HPCL BHARTI 2025 : जूनियर एग्जीक्यूटिव के रिक्त 234 पदों पर नई भर्ती
एचपीसीएल यानी कि हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से जूनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के रिक्त 234 पदों पर वैकेंसी निकाली गई हैं। इनमें जूनियर एग्जीक्यूटिव मैकेनिकल, जूनियर एग्जीक्यूटिव इलेक्ट्रिकल, जूनियर एग्जीक्यूटिव, इंस्ट्रूमेंटेशन और इंस्ट्रूमेंटेशन कैमिकल जैसे पद शामिल हैं। योग्यताधारी पात्र उम्मीदवार निर्धारित तिथि 14 फरवरी तक ऑनलाईन माध्यम से अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
HPCL Recruitment 2025 Official Website : https://www.hindustanpetroleum.com/
- आवेदन का अंतिम तिथि – 14.02.2025 तक
- आवेदन का माध्यम – ऑनलाइन
- आवेदन शुल्क – यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को ₹1180/- अ.जा./अ.ज.जा./पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
रिक्त पदों कि जानकारी –
| S.N. | Post | Total Post | Essential Qualificaton |
| 1 | जूनियर एग्जीक्यूटिव मैकेनिकल – | 130 | मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय पूर्णकालिक नियमित डिप्लोमा |
| 2 | जूनियर एग्जीक्यूटिव इलेक्ट्रिकल – | 65 | इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय पूर्णकालिक नियमित डिप्लोमा |
| 3 | जूनियर एग्जीक्यूटिव इन्स्ट्रुमेंटेशन – | 37 | इन्स्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय पूर्णकालिक नियमित डिप्लोमा |
| 4 | जूनियर एग्जीक्यूटिव कैमिकल | 02 | केमिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय पूर्णकालिक नियमित डिप्लोमा |
कुल पदों की संख्या – 234
आयु सीमा तथा छूट –
अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से कम एवं 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन कैसे करें –
इच्छुक उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान नियमानुसार करना होगा। तत्पश्चात आवेदन की प्रति भविष्य की प्रतिक्रिया के लिए अपने पास सहेज कर रखना होगा।आवेदन करने से पहले निर्देशों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।
चयन प्रक्रिया –
चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), समूह कार्य/समूह चर्चा, कौशल परीक्षण, व्यक्तिगत साक्षात्कार आदि सहित विभिन्न शॉर्टलिस्टिंग और चयन उपकरण शामिल होंगे।कंप्यूटर आधारित परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे और इसमें दो भाग होंगे। सामान्य योग्यता जिसमें अंग्रेजी भाषा, मात्रात्मक योग्यता परीक्षण और बौद्धिक क्षमता परीक्षण (तार्किक तर्क और डेटा व्याख्या) शामिल है। तकनीकी/व्यावसायिक ज्ञान जिसमें आवेदित पद के लिए आवश्यक योग्यता डिग्री/शैक्षणिक पृष्ठभूमि से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे।
नोट:- विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए विभाग द्वारा जारी विज्ञापन का अवलोकन करें।
| विभागीय PDF लिंक | Link |
| टेलीग्राम लिंक | Link |
| व्हाट्सएप लिंक | Link |
https://excellentsunilsir.com/product/%e0%a4%9b%e0%a5%a6%e0%a4%97%e0%a5%a6-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%ad%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf/
