Chhattisgarh Govt Jobs 2026: अगर आप छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सरकारी नौकरी (Govt Jobs) की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। जिला महिला एवं बाल विकास विभाग, नारायणपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा Narayanpur Mission Shakti Yojana 2025-26 के अंतर्गत सखी निवास (Sakhi Niwas One Stop Centre) के संचालन हेतु विभिन्न पदों पर संविदा (Contractual) भर्ती का Official Notification दिनांक 14/01/2026 को जारी किया गया है।
WCD Narayanpur Recruitment 2026 के तहत मैनेजर, वार्डन, केयर टेकर एवं सुरक्षा गार्ड/चौकीदार सहित कुल 08 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें प्रत्येक आवेदक व उम्मीदवार आसानी से 14 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है जिसकी पूरी जानकारी आपको लेख में प्रदान करेगें।
Sakhi Niwas Narayanpur Recruitment 2026 – Overview
- विभाग – महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD)
- योजना – Mission Shakti Yojana
- जिला – नारायणपुर, छत्तीसगढ़
- कुल पद – 08
- पद नाम – प्रबंधक, वॉर्डन, केयर टेकर, सुरक्षा गार्ड/चौकीदार
- नौकरी का प्रकार – संविदा (Contract Based)
- आवेदन प्रक्रिया – ऑनलाइन (Online Mode)
- चयन प्रक्रिया – मेरिट लिस्ट + इंटरव्यू
- वेतनमान -₹5,766/- से ₹18,420/- प्रति माह
- कार्य स्थल – सखी निवास (One Stop Centre), नारायणपुर छत्तीसगढ़
- आधिकारिक वेबसाइट – https://sakhiniwas.e-bharti.in/narayanpur
Important Dates: WCD Narayanpur Recruitment 2026
- आवेदन की प्रारंभिक तिथि – 14 जनवरी 2026 से
- आवेदन की अंतिम तिथि – 30 जनवरी 2026 तक
Application Fee: Narayanpur Sakhi Niwas Bharti 2026
इस नौकरी में आवेदन करने वाले किसी भी श्रेणी के आवेदकों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
Vacancy Details: Narayanpur Sakhi Niwas Vacancy 2026?
- पद नाम – प्रबंधक (Manager): 01 पद
- पद नाम – वार्डन (Warden): 01 पद
- पद नाम – केयर टेकर (Caretaker): 03 पद
- पद नाम – सुरक्षा गार्ड/चौकीदार: 03 पद (आउटसोर्सिंग के माध्यम से)
- Total No of Vacancies – 08 Posts
- Note: सखी निवास में सभी पदों पर केवल महिला उम्मीदवार ही पात्र होंगी।
Required Qualification: Sakhi Niwas Narayanpur Recruitment 2026?
उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए –
प्रबंधक – सामाजिक कार्य/मनोविज्ञान/समाजशास्त्र में स्नातक (Graduate) + 3 साल का अनुभव।
वार्डन – किसी भी विषय में स्नातक (Graduate) + कंप्यूटर का ज्ञान + 3 साल का अनुभव।
केयर टेकर – 12वीं पास (Higher Secondary) + संबंधित कार्य का अनुभव।
सुरक्षा गार्ड – आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से भर्ती।
Required Age Limit Criteria: WCD Narayanpur Recruitment 2026
- आयु सीमा तथा छूट – न्यूनतम आयु : 25 वर्ष
- अधिकतम आयु – 45 वर्ष
- आयु की गणना : 01 जनवरी 2025 के अनुसार।
- सीमा में छूट (Age Relaxation): SC/ST को 5 साल और OBC को 3 साल की छूट (Age Relaxation) दी जाएगी।
How To Apply Online: Narayanpur Sakhi Niwas Vacancy 2026?
इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं-
Step 1: सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल https://sakhiniwas.e-bharti.in/narayanpur पर जाएं।
Step 2: “Current Recruitment” सेक्शन में सखी निवास विज्ञापन को चुनें।
Step 3: अपनी जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज़ (Documents) जैसे मार्कशीट, अनुभव प्रमाण पत्र आदि अपलोड करें।
Step 4: आवेदन सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
Selection Process: Sakhi Niwas Narayanpur Recruitment 2026?
चयन समिति द्वारा मेरिट लिस्ट (80 अंक) और वॉक-इन-इंटरव्यू/कौशल परीक्षा (20 अंक) के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता के अंक: अधिकतम 60 अंक।
अतिरिक्त अनुभव: प्रत्येक अतिरिक्त वर्ष के लिए 02 अंक (अधिकतम 20 ।
इंटरव्यू/स्किल टेस्ट: 20 अंक।
दस्तावेज़ सत्यापन: अंत में सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स चेक किए जाएंगे।
Sakhi Niwas Narayanpur Notification 2026 का विज्ञापन प्राप्त करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें!
Narayanpur Sakhi Niwas Vacancy 2026 Official Notification: Download Link
CG job vacancy telegram group : Link