

इस आवेदन को 26 मार्च 2026 तक पंजीकृत डाक (Registered Post) या स्पीड पोस्ट के माध्यम से नीचे दिए गए पते पर भेजें –

पता: “कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)”

Selection Process: Korba Mission Shakti Recruitment 2026?

भर्ती के लिए मेरिट लिस्ट कुल 80 अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी –

  • शैक्षणिक योग्यता (Weightage): अधिकतम 60 अंक।
  • अतिरिक्त अनुभव: प्रत्येक अतिरिक्त वर्ष के लिए 02 अंक (अधिकतम 18 अंक)।
  • स्थानीय निवासी बोनस: छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को 02 बोनस अंक दिए जाएंगे।
  • परीक्षा: मेरिट के आधार पर चयनित उम्मीदवारों के लिए लिखित एवं कौशल परीक्षा (20 अंक) आयोजित की जाएगी।

WCD Korba Recruitment 2026 आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें!

Was this article helpful?
YesNo

Leave a Comment